ज़बूर 4:1-8 DGV - Bible AI

शाम को मदद के लिए दुआ

1दाऊद का ज़बूर। मौसीक़ी के राहनुमा के लिए। तारदार साज़ों के साथ गाना है। ऐ मेरी रास्ती के ख़ुदा, मेरी सुन जब मैं तुझे पुकारता हूँ। ऐ तू जो मुसीबत में मेरी मख़्लसी रहा है मुझ पर मेहरबानी करके मेरी इल्तिजा सुन!

2ऐ आदमज़ादो, मेरी इज़्ज़त कब तक ख़ाक में मिलाई जाती रहेगी? तुम कब तक बातिल चीज़ों से लिपटे रहोगे, कब तक झूट की तलाश में रहोगे? (सिलाह)

3जान लो कि रब ने ईमानदार को अपने लिए अलग कर रखा है। रब मेरी सुनेगा जब मैं उसे पुकारूँगा।

4ग़ुस्से में आते वक़्त गुनाह मत करना। अपने बिस्तर पर लेट कर मुआमले पर सोच-बिचार करो, लेकिन दिल में, ख़ामोशी से। (सिलाह)

5रास्ती की क़ुर्बानियाँ पेश करो, और रब पर भरोसा रखो।

6बहुतेरे शक कर रहे हैं, “कौन हमारे हालात ठीक करेगा?” ऐ रब, अपने चेहरे का नूर हम पर चमका!

7तू ने मेरे दिल को ख़ुशी से भर दिया है, ऐसी ख़ुशी से जो उन के पास भी नहीं होती जिन के पास कस्रत का अनाज और अंगूर है।

8मैं आराम से लेट कर सो जाता हूँ, क्यूँकि तू ही ऐ रब मुझे हिफ़ाज़त से बसने देता है।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
div>