ज़बूर 82:1-8 DGV - Bible AI

सब से आला मुन्सिफ़

1आसफ़ का ज़बूर। अल्लाह इलाही मजलिस में खड़ा है, माबूदों के दरमियान वह अदालत करता है,

2“तुम कब तक अदालत में ग़लत फ़ैसले करके बेदीनों की जानिबदारी करोगे? (सिलाह)

3पस्तहालों और यतीमों का इन्साफ़ करो, मुसीबतज़दों और ज़रूरतमन्दों के हुक़ूक़ क़ाइम रखो।

4पस्तहालों और ग़रीबों को बचा कर बेदीनों के हाथ से छुड़ाओ।”

5लेकिन वह कुछ नहीं जानते, उन्हें समझ ही नहीं आती। वह तारीकी में टटोल टटोल कर घूमते फिरते हैं जबकि ज़मीन की तमाम बुन्यादें झूमने लगी हैं।

6बेशक मैं ने कहा, “तुम ख़ुदा हो, सब अल्लाह तआला के फ़र्ज़न्द हो।

7लेकिन तुम फ़ानी इन्सान की तरह मर जाओगे, तुम दीगर हुक्मरानों की तरह गिर जाओगे।”

8ऐ अल्लाह, उठ कर ज़मीन की अदालत कर! क्यूँकि तमाम अक़्वाम तेरी ही मौरूसी मिलकियत हैं।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
/div>