1देखें, अब तक अल्लाह का यह वादा क़ाइम है, और अब तक हम सुकून के मुल्क में दाख़िल हो सकते हैं। इस लिए आएँ, हम ख़बरदार रहें। ऐसा न हो कि आप में से कोई पीछे रह कर उस में दाख़िल न होने पाए।
2क्यूँकि हमें भी उन की तरह एक ख़ुशख़बरी सुनाई गई। लेकिन यह पैग़ाम उन के लिए बेफ़ाइदा था, क्यूँकि वह उसे सुन कर ईमान न लाए।
3उन की निस्बत हम जो ईमान लाए हैं सुकून के इस मुल्क में दाख़िल हो सकते हैं।
4क्यूँकि कलाम-ए-मुक़द्दस में सातवें दिन के बारे में लिखा है, “सातवें दिन अल्लाह का सारा काम तक्मील तक पहुँच गया। इस से फ़ारिग़ हो कर उस ने आराम किया।”
5अब इस का मुक़ाबला मज़कूरा आयत से करें,
6जिन्हों ने पहले अल्लाह की ख़ुशख़बरी सुनी उन्हें नाफ़रमान होने की वजह से यह सुकून न मिला। तो भी यह बात क़ाइम रही कि कुछ तो सुकून के इस मुल्क में दाख़िल हो जाएंगे।
7यह मद्द-ए-नज़र रख कर अल्लाह ने एक और दिन मुक़र्रर किया, मज़कूरा “आज” का दिन। कई सालों के बाद ही उस ने दाऊद की मारिफ़त वह बात की जिस पर हम ग़ौर कर रहे हैं,
8जब यशूअ उन्हें मुल्क-ए-कनआन में लाया तब उस ने इस्राईलियों को यह सुकून न दिया, वर्ना अल्लाह इस के बाद के किसी और दिन का ज़िक्र न करता।
9चुनाँचे अल्लाह की क़ौम के लिए एक ख़ास सुकून बाक़ी रह गया है, ऐसा सुकून जो अल्लाह के सातवें दिन आराम करने से मुताबिक़त रखता है।
10क्यूँकि जो भी वह सुकून पाता है जिस का वादा अल्लाह ने किया वह अल्लाह की तरह अपने कामों से फ़ारिग़ हो कर आराम करेगा।
11इस लिए आएँ, हम इस सुकून में दाख़िल होने की पूरी कोशिश करें ताकि हम में से कोई भी बापदादा के नाफ़रमान नमूने पर चल कर गुनाह में न गिर जाए।
12क्यूँकि अल्लाह का कलाम ज़िन्दा, मुअस्सिर और हर दोधारी तलवार से ज़्यादा तेज़ है। वह इन्सान में से गुज़र कर उस की जान रूह से और उस के जोड़ों को गूदे से अलग कर लेता है। वही दिल के ख़यालात और सोच को जाँच कर उन पर फ़ैसला करने के क़ाबिल है।
13कोई मख़्लूक़ भी अल्लाह की नज़र से नहीं छुप सकती। उस की आँखों के सामने जिस के जवाबदिह हम होते हैं सब कुछ अयाँ और बेनिक़ाब है।
ईसा हमारा इमाम-ए-आज़म है
14ग़रज़ आएँ, हम उस ईमान से लिपटे रहें जिस का इक़्रार हम करते हैं। क्यूँकि हमारा ऐसा अज़ीम इमाम-ए-आज़म है जो आसमानों में से गुज़र गया यानी ईसा अल्लाह का फ़र्ज़न्द।
15और वह ऐसा इमाम-ए-आज़म नहीं है जो हमारी कमज़ोरियों को देख कर हमदर्दी न दिखाए बल्कि अगरचे वह बेगुनाह रहा तो भी हमारी तरह उसे हर क़िस्म की आज़माइश का सामना करना पड़ा।
16अब आएँ, हम पूरे एतिमाद के साथ अल्लाह के तख़्त के सामने हाज़िर हो जाएँ जहाँ फ़ज़्ल पाया जाता है। क्यूँकि वहीं हम वह रहम और फ़ज़्ल पाएँगे जो ज़रूरत के वक़्त हमारी मदद कर सकता है।