मोआब में रब के साथ नया अह्द
1जब इस्राईली मोआब में थे तो रब ने मूसा को हुक्म दिया कि इस्राईलियों के साथ एक और अह्द बांधे। यह उस अह्द के इलावा था जो रब होरिब यानी सीना पर उन के साथ बांध चुका था।
2इस सिलसिले में मूसा ने तमाम इस्राईलियों को बुला कर कहा, “तुम ने ख़ुद देखा कि रब ने मिस्र के बादशाह फ़िरऔन, उस के मुलाज़िमों और पूरे मुल्क के साथ क्या कुछ किया।
3तुम ने अपनी आँखों से वह बड़ी आज़माइशें, इलाही निशान और मोजिज़े देखे जिन के ज़रीए रब ने अपनी क़ुदरत का इज़हार किया।
4मगर अफ़्सोस, आज तक रब ने तुम्हें न समझदार दिल अता किया, न आँखें जो देख सकें या कान जो सुन सकें।
5रेगिस्तान में मैं ने 40 साल तक तुम्हारी राहनुमाई की। इस दौरान न तुम्हारे कपड़े फटे और न तुम्हारे जूते घिसे।
6न तुम्हारे पास रोटी थी, न मै या मै जैसी कोई और चीज़। तो भी रब ने तुम्हारी ज़रूरियात पूरी कीं ताकि तुम सीख लो कि वही रब तुम्हारा ख़ुदा है।
7फिर हम यहाँ आए तो हस्बोन का बादशाह सीहोन और बसन का बादशाह ओज निकल कर हम से लड़ने आए। लेकिन हम ने उन्हें शिकस्त दी।
8उन के मुल्क पर क़ब्ज़ा करके हम ने उसे रूबिन, जद और मनस्सी के आधे क़बीले को मीरास में दिया।
9अब एहतियात से इस अह्द की तमाम शराइत पूरी करो ताकि तुम हर बात में कामयाब हो।
10इस वक़्त तुम सब रब अपने ख़ुदा के हुज़ूर खड़े हो, तुम्हारे क़बीलों के सरदार, तुम्हारे बुज़ुर्ग, निगहबान, मर्द,
11औरतें और बच्चे। तेरे दरमियान रहने वाले परदेसी भी लक्कड़हारों से ले कर पानी भरने वालों तक तेरे साथ यहाँ हाज़िर हैं।
12तू इस लिए यहाँ जमा हुआ है कि रब अपने ख़ुदा का वह अह्द तस्लीम करे जो वह आज क़सम खा कर तेरे साथ बांध रहा है।
13इस से वह आज इस की तस्दीक़ कर रहा है कि तू उस की क़ौम और वह तेरा ख़ुदा है यानी वही बात जिस का वादा उस ने तुझ से और तेरे बापदादा इब्राहीम, इस्हाक़ और याक़ूब से किया था।
14लेकिन मैं यह अह्द क़सम खा कर न सिर्फ़ तुम्हारे साथ जो हाज़िर हो बांध रहा हूँ बल्कि तुम्हारी आने वाली नस्लों के साथ भी।
बुतपरस्ती की सज़ा
16तुम ख़ुद जानते हो कि हम मिस्र में किस तरह ज़िन्दगी गुज़ारते थे। यह भी तुम्हें याद है कि हम किस तरह मुख़्तलिफ़ ममालिक में से गुज़रते हुए यहाँ तक पहुँचे।
17तुम ने उन के नफ़रतअंगेज़ बुत देखे जो लकड़ी, पत्थर, चाँदी और सोने के थे।
18ध्यान दो कि यहाँ मौजूद कोई भी मर्द, औरत, कुम्बा या क़बीला रब अपने ख़ुदा से हट कर दूसरी क़ौमों के देवताओं की पूजा न करे। ऐसा न हो कि तुम्हारे दरमियान कोई जड़ फूट कर ज़हरीला और कड़वा फल लाए।
19तुम सब ने वह लानतें सुनी हैं जो रब नाफ़रमानों पर भेजेगा। तो भी हो सकता है कि कोई अपने आप को रब की बरकत का वारिस समझ कर कहे, ‘बेशक मैं अपनी ग़लत राहों से हटने के लिए तय्यार नहीं हूँ, लेकिन कोई बात नहीं। मैं मह्फ़ूज़ रहूँगा।’ ख़बरदार, ऐसी हरकत से वह न सिर्फ़ अपने ऊपर बल्कि पूरे मुल्क पर तबाही लाएगा।
20रब कभी भी उसे मुआफ़ करने पर आमादा नहीं होगा बल्कि वह उसे अपने ग़ज़ब और ग़ैरत का निशाना बनाएगा। इस किताब में दर्ज तमाम लानतें उस पर आएँगी, और रब दुनिया से उस का नाम-ओ-निशान मिटा देगा।
21वह उसे पूरी जमाअत से अलग करके उस पर अह्द की वह तमाम लानतें लाएगा जो शरीअत की इस किताब में लिखी हुई हैं।
22मुस्तक़बिल में तुम्हारी औलाद और दूरदराज़ ममालिक से आने वाले मुसाफ़िर उन मुसीबतों और अमराज़ का असर देखेंगे जिन से रब ने मुल्क को तबाह किया होगा।
23चारों तरफ़ ज़मीन झुलसी हुई और गंधक और नमक से ढकी हुई नज़र आएगी। बीज उस में बोया नहीं जाएगा, क्यूँकि ख़ुदरौ पौदों तक कुछ नहीं उगेगा। तुम्हारा मुल्क सदूम, अमूरा, अदमा और ज़बोईम की मानिन्द होगा जिन को रब ने अपने ग़ज़ब में तबाह किया।
24तमाम क़ौमें पूछेंगी, ‘रब ने इस मुल्क के साथ ऐसा क्यूँ किया? उस के सख़्त ग़ज़ब की क्या वजह थी?’
25उन्हें जवाब मिलेगा, ‘वजह यह है कि इस मुल्क के बाशिन्दों ने रब अपने बापदादा के ख़ुदा का अह्द तोड़ दिया जो उस ने उन्हें मिस्र से निकालते वक़्त उन से बांधा था।
26उन्हों ने जा कर दीगर माबूदों की ख़िदमत की और उन्हें सिज्दा किया जिन से वह पहले वाक़िफ़ नहीं थे और जो रब ने उन्हें नहीं दिए थे।
27इसी लिए उस का ग़ज़ब इस मुल्क पर नाज़िल हुआ और वह उस पर वह तमाम लानतें लाया जिन का ज़िक्र इस किताब में है।
28वह इतना ग़ुस्से हुआ कि उस ने उन्हें जड़ से उखाड़ कर एक अजनबी मुल्क में फैंक दिया जहाँ वह आज तक आबाद हैं।’
29बहुत कुछ पोशीदा है, और सिर्फ़ रब हमारा ख़ुदा उस का इल्म रखता है। लेकिन उस ने हम पर अपनी शरीअत का इन्किशाफ़ कर दिया है। लाज़िम है कि हम और हमारी औलाद उस के फ़रमाँबरदार रहें।