ज़बूर 150:1-6 DGV - Bible AI

रब की हम्द-ओ-सना

1रब की हम्द हो! अल्लाह के मक़्दिस में उस की सताइश करो। उस की क़ुदरत के बने हुए आसमानी गुम्बद में उस की तम्जीद करो।

2उस के अज़ीम कामों के बाइस उस की हम्द करो। उस की ज़बरदस्त अज़मत के बाइस उस की सताइश करो।

3नरसिंगा फूँक कर उस की हम्द करो, सितार और सरोद बजा कर उस की तम्जीद करो।

4दफ़ और लोकनाच से उस की हम्द करो। तारदार साज़ और बाँसरी बजा कर उस की सताइश करो।

5झाँझों की झंकारती आवाज़ से उस की हम्द करो, गूँजती झाँझ से उस की तारीफ़ करो।

6जिस में भी साँस है वह रब की सताइश करे। रब की हम्द हो!।