अहबार 17:1-16 DGV - Bible AI

क़ुर्बानी चढ़ाने का मक़ाम

1रब ने मूसा से कहा,

2“हारून, उस के बेटों और तमाम इस्राईलियों को हिदायत देना

3कि जो भी इस्राईली अपनी गाय या भेड़-बकरी मुलाक़ात के ख़ैमे के दरवाज़े पर रब को क़ुर्बानी के तौर पर पेश न करे बल्कि ख़ैमागाह के अन्दर या बाहर किसी और जगह पर ज़बह करे वह ख़ून बहाने का क़ुसूरवार ठहरेगा। उस ने ख़ून बहाया है, और लाज़िम है कि उसे उस की क़ौम में से मिटाया जाए।

5इस हिदायत का मक़्सद यह है कि इस्राईली अब से अपनी क़ुर्बानियाँ खुले मैदान में ज़बह न करें बल्कि रब को पेश करें। वह अपने जानवरों को मुलाक़ात के ख़ैमे के दरवाज़े पर इमाम के पास ला कर उन्हें रब को सलामती की क़ुर्बानी के तौर पर पेश करें।

6इमाम उन का ख़ून मुलाक़ात के ख़ैमे के दरवाज़े पर की क़ुर्बानगाह पर छिड़के और उन की चर्बी उस पर जला दे। ऐसी क़ुर्बानी की ख़ुश्बू रब को पसन्द है।

7अब से इस्राईली अपनी क़ुर्बानियाँ उन बकरों के देवताओं को पेश न करें जिन की पैरवी करके उन्हों ने ज़िना किया है। यह उन के लिए और उन के बाद आने वाली नस्लों के लिए एक दाइमी उसूल है।

8लाज़िम है कि हर इस्राईली और तुम्हारे दरमियान रहने वाला परदेसी अपनी भस्म होने वाली क़ुर्बानी या कोई और क़ुर्बानी

9मुलाक़ात के ख़ैमे के दरवाज़े पर ला कर रब को पेश करे। वर्ना उसे उस की क़ौम में से मिटाया जाएगा।

ख़ून खाना मना है

10ख़ून खाना बिलकुल मना है। जो भी इस्राईली या तुम्हारे दरमियान रहने वाला परदेसी ख़ून खाए मैं उस के ख़िलाफ़ हो जाऊँगा और उसे उस की क़ौम में से मिटा डालूँगा।

11क्यूँकि हर मख़्लूक़ के ख़ून में उस की जान है। मैं ने उसे तुम्हें दे दिया है ताकि वह क़ुर्बानगाह पर तुम्हारा कफ़्फ़ारा दे। क्यूँकि ख़ून ही उस जान के ज़रीए जो उस में है तुम्हारा कफ़्फ़ारा देता है।

12इस लिए मैं कहता हूँ कि न कोई इस्राईली न कोई परदेसी ख़ून खाए।

13अगर कोई भी इस्राईली या परदेसी किसी जानवर या परिन्दे का शिकार करके पकड़े जिसे खाने की इजाज़त है तो वह उसे ज़बह करने के बाद उस का पूरा ख़ून ज़मीन पर बहने दे और ख़ून पर मिट्टी डाले।

14क्यूँकि हर मख़्लूक़ का ख़ून उस की जान है। इस लिए मैं ने इस्राईलियों को कहा है कि किसी भी मख़्लूक़ का ख़ून न खाओ। हर मख़्लूक़ का ख़ून उस की जान है, और जो भी उसे खाए उसे क़ौम में से मिटा देना है।

15अगर कोई भी इस्राईली या परदेसी ऐसे जानवर का गोश्त खाए जो फ़ित्री तौर पर मर गया या जिसे जंगली जानवरों ने फाड़ डाला हो तो वह अपने कपड़े धो कर नहा ले। वह शाम तक नापाक रहेगा।

16जो ऐसा नहीं करता उसे अपने क़ुसूर की सज़ा भुगतनी पड़ेगी।”