ज़बूर 3:1-8 DGV - Bible AI

सुब्ह को मदद के लिए दुआ

1दाऊद का ज़बूर। उस वक़्त जब उसे अपने बेटे अबीसलूम से भागना पड़ा। ऐ रब, मेरे दुश्मन कितने ज़्यादा हैं, कितने लोग मेरे ख़िलाफ़ उठ खड़े हुए हैं!

2मेरे बारे में बहुतेरे कह रहे हैं, “अल्लाह इसे छुटकारा नहीं देगा।” (सिलाह)[१]

3लेकिन तू ऐ रब, चारों तरफ़ मेरी हिफ़ाज़त करने वाली ढाल है। तू मेरी इज़्ज़त है जो मेरे सर को उठाए रखता है।

4मैं बुलन्द आवाज़ से रब को पुकारता हूँ, और वह अपने मुक़द्दस पहाड़ से मेरी सुनता है। (सिलाह)

5मैं आराम से लेट कर सो गया, फिर जाग उठा, क्यूँकि रब ख़ुद मुझे सँभाले रखता है।

6उन हज़ारों से मैं नहीं डरता जो मुझे घेरे रखते हैं।

7ऐ रब, उठ! ऐ मेरे ख़ुदा, मुझे रिहा कर! क्यूँकि तू ने मेरे तमाम दुश्मनों के मुँह पर थप्पड़ मारा, तू ने बेदीनों के दाँतों को तोड़ दिया है।

8रब के पास नजात है। तेरी बरकत तेरी क़ौम पर आए। (सिलाह)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
div>