इफ़िसियों 1:1-23 DGV - Bible AI

1यह ख़त पौलुस की तरफ़ से है, जो अल्लाह की मर्ज़ी से मसीह ईसा का रसूल है। मैं इफ़िसुस शहर के मुक़द्दसीन को लिख रहा हूँ, उन्हें जो मसीह ईसा में ईमानदार हैं।

2ख़ुदा हमारा बाप और ख़ुदावन्द ईसा मसीह आप को फ़ज़्ल और सलामती बख़्शें।

मसीह में रूहानी बरकतें

3ख़ुदा हमारे ख़ुदावन्द ईसा मसीह के बाप की हम्द-ओ-सना हो! क्यूँकि मसीह में उस ने हमें आसमान पर हर रूहानी बरकत से नवाज़ा है।

4दुनिया की तख़्लीक़ से पेशतर ही उस ने मसीह में हमें चुन लिया ताकि हम मुक़द्दस और बेऐब हालत में उस के सामने ज़िन्दगी गुज़ारें।

4यह कितनी अज़ीम मुहब्बत थी!

5पहले ही से उस ने फ़ैसला कर लिया कि वह हमें मसीह में अपने बेटे-बेटियाँ बना लेगा। यही उस की मर्ज़ी और ख़ुशी थी

6ताकि हम उस के जलाली फ़ज़्ल की तम्जीद करें, उस मुफ़्त नेमत के लिए जो उस ने हमें अपने प्यारे फ़र्ज़न्द में दे दी।

7क्यूँकि उस ने मसीह के ख़ून से हमारा फ़िद्या दे कर हमें आज़ाद और हमारे गुनाहों को मुआफ़ कर दिया है। अल्लाह का यह फ़ज़्ल कितना वसी है

8जो उस ने कस्रत से हमें अता किया है।

8अपनी पूरी हिक्मत और दानाई का इज़हार करके

9अल्लाह ने हम पर अपनी पोशीदा मर्ज़ी ज़ाहिर कर दी, यानी वह मन्सूबा जो उसे पसन्द था और जो उस ने मसीह में पहले से बना रखा था।

10मन्सूबा यह है कि जब मुक़र्ररा वक़्त आएगा तो अल्लाह मसीह में तमाम काइनात को जमा कर देगा। उस वक़्त सब कुछ मिल कर मसीह के तहत हो जाएगा, ख़्वाह वह आसमान पर हो या ज़मीन पर।

11मसीह में हम आसमानी बादशाही के वारिस भी बन गए हैं। अल्लाह ने पहले से हमें इस के लिए मुक़र्रर किया, क्यूँकि वह सब कुछ यूँ सरअन्जाम देता है कि उस की मर्ज़ी का इरादा पूरा हो जाए।

12और वह चाहता है कि हम उस के जलाल की सताइश का बाइस बनें, हम जिन्हों ने पहले से मसीह पर उम्मीद रखी।

13आप भी मसीह में हैं, क्यूँकि आप सच्चाई का कलाम और अपनी नजात की ख़ुशख़बरी सुन कर ईमान लाए। और अल्लाह ने आप पर भी रूह-उल-क़ुद्स की मुहर लगा दी जिस का वादा उस ने किया था।

14रूह-उल-क़ुद्स हमारी मीरास का बयाना है। वह हमें यह ज़मानत देता है कि अल्लाह हमारा जो उस की मिलकियत हैं फ़िद्या दे कर हमें पूरी मख़्लसी तक पहुँचाएगा। क्यूँकि हमारी ज़िन्दगी का मक़्सद यह है कि उस के जलाल की सताइश की जाए।

पौलुस की दुआ

15भाइयो, मैं ख़ुदावन्द ईसा पर आप के ईमान और आप की तमाम मुक़द्दसीन से मुहब्बत के बारे में सुन कर

16आप के लिए ख़ुदा का शुक्र करने से बाज़ नहीं आता बल्कि आप को अपनी दुआओं में याद करता रहता हूँ।

17मेरी ख़ास दुआ यह है कि हमारे ख़ुदावन्द ईसा मसीह का ख़ुदा और जलाली बाप आप को दानाई और मुकाशफ़ा की रूह दे ताकि आप उसे बेहतर तौर पर जान सकें।

18वह करे कि आप के दिलों की आँखें रौशन हो जाएँ। क्यूँकि फिर ही आप जान लेंगे कि यह कैसी उम्मीद है जिस के लिए उस ने आप को बुलाया है, कि यह जलाली मीरास कैसी दौलत है जो मुक़द्दसीन को हासिल है,

19और कि हम ईमान रखने वालों पर उस की क़ुदरत का इज़हार कितना ज़बरदस्त है। यह वही बेहद क़ुदरत है

20जिस से उस ने मसीह को मुर्दों में से ज़िन्दा करके आसमान पर अपने दहने हाथ बिठाया।

21वहाँ मसीह हर हुक्मरान, इख़तियार, क़ुव्वत, हुकूमत, हाँ हर नाम से कहीं सरफ़राज़ है, ख़्वाह इस दुनिया में हो या आने वाली दुनिया में।

22अल्लाह ने सब कुछ उस के पाँओ के नीचे करके उसे सब का सर बना दिया। यह उस ने अपनी जमाअत की ख़ातिर किया

23जो मसीह का बदन है और जिसे मसीह से पूरी मामूरी हासिल होती है यानी उस से जो हर तरह से सब कुछ मामूर कर देता है।