अहबार 9:1-24 DGV - Bible AI

हारून क़ुर्बानियाँ चढ़ाता है

1मख़्सूसियत के सात दिन के बाद मूसा ने आठवें दिन हारून, उस के बेटों और इस्राईल के बुज़ुर्गों को बुलाया।

2उस ने हारून से कहा, “एक बेऐब बछड़ा और एक बेऐब मेंढा चुन कर रब को पेश कर। बछड़ा गुनाह की क़ुर्बानी के लिए और मेंढा भस्म होने वाली क़ुर्बानी के लिए हो।

3फिर इस्राईलियों को कह देना कि गुनाह की क़ुर्बानी के लिए एक बकरा जबकि भस्म होने वाली क़ुर्बानी के लिए एक बेऐब यकसाला बछड़ा और एक बेऐब यकसाला भेड़ का बच्चा पेश करो।

4साथ ही सलामती की क़ुर्बानी के लिए एक बैल और एक मेंढा चुनो। तेल के साथ मिलाई हुई ग़ल्ला की नज़र भी ले कर सब कुछ रब को पेश करो। क्यूँकि आज ही रब तुम पर ज़ाहिर होगा।”

5इस्राईली मूसा की मतलूबा तमाम चीज़ें मुलाक़ात के ख़ैमे के सामने ले आए। पूरी जमाअत क़रीब आ कर रब के सामने खड़ी हो गई।

6मूसा ने उन से कहा, “तुम्हें वही करना है जिस का हुक्म रब ने तुम्हें दिया है। क्यूँकि आज ही रब का जलाल तुम पर ज़ाहिर होगा।”

7फिर उस ने हारून से कहा, “क़ुर्बानगाह के पास जा कर गुनाह की क़ुर्बानी और भस्म होने वाली क़ुर्बानी चढ़ा कर अपना और अपनी क़ौम का कफ़्फ़ारा देना। रब के हुक्म के मुताबिक़ क़ौम के लिए भी क़ुर्बानी पेश करना ताकि उस का कफ़्फ़ारा दिया जाए।”

8हारून क़ुर्बानगाह के पास आया। उस ने बछड़े को ज़बह किया। यह उस के लिए गुनाह की क़ुर्बानी था।

9उस के बेटे बछड़े का ख़ून उस के पास ले आए। उस ने अपनी उंगली ख़ून में डुबो कर उसे क़ुर्बानगाह के सींगों पर लगाया। बाक़ी ख़ून को उस ने क़ुर्बानगाह के पाए पर उंडेल दिया।

10फिर उस ने उस की चर्बी, गुर्दों और जोड़कलेजी को क़ुर्बानगाह पर जला दिया। जैसे रब ने मूसा को हुक्म दिया था वैसे ही हारून ने किया।

11बछड़े का गोश्त और खाल उस ने ख़ैमागाह के बाहर ले जा कर जला दी।

12इस के बाद हारून ने भस्म होने वाली क़ुर्बानी को ज़बह किया। उस के बेटों ने उसे उस का ख़ून दिया, और उस ने उसे क़ुर्बानगाह के चार पहलूओं पर छिड़क दिया।

13उन्हों ने उसे क़ुर्बानी के मुख़्तलिफ़ टुकड़े सर समेत दिए, और उस ने उन्हें क़ुर्बानगाह पर जला दिया।

14फिर उस ने उस की अंतड़ियाँ और पिंडलियाँ धो कर भस्म होने वाली क़ुर्बानी की बाक़ी चीज़ों पर रख कर जला दीं।

15अब हारून ने क़ौम के लिए क़ुर्बानी चढ़ाई। उस ने गुनाह की क़ुर्बानी के लिए बकरा ज़बह करके उसे पहली क़ुर्बानी की तरह चढ़ाया।

16उस ने भस्म होने वाली क़ुर्बानी भी क़वाइद के मुताबिक़ चढ़ाई।

17उस ने ग़ल्ला की नज़र पेश की और उस में से मुट्ठी भर क़ुर्बानगाह पर जला दिया। यह ग़ल्ला की उस नज़र के इलावा थी जो सुब्ह को भस्म होने वाली क़ुर्बानी के साथ चढ़ाई गई थी।

18फिर उस ने सलामती की क़ुर्बानी के लिए बैल और मेंढे को ज़बह किया। यह भी क़ौम के लिए थी। उस के बेटों ने उसे जानवरों का ख़ून दिया, और उस ने उसे क़ुर्बानगाह के चार पहलूओं पर छिड़क दिया।

19लेकिन उन्हों ने बैल और मेंढे को चर्बी, दुम, अंतड़ियों पर की चर्बी और जोड़कलेजी निकाल कर

20सीने के टुकड़ों पर रख दिया। हारून ने चर्बी का हिस्सा क़ुर्बानगाह पर जला दिया।

21सीने के टुकड़े और दहनी रानें उस ने हिलाने वाली क़ुर्बानी के तौर पर रब के सामने हिलाईं। उस ने सब कुछ मूसा के हुक्म के मुताबिक़ ही किया।

22तमाम क़ुर्बानियाँ पेश करने के बाद हारून ने अपने हाथ उठा कर क़ौम को बरकत दी। फिर वह क़ुर्बानगाह से उतर कर

23मूसा के साथ मुलाक़ात के ख़ैमे में दाख़िल हुआ। जब दोनों बाहर आए तो उन्हों ने क़ौम को बरकत दी। तब रब का जलाल पूरी क़ौम पर ज़ाहिर हुआ।

24रब के हुज़ूर से आग निकल कर क़ुर्बानगाह पर उतरी और भस्म होने वाली क़ुर्बानी और चर्बी के टुकड़े भस्म कर दिए। यह देख कर लोग ख़ुशी के नारे मारने लगे और मुँह के बल गिर गए।