ज़बूर 122:1-9 DGV - Bible AI

यरूशलम पर बरकत

1दाऊद का ज़ियारत का गीत। मैं उन से ख़ुश हुआ जिन्हों ने मुझ से कहा, “आओ, हम रब के घर चलें।”

2ऐ यरूशलम, अब हमारे पाँओ तेरे दरवाज़ों में खड़े हैं।

3यरूशलम शहर यूँ बनाया गया है कि उस के तमाम हिस्से मज़बूती से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं।

4वहाँ क़बीले, हाँ रब के क़बीले हाज़िर होते हैं ताकि रब के नाम की सताइश करें जिस तरह इस्राईल को फ़रमाया गया है।

5क्यूँकि वहाँ तख़्त-ए-अदालत करने के लिए लगाए गए हैं, वहाँ दाऊद के घराने के तख़्त हैं।

6यरूशलम के लिए सलामती माँगो! “जो तुझ से प्यार करते हैं वह सुकून पाएँ।

7तेरी फ़सील में सलामती और तेरे महलों में सुकून हो।”

8अपने भाइयों और हमसायों की ख़ातिर मैं कहूँगा, “तेरे अन्दर सलामती हो!”

9रब हमारे ख़ुदा के घर की ख़ातिर मैं तेरी ख़ुशहाली का तालिब रहूँगा।