ज़बूर 98:1-9 DGV - Bible AI

पूरी दुनिया का शाही मुन्सिफ़

1रब की तम्जीद में नया गीत गाओ, क्यूँकि उस ने मोजिज़े किए हैं। अपने दहने हाथ और मुक़द्दस बाज़ू से उस ने नजात दी है।

2रब ने अपनी नजात का एलान किया और अपनी रास्ती क़ौमों के रू-ब-रू ज़ाहिर की है।

3उस ने इस्राईल के लिए अपनी शफ़्क़त और वफ़ा याद की है। दुनिया की इन्तिहाओं ने सब हमारे ख़ुदा की नजात देखी है।

4ऐ पूरी दुनिया, नारे लगा कर रब की मद्हसराई करो! आपे में न समाओ और जश्न मना कर हम्द के गीत गाओ!

5सरोद बजा कर रब की मद्हसराई करो, सरोद और गीत से उस की सताइश करो।

6तुरम और नरसिंगा फूँक कर रब बादशाह के हुज़ूर ख़ुशी के नारे लगाओ!

7समुन्दर और जो कुछ उस में है, दुनिया और उस के बाशिन्दे ख़ुशी से गरज उठें।

8दरया तालियाँ बजाएँ, पहाड़ मिल कर ख़ुशी मनाएँ,

9वह रब के सामने ख़ुशी मनाएँ। क्यूँकि वह ज़मीन की अदालत करने आ रहा है। वह इन्साफ़ से दुनिया की अदालत करेगा, रास्ती से क़ौमों का फ़ैसला करेगा।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
/div>