अल्लाह की सताइश करो!
1शुक्रगुज़ारी की क़ुर्बानी के लिए ज़बूर।
2ख़ुशी से रब की इबादत करो, जश्न मनाते हुए उस के हुज़ूर आओ!
3जान लो कि रब ही ख़ुदा है। उसी ने हमें ख़ल्क़ किया, और हम उस के हैं, उस की क़ौम और उस की चरागाह की भेड़ें।
4शुक्र करते हुए उस के दरवाज़ों में दाख़िल हो, सताइश करते हुए उस की बारगाहों में हाज़िर हो। उस का शुक्र करो, उस के नाम की तम्जीद करो!
5क्यूँकि रब भला है। उस की शफ़्क़त अबदी है, और उस की वफ़ादारी पुश्त-दर-पुश्त क़ाइम है।