क़ुज़ात 9:1-57 DGV - Bible AI

अबीमलिक बादशाह बन जाता है

1एक दिन यरुब्बाल यानी जिदाऊन का बेटा अबीमलिक अपने मामूओं और माँ के बाक़ी रिश्तेदारों से मिलने के लिए सिकम गया। उस ने उन से कहा,

2“सिकम शहर के तमाम बाशिन्दों से पूछें, क्या आप अपने आप पर जिदाऊन के 70 बेटों की हुकूमत ज़्यादा पसन्द करेंगे या एक ही शख़्स की? याद रहे कि मैं आप का ख़ूनी रिश्तेदार हूँ!”

3अबीमलिक के मामूओं ने सिकम के तमाम बाशिन्दों के सामने यह बातें दोहराईं। सिकम के लोगों ने सोचा, “अबीमलिक हमारा भाई है” इस लिए वह उस के पीछे लग गए।

4उन्हों ने उसे बाल-बरीत देवता के मन्दिर से चाँदी के 70 सिक्के भी दे दिए।

4इन पैसों से अबीमलिक ने अपने इर्दगिर्द आवारा और बदमआश आदमियों का गुरोह जमा किया।

5उन्हें अपने साथ ले कर वह उफ़्रा पहुँचा जहाँ बाप का ख़ानदान रहता था। वहाँ उस ने अपने तमाम भाइयों यानी जिदाऊन के 70 बेटों को एक ही पत्थर पर क़त्ल कर दिया। सिर्फ़ यूताम जो जिदाऊन का सब से छोटा बेटा था कहीं छुप कर बच निकला।

6इस के बाद सिकम और बैत-मिल्लो के तमाम लोग उस बलूत के साय में जमा हुए जो सिकम के सतून के पास था। वहाँ उन्हों ने अबीमलिक को अपना बादशाह मुक़र्रर किया।

यूताम की अबीमलिक और सिकम पर लानत

7जब यूताम को इस की इत्तिला मिली तो वह गरिज़ीम पहाड़ की चोटी पर चढ़ गया और ऊँची आवाज़ से चिल्लाया, “ऐ सिकम के बाशिन्दो, सुनें मेरी बात! सुनें अगर आप चाहते हैं कि अल्लाह आप की भी सुने।

8एक दिन दरख़्तों ने फ़ैसला किया कि हम पर कोई बादशाह होना चाहिए। वह उसे चुनने और मसह करने के लिए निकले। पहले उन्हों ने ज़ैतून के दरख़्त से बात की, ‘हमारे बादशाह बन जाएँ!’

9लेकिन ज़ैतून के दरख़्त ने जवाब दिया, ‘क्या मैं अपना तेल पैदा करने से बाज़ आऊँ जिस की अल्लाह और इन्सान इतनी क़दर करते हैं ताकि दरख़्तों पर हुकूमत करूँ? हरगिज़ नहीं!’

10इस के बाद दरख़्तों ने अन्जीर के दरख़्त से बात की, ‘आएँ, हमारे बादशाह बन जाएँ!’

11लेकिन अन्जीर के दरख़्त ने जवाब दिया, ‘क्या मैं अपना मीठा और अच्छा फल लाने से बाज़ आऊँ ताकि दरख़्तों पर हुकूमत करूँ? हरगिज़ नहीं!’

12फिर दरख़्तों ने अंगूर की बेल से बात की, ‘आएँ, हमारे बादशाह बन जाएँ!’

13लेकिन अंगूर की बेल ने जवाब दिया, ‘क्या मैं अपना रस पैदा करने से बाज़ आऊँ जिस से अल्लाह और इन्सान ख़ुश हो जाते हैं ताकि दरख़्तों पर हुकूमत करूँ? हरगिज़ नहीं!’

14आख़िरकार दरख़्त काँटेदार झाड़ी के पास आए और कहा, ‘आएँ और हमारे बादशाह बन जाएँ!’

15काँटेदार झाड़ी ने जवाब दिया, ‘अगर तुम वाक़ई मुझे मसह करके अपना बादशाह बनाना चाहते हो तो आओ और मेरे साय में पनाह लो। अगर तुम ऐसा नहीं करना चाहते तो झाड़ी से आग निकल कर लुबनान के देवदार के दरख़्तों को भस्म कर दे’।”

16यूताम ने बात जारी रख कर कहा, “अब मुझे बताएँ, क्या आप ने वफ़ादारी और सच्चाई का इज़हार किया जब आप ने अबीमलिक को अपना बादशाह बना लिया? क्या आप ने जिदाऊन और उस के ख़ानदान के साथ अच्छा सुलूक किया? क्या आप ने उस पर शुक्रगुज़ारी का वह इज़हार किया जिस के लाइक़ वह था?

17मेरे बाप ने आप की ख़ातिर जंग की। आप को मिदियानियों से बचाने के लिए उस ने अपनी जान ख़तरे में डाल दी।

18लेकिन आज आप जिदाऊन के घराने के ख़िलाफ़ उठ खड़े हुए हैं। आप ने उस के 70 बेटों को एक ही पत्थर पर ज़बह करके उस की लौंडी के बेटे अबीमलिक को सिकम का बादशाह बना लिया है, और यह सिर्फ़ इस लिए कि वह आप का रिश्तेदार है।

19अब सुनें! अगर आप ने जिदाऊन और उस के ख़ानदान के साथ वफ़ादारी और सच्चाई का इज़हार किया है तो फिर अल्लाह करे कि अबीमलिक आप के लिए ख़ुशी का बाइस हो और आप उस के लिए।

20लेकिन अगर ऐसा नहीं था तो अल्लाह करे कि अबीमलिक से आग निकल कर आप सब को भस्म कर दे जो सिकम और बैत-मिल्लो में रहते हैं! और आग आप से निकल कर अबीमलिक को भी भस्म कर दे!”

21यह कह कर यूताम ने भाग कर बैर में पनाह ली, क्यूँकि वह अपने भाई अबीमलिक से डरता था।

सिकम के बाशिन्दे अबीमलिक के ख़िलाफ़ हो जाते हैं

22अबीमलिक की इस्राईल पर हुकूमत तीन साल तक रही।

23लेकिन फिर अल्लाह ने एक बुरी रूह भेज दी जिस ने अबीमलिक और सिकम के बाशिन्दों में नाइत्तिफ़ाक़ी पैदा कर दी। नतीजे में सिकम के लोगों ने बग़ावत की।

24यूँ अल्लाह ने उसे इस की सज़ा दी कि उस ने अपने भाइयों यानी जिदाऊन के 70 बेटों को क़त्ल किया था। सिकम के बाशिन्दों को भी सज़ा मिली, क्यूँकि उन्हों ने इस में अबीमलिक की मदद की थी।

25उस वक़्त सिकम के लोग इर्दगिर्द की चोटियों पर चढ़ कर अबीमलिक की ताक में बैठ गए। जो भी वहाँ से गुज़रा उसे उन्हों ने लूट लिया। इस बात की ख़बर अबीमलिक तक पहुँच गई।

26उन दिनों में एक आदमी अपने भाइयों के साथ सिकम आया जिस का नाम जाल बिन अबद था। सिकम के लोगों से उस का अच्छा-ख़ासा ताल्लुक़ बन गया, और वह उस पर एतिबार करने लगे।

27अंगूर की फ़सल पक गई थी। लोग शहर से निकले और अपने बाग़ों में अंगूर तोड़ कर उन से रस निकालने लगे। फिर उन्हों ने अपने देवता के मन्दिर में जश्न मनाया। जब वह ख़ूब खा पी रहे थे तो अबीमलिक पर लानत करने लगे।

28जाल बिन अबद ने कहा, “सिकम का अबीमलिक के साथ क्या वास्ता कि हम उस के ताबे रहें? वह तो सिर्फ़ यरुब्बाल का बेटा है, जिस का नुमाइन्दा ज़बूल है। उस की ख़िदमत मत करना बल्कि सिकम के बानी हमोर के लोगों की! हम अबीमलिक की ख़िदमत क्यूँ करें?

29काश शहर का इन्तिज़ाम मेरे हाथ में होता! फिर मैं अबीमलिक को जल्द ही निकाल देता। मैं उसे चैलेंज देता कि आओ, अपने फ़ौजियों को जमा करके हम से लड़ो!”

अबीमलिक सिकम से लड़ता है

30जाल बिन अबद की बात सुन कर सिकम का सरदार ज़बूल बड़े ग़ुस्से में आ गया।

31अपने क़ासिदों की मारिफ़त उस ने अबीमलिक को चुपके से इत्तिला दी, “जाल बिन अबद अपने भाइयों के साथ सिकम आ गया है जहाँ वह पूरे शहर को आप के ख़िलाफ़ खड़े हो जाने के लिए उकसा रहा है।

32अब ऐसा करें कि रात के वक़्त अपने फ़ौजियों समेत इधर आएँ और खेतों में ताक में रहें।

33सुब्ह-सवेरे जब सूरज तुलू होगा तो शहर पर हम्ला करें। जब जाल अपने आदमियों के साथ आप के ख़िलाफ़ लड़ने आएगा तो उस के साथ वह कुछ करें जो आप मुनासिब समझते हैं।”

34यह सुन कर अबीमलिक रात के वक़्त अपने फ़ौजियों समेत रवाना हुआ। उस ने उन्हें चार गुरोहों में तक़्सीम किया जो सिकम को घेर कर ताक में बैठ गए।

35सुब्ह के वक़्त जब जाल घर से निकल कर शहर के दरवाज़े में खड़ा हुआ तो अबीमलिक और उस के फ़ौजी अपनी छुपने की जगहों से निकल आए।

36उन्हें देख कर जाल ने ज़बूल से कहा, “देखो, लोग पहाड़ों की चोटियों से उतर रहे हैं!” ज़बूल ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं, जो आप को आदमी लग रहे हैं वह सिर्फ़ पहाड़ों के साय हैं।”

37लेकिन जाल को तसल्ली न हुई। वह दुबारा बोल उठा, “देखो, लोग दुनिया की नाफ़[२] से उतर रहे हैं। और एक और गुरोह रम्मालों के बलूत से हो कर आ रहा है।”

38फिर ज़बूल ने उस से कहा, “अब तेरी बड़ी बड़ी बातें कहाँ रहीं? क्या तू ने नहीं कहा था, ‘अबीमलिक कौन है कि हम उस के ताबे रहें?’ अब यह लोग आ गए हैं जिन का मज़ाक़ तू ने उड़ाया। जा, शहर से निकल कर उन से लड़!”

39तब जाल सिकम के मर्दों के साथ शहर से निकला और अबीमलिक से लड़ने लगा।

40लेकिन वह हार गया, और अबीमलिक ने शहर के दरवाज़े तक उस का ताक़्क़ुब किया। भागते भागते सिकम के बहुत से अफ़राद रास्ते में गिर कर हलाक हो गए।

41फिर अबीमलिक अरूमा चला गया जबकि ज़बूल ने पीछे रह कर जाल और उस के भाइयों को शहर से निकाल दिया।

42अगले दिन सिकम के लोग शहर से निकल कर मैदान में आना चाहते थे। जब अबीमलिक को यह ख़बर मिली

43तो उस ने अपनी फ़ौज को तीन गुरोहों में तक़्सीम किया। यह गुरोह दुबारा सिकम को घेर कर घात में बैठ गए। जब लोग शहर से निकले तो अबीमलिक अपने गुरोह के साथ छुपने की जगह से निकल आया और शहर के दरवाज़े में खड़ा हो गया। बाक़ी दो गुरोह मैदान में मौजूद अफ़राद पर टूट पड़े और सब को हलाक कर दिया।

45फिर अबीमलिक ने शहर पर हम्ला किया। लोग पूरा दिन लड़ते रहे, लेकिन आख़िरकार अबीमलिक ने शहर पर क़ब्ज़ा करके तमाम बाशिन्दों को मौत के घाट उतार दिया। उस ने शहर को तबाह किया और खंडरात पर नमक बिखेर कर उस की हत्मी तबाही ज़ाहिर कर दी।

46जब सिकम के बुर्ज के रहने वालों को यह इत्तिला मिली तो वह एल-बरीत देवता के मन्दिर के तहख़ाने में छुप गए।

47जब अबीमलिक को पता चला

48तो वह अपने फ़ौजियों समेत ज़ल्मोन पहाड़ पर चढ़ गया। वहाँ उस ने कुल्हाड़ी से शाख़ काट कर अपने कंधों पर रख ली और अपने फ़ौजियों को हुक्म दिया, “जल्दी करो! सब ऐसा ही करो।”

49फ़ौजियों ने भी शाख़ें काटीं और फिर अबीमलिक के पीछे लग कर मन्दिर के पास वापस आए। वहाँ उन्हों ने तमाम लकड़ी तहख़ाने की छत पर जमा करके उसे जला दिया। यूँ सिकम के बुर्ज के तक़रीबन 1,000 मर्द-ओ-ख़वातीन सब भस्म हो गए।

अबीमलिक की मौत

50वहाँ से अबीमलिक तैबिज़ के ख़िलाफ़ बढ़ गया। उस ने शहर का मुहासरा करके उस पर क़ब्ज़ा कर लिया।

51लेकिन शहर के बीच में एक मज़बूत बुर्ज था। तमाम मर्द-ओ-ख़वातीन उस में फ़रार हुए और बुर्ज के दरवाज़ों पर कुंडी लगा कर छत पर चढ़ गए।

52अबीमलिक लड़ते लड़ते बुर्ज के दरवाज़े के क़रीब पहुँच गया। वह उसे जलाने की कोशिश करने लगा

53तो एक औरत ने चक्की का ऊपर का पाट उस के सर पर फैंक दिया, और उस की खोपड़ी फट गई।

54जल्दी से अबीमलिक ने अपने सिलाहबर्दार को बुलाया। उस ने कहा, “अपनी तलवार खैंच कर मुझे मार दो! वर्ना लोग कहेंगे कि एक औरत ने मुझे मार डाला।” चुनाँचे नौजवान ने अपनी तलवार उस के बदन में से गुज़ार दी और वह मर गया।

55जब फ़ौजियों ने देखा कि अबीमलिक मर गया है तो वह अपने अपने घर चले गए।

56यूँ अल्लाह ने अबीमलिक को उस बदी का बदला दिया जो उस ने अपने 70 भाइयों को क़त्ल करके अपने बाप के ख़िलाफ़ की थी।

57और अल्लाह ने सिकम के बाशिन्दों को भी उन की शरीर हरकतों की मुनासिब सज़ा दी। यूताम बिन यरुब्बाल की लानत पूरी हुई।