मदद के लिए इस्राईल की दुआ
1ज़ियारत का गीत।
2मेरी जवानी से ही वह बार बार मुझ पर हम्लाआवर हुए हैं। तो भी वह मुझ पर ग़ालिब न आए।”
3हल चलाने वालों ने मेरी पीठ पर हल चला कर उस पर अपनी लम्बी लम्बी रेघारयाँ बनाई हैं।
4रब रास्त है। उस ने बेदीनों के रस्से काट कर मुझे आज़ाद कर दिया है।
5अल्लाह करे कि जितने भी सिय्यून से नफ़रत रखें वह शर्मिन्दा हो कर पीछे हट जाएँ।
6वह छतों पर की घास की मानिन्द हों जो सहीह तौर पर बढ़ने से पहले ही मुरझा जाती है
7और जिस से न फ़सल काटने वाला अपना हाथ, न पूले बांधने वाला अपना बाज़ू भर सके।
8जो भी उन से गुज़रे वह न कहे, “रब तुम्हें बरकत दे।”