पत्थर की नई तख़्तियाँ
1रब ने मूसा से कहा, “अपने लिए पत्थर की दो तख़्तियाँ तराश ले जो पहली दो की मानिन्द हों। फिर मैं उन पर वह अल्फ़ाज़ लिखूँगा जो पहली तख़्तियों पर लिखे थे जिन्हें तू ने पटख़ दिया था।
2सुब्ह तक तय्यार हो कर सीना पहाड़ पर चढ़ना। चोटी पर मेरे सामने खड़ा हो जा।
3तेरे साथ कोई भी न आए बल्कि पूरे पहाड़ पर कोई और शख़्स नज़र न आए, यहाँ तक कि भेड़-बकरियाँ और गाय-बैल भी पहाड़ के दामन में न चरें।”
4चुनाँचे मूसा ने दो तख़्तियाँ तराश लीं जो पहली की मानिन्द थीं। फिर वह सुब्ह-सवेरे उठ कर सीना पहाड़ पर चढ़ गया जिस तरह रब ने उसे हुक्म दिया था। उस के हाथों में पत्थर की दोनों तख़्तियाँ थीं।
5जब वह चोटी पर पहुँचा तो रब बादल में उतर आया और उस के पास खड़े हो कर अपने नाम रब का एलान किया।
6मूसा के सामने से गुज़रते हुए उस ने पुकारा, “रब, रब, रहीम और मेहरबान ख़ुदा। तहम्मुल, शफ़्क़त और वफ़ा से भरपूर।
7वह हज़ारों पर अपनी शफ़्क़त क़ाइम रखता और लोगों का क़ुसूर, नाफ़रमानी और गुनाह मुआफ़ करता है। लेकिन वह हर एक को उस की मुनासिब सज़ा भी देता है। जब वालिदैन गुनाह करें तो उन की औलाद को भी तीसरी और चौथी पुश्त तक सज़ा के नताइज भुगतने पड़ेंगे।”
8मूसा ने जल्दी से झुक कर सिज्दा किया।
9उस ने कहा, “ऐ रब, अगर मुझ पर तेरा करम हो तो हमारे साथ चल। बेशक यह क़ौम हटधर्म है, तो भी हमारा क़ुसूर और गुनाह मुआफ़ कर और बख़्श दे कि हम दुबारा तेरे ही बन जाएँ।”
10तब रब ने कहा, “मैं तुम्हारे साथ अह्द बांधूँगा। तेरी क़ौम के सामने ही मैं ऐसे मोजिज़े करूँगा जो अब तक दुनिया भर की किसी भी क़ौम में नहीं किए गए। पूरी क़ौम जिस के दरमियान तू रहता है रब का काम देखेगी और उस से डर जाएगी जो मैं तेरे साथ करूँगा।
11जो अह्काम मैं आज देता हूँ उन पर अमल करता रह। मैं अमोरी, कनआनी, हित्ती, फ़रिज़्ज़ी, हिव्वी और यबूसी अक़्वाम को तेरे आगे आगे मुल्क से निकाल दूँगा।
12ख़बरदार, जो उस मुल्क में रहते हैं जहाँ तू जा रहा है उन से अह्द न बांधना। वर्ना वह तेरे दरमियान रहते हुए तुझे गुनाहों में फंसाते रहेंगे।
13उन की क़ुर्बानगाहें ढा देना, उन के बुतों के सतून टुकड़े टुकड़े कर देना और उन की देवी यसीरत के खम्बे काट डालना।
14किसी और माबूद की परस्तिश न करना, क्यूँकि रब का नाम ग़यूर है, अल्लाह ग़ैरतमन्द है।
15ख़बरदार, उस मुल्क के बाशिन्दों से अह्द न करना, क्यूँकि तेरे दरमियान रहते हुए भी वह अपने माबूदों की पैरवी करके ज़िना करेंगे और उन्हें क़ुर्बानियाँ चढ़ाएँगे। आख़िरकार वह तुझे भी अपनी क़ुर्बानियों में शिर्कत की दावत देंगे।
16ख़तरा है कि तू उन की बेटियों का अपने बेटों के साथ रिश्ता बांधे। फिर जब यह अपने माबूदों की पैरवी करके ज़िना करेंगी तो उन के सबब से तेरे बेटे भी उन की पैरवी करने लगेंगे।
17अपने लिए देवता न ढालना।
सालाना ईदें
18बेख़मीरी रोटी की ईद मनाना। अबीब के महीने
19हर पहलौठा मेरा है। तेरे माल मवेशियों का हर पहलौठा मेरा है, चाहे बछड़ा हो या लेला।
20लेकिन पहलौठे गधे के इवज़ भेड़ देना। अगर यह मुमकिन न हो तो उस की गर्दन तोड़ डालना। अपने पहलौठे बेटों के लिए भी इवज़ी देना। कोई मेरे पास ख़ाली हाथ न आए।
21छः दिन काम-काज करना, लेकिन सातवें दिन आराम करना। ख़्वाह हल चलाना हो या फ़सल काटनी हो तो भी सातवें दिन आराम करना।
22गन्दुम की फ़सल की कटाई की ईद
23लाज़िम है कि तेरे तमाम मर्द साल में तीन मर्तबा रब क़ादिर-ए-मुतलक़ के सामने जो इस्राईल का ख़ुदा है हाज़िर हों।
24मैं तेरे आगे आगे क़ौमों को मुल्क से निकाल दूँगा और तेरी सरहद्दें बढ़ाता जाऊँगा। फिर जब तू साल में तीन मर्तबा रब अपने ख़ुदा के हुज़ूर आएगा तो कोई भी तेरे मुल्क का लालच नहीं करेगा।
25जब तू किसी जानवर को ज़बह करके क़ुर्बानी के तौर पर पेश करता है तो उस के ख़ून के साथ ऐसी रोटी पेश न करना जिस में ख़मीर हो। ईद-ए-फ़सह की क़ुर्बानी से अगली सुब्ह तक कुछ बाक़ी न रहे।
26अपनी ज़मीन की पहली पैदावार में से बेहतरीन हिस्सा रब अपने ख़ुदा के घर में ले आना।
मूसा के चेहरे पर चमक
27रब ने मूसा से कहा, “यह तमाम बातें लिख ले, क्यूँकि यह उस अह्द की बुन्याद हैं जो मैं ने तेरे और इस्राईल के साथ बांधा है।”
28मूसा चालीस दिन और चालीस रात वहीं रब के हुज़ूर रहा। इस दौरान न उस ने कुछ खाया न पिया। उस ने पत्थर की तख़्तियों पर अह्द के दस अह्काम लिखे।
29इस के बाद मूसा शरीअत की दोनों तख़्तियों को हाथ में लिए हुए सीना पहाड़ से उतरा। उस के चेहरे की जिल्द चमक रही थी, क्यूँकि उस ने रब से बात की थी। लेकिन उसे ख़ुद इस का इल्म नहीं था।
30जब हारून और तमाम इस्राईलियों ने देखा कि मूसा का चेहरा चमक रहा है तो वह उस के पास आने से डर गए।
31लेकिन उस ने उन्हें बुलाया तो हारून और जमाअत के तमाम सरदार उस के पास आए, और उस ने उन से बात की।
32बाद में बाक़ी इस्राईली भी आए, और मूसा ने उन्हें तमाम अह्काम सुनाए जो रब ने उसे कोह-ए-सीना पर दिए थे।
33यह सब कुछ कहने के बाद मूसा ने अपने चेहरे पर निक़ाब डाल लिया।
34जब भी वह रब से बात करने के लिए मुलाक़ात के ख़ैमे में जाता तो निक़ाब को ख़ैमे से निकलते वक़्त तक उतार लेता। और जब वह निकल कर इस्राईलियों को रब से मिले हुए अह्काम सुनाता
35तो वह देखते कि उस के चेहरे की जिल्द चमक रही है। इस के बाद मूसा दुबारा निक़ाब को अपने चेहरे पर डाल लेता, और वह उस वक़्त तक चेहरे पर रहता जब तक मूसा रब से बात करने के लिए मुलाक़ात के ख़ैमे में न जाता था।