1 यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करुणा सदा की है।
2 जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
3 जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
4 उसको छोड़कर कोई बड़े-बड़े आश्चर्यकर्म नहीं करता, उसकी करुणा सदा की है।
5 उसने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
16 वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करुणा सदा की है।
26 स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।