इलीफ़ज़ का एतिराज़ : इन्सान अल्लाह के हुज़ूर रास्त नहीं ठहर सकता
1यह कुछ सुन कर इलीफ़ज़ तेमानी ने जवाब दिया,
2“क्या तुझ से बात करने का कोई फ़ाइदा है? तू तो यह बर्दाश्त नहीं कर सकता। लेकिन दूसरी तरफ़ कौन अपने अल्फ़ाज़ रोक सकता है?
3ज़रा सोच ले, तू ने ख़ुद बहुतों को तर्बियत दी, कई लोगों के थकेमान्दे हाथों को तक़वियत दी है।
4तेरे अल्फ़ाज़ ने ठोकर खाने वाले को दुबारा खड़ा किया, डगमगाते हुए घुटने तू ने मज़बूत किए।
5लेकिन अब जब मुसीबत तुझ पर आ गई तो तू उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता, अब जब ख़ुद उस की ज़द में आ गया तो तेरे रोंगटे खड़े हो गए हैं।
6क्या तेरा एतिमाद इस पर मुन्हसिर नहीं है कि तू अल्लाह का ख़ौफ़ माने, तेरी उम्मीद इस पर नहीं कि तू बेइल्ज़ाम राहों पर चले?
7सोच ले, क्या कभी कोई बेगुनाह हलाक हुआ है? हरगिज़ नहीं! जो सीधी राह पर चलते हैं वह कभी रू-ए-ज़मीन पर से मिट नहीं गए।
8जहाँ तक मैं ने देखा, जो नाइन्साफ़ी का हल चलाए और नुक़्सान का बीज बोए वह इस की फ़सल काटता है।
9ऐसे लोग अल्लाह की एक फूँक से तबाह, उस के क़हर के एक झोंके से हलाक हो जाते हैं।
10शेरबबर की दहाड़ें ख़ामोश हो गईं, जवान शेर के दाँत झड़ गए हैं।
11शिकार न मिलने की वजह से शेर हलाक हो जाता और शेरनी के बच्चे परागन्दा हो जाते हैं।
12एक बार एक बात चोरी-छुपे मेरे पास पहुँची, उस के चन्द अल्फ़ाज़ मेरे कान तक पहुँच गए।
13रात को ऐसी रोयाएँ पेश आईं जो उस वक़्त देखी जाती हैं जब इन्सान गहरी नींद सोया होता है। इन से मैं परेशानकुन ख़यालात में मुब्तला हुआ।
14मुझ पर दह्शत और थरथराहट ग़ालिब आई, मेरी तमाम हड्डियाँ लरज़ उठीं।
15फिर मेरे चेहरे के सामने से हवा का झोंका गुज़र गया और मेरे तमाम रोंगटे खड़े हो गए।
16एक हस्ती मेरे सामने खड़ी हुई जिसे मैं पहचान न सका, एक शक्ल मेरी आँखों के सामने दिखाई दी। ख़ामोशी थी, फिर एक आवाज़ ने फ़रमाया,
17‘क्या इन्सान अल्लाह के हुज़ूर रास्तबाज़ ठहर सकता है, क्या इन्सान अपने ख़ालिक़ के सामने पाक-साफ़ ठहर सकता है?’
18देख, अल्लाह अपने ख़ादिमों पर भरोसा नहीं करता, अपने फ़रिश्तों को वह अहमक़ ठहराता है।
19तो फिर वह इन्सान पर क्यूँ भरोसा रखे जो मिट्टी के घर में रहता, ऐसे मकान में जिस की बुन्याद ख़ाक पर ही रखी गई है। उसे पतंगे की तरह कुचला जाता है।
20सुब्ह को वह ज़िन्दा है लेकिन शाम तक पाश पाश हो जाता, अबद तक हलाक हो जाता है, और कोई भी ध्यान नहीं देता।
21उस के ख़ैमे के रस्से ढीले करो तो वह हिक्मत हासिल किए बग़ैर इन्तिक़ाल कर जाता है।