बादशाह के लिए अल्लाह की मदद
1दाऊद का ज़बूर। मौसीक़ी के राहनुमा के लिए।
2तू ने उस की दिली ख़्वाहिश पूरी की और इन्कार न किया जब उस की आर्ज़ू ने होंटों पर अल्फ़ाज़ का रूप धारा। (सिलाह)
3क्यूँकि तू अच्छी अच्छी बरकतें अपने साथ ले कर उस से मिलने आया, तू ने उसे ख़ालिस सोने का ताज पहनाया।
4उस ने तुझ से ज़िन्दगी पाने की आर्ज़ू की तो तू ने उसे उम्र की दराज़ी बख़्शी, मज़ीद इतने दिन कि उन की इन्तिहा नहीं।
5तेरी नजात से उसे बड़ी इज़्ज़त हासिल हुई, तू ने उसे शान-ओ-शौकत से आरास्ता किया।
6क्यूँकि तू उसे अबद तक बरकत देता, उसे अपने चेहरे के हुज़ूर ला कर निहायत ख़ुश कर देता है।
7क्यूँकि बादशाह रब पर एतिमाद करता है, अल्लाह तआला की शफ़्क़त उसे डगमगाने से बचाएगी।
8तेरे दुश्मन तेरे क़ब्ज़े में आ जाएंगे, जो तुझ से नफ़रत करते हैं उन्हें तेरा दहना हाथ पकड़ लेगा।
9जब तू उन पर ज़ाहिर होगा तो वह भड़कती भट्टी की सी मुसीबत में फंस जाएंगे। रब अपने ग़ज़ब में उन्हें हड़प कर लेगा, और आग उन्हें खा जाएगी।
10तू उन की औलाद को रू-ए-ज़मीन पर से मिटा डालेगा, इन्सानों में उन का नाम-ओ-निशान तक नहीं रहेगा।
11गो वह तेरे ख़िलाफ़ साज़िशें करते हैं तो भी उन के बुरे मन्सूबे नाकाम रहेंगे।
12क्यूँकि तू उन्हें भगा कर उन के चेहरों को अपने तीरों का निशाना बना देगा।
13ऐ रब, उठ और अपनी क़ुदरत का इज़हार कर ताकि हम तेरी क़ुदरत की तम्जीद में साज़ बजा कर गीत गाएँ।