ज़बूर 134:1-3 DGV - Bible AI

रब के घर में रात की सताइश

1ज़ियारत का गीत। आओ, रब की सताइश करो, ऐ रब के तमाम ख़ादिमो जो रात के वक़्त रब के घर में खड़े हो।

2मक़्दिस में अपने हाथ उठा कर रब की तम्जीद करो!

3रब सिय्यून से तुझे बरकत दे, आसमान-ओ-ज़मीन का ख़ालिक़ तुझे बरकत दे।