अंगूर के बाग़ में मज़दूर
1क्यूँकि आसमान की बादशाही उस ज़मीन्दार से मुताबिक़त रखती है जो एक दिन सुब्ह-सवेरे निकला ताकि अपने अंगूर के बाग़ के लिए मज़दूर ढूँडे।
2वह उन से दिहाड़ी के लिए चाँदी का एक सिक्का देने पर मुत्तफ़िक़ हुआ और उन्हें अपने अंगूर के बाग़ में भेज दिया।
3नौ बजे वह दुबारा निकला तो देखा कि कुछ लोग अभी तक मंडी में फ़ारिग़ बैठे हैं।
4उस ने उन से कहा, ‘तुम भी जा कर मेरे अंगूर के बाग़ में काम करो। मैं तुम्हें मुनासिब उजरत दूँगा।’
5चुनाँचे वह काम करने के लिए चले गए। बारह बजे और तीन बजे दोपहर के वक़्त भी वह निकला और इस तरह के फ़ारिग़ मज़दूरों को काम पर लगाया।
6फिर शाम के पाँच बज गए। वह निकला तो देखा कि अभी तक कुछ लोग फ़ारिग़ बैठे हैं। उस ने उन से पूछा, ‘तुम क्यूँ पूरा दिन फ़ारिग़ बैठे रहे हो?’
7उन्हों ने जवाब दिया, ‘इस लिए कि किसी ने हमें काम पर नहीं लगाया।’ उस ने उन से कहा, ‘तुम भी जा कर मेरे अंगूर के बाग़ में काम करो।’
8दिन ढल गया तो ज़मीन्दार ने अपने अफ़्सर को बताया, ‘मज़दूरों को बुला कर उन्हें मज़दूरी दे दे, आख़िर में आने वालों से शुरू करके पहले आने वालों तक।’
9जो मज़दूर पाँच बजे आए थे उन्हें चाँदी का एक एक सिक्का मिल गया।
10इस लिए जब वह आए जो पहले काम पर लगाए गए थे तो उन्हों ने ज़्यादा मिलने की तवक़्क़ो की। लेकिन उन्हें भी चाँदी का एक एक सिक्का मिला।
11इस पर वह ज़मीन्दार के ख़िलाफ़ बुड़बुड़ाने लगे,
12‘यह आदमी जिन्हें आख़िर में लगाया गया उन्हों ने सिर्फ़ एक घंटा काम किया। तो भी आप ने उन्हें हमारे बराबर की मज़दूरी दी हालाँकि हमें दिन का पूरा बोझ और धूप की शिद्दत बर्दाश्त करनी पड़ी।’
13लेकिन ज़मीन्दार ने उन में से एक से बात की, ‘यार, मैं ने ग़लत काम नहीं किया। क्या तू चाँदी के एक सिक्के के लिए मज़दूरी करने पर मुत्तफ़िक़ न हुआ था?
14अपने पैसे ले कर चला जा। मैं आख़िर में काम पर लगने वालों को उतना ही देना चाहता हूँ जितना तुझे।
15क्या मेरा हक़ नहीं कि मैं जैसा चाहूँ अपने पैसे ख़र्च करूँ? या क्या तू इस लिए हसद करता है कि मैं फ़य्याज़दिल हूँ?’
16यूँ अव्वल आख़िर में आएँगे और जो आख़िरी हैं वह अव्वल हो जाएंगे।”
ईसा तीसरी मर्तबा अपनी मौत का ज़िक्र करता है
17अब जब ईसा यरूशलम की तरफ़ बढ़ रहा था तो बारह शागिर्दों को एक तरफ़ ले जा कर उस ने उन से कहा,
18“हम यरूशलम की तरफ़ बढ़ रहे हैं। वहाँ इब्न-ए-आदम को राहनुमा इमामों और शरीअत के उलमा के हवाले कर दिया जाएगा। वह उस पर सज़ा-ए-मौत का फ़त्वा दे कर
19उसे ग़ैरयहूदियों के हवाले कर देंगे ताकि वह उस का मज़ाक़ उड़ाएँ, उस को कोड़े मारें और उसे मस्लूब करें। लेकिन तीसरे दिन वह जी उठेगा।”
याक़ूब और यूहन्ना की माँ की गुज़ारिश
20फिर ज़ब्दी के बेटों याक़ूब और यूहन्ना की माँ अपने बेटों को साथ ले कर ईसा के पास आई और सिज्दा करके कहा, “आप से एक गुज़ारिश है।”
21ईसा ने पूछा, “तू क्या चाहती है?”
22ईसा ने कहा, “तुम को नहीं मालूम कि क्या माँग रहे हो। क्या तुम वह प्याला पी सकते हो जो मैं पीने को हूँ?”
23फिर ईसा ने उन से कहा, “तुम मेरा प्याला तो ज़रूर पियोगे, लेकिन यह फ़ैसला करना मेरा काम नहीं कि कौन मेरे दाएँ हाथ बैठेगा और कौन बाएँ हाथ। मेरे बाप ने यह मक़ाम उन ही के लिए तय्यार किया है जिन को उस ने ख़ुद मुक़र्रर किया है।”
24जब बाक़ी दस शागिर्दों ने यह सुना तो उन्हें याक़ूब और यूहन्ना पर ग़ुस्सा आया।
25इस पर ईसा ने उन सब को बुला कर कहा, “तुम जानते हो कि क़ौमों के हुक्मरान अपनी रिआया पर रोब डालते हैं और उन के बड़े अफ़्सर उन पर अपने इख़तियार का ग़लत इस्तेमाल करते हैं।
26लेकिन तुम्हारे दरमियान ऐसा नहीं है। जो तुम में बड़ा होना चाहे वह तुम्हारा ख़ादिम बने
27और जो तुम में अव्वल होना चाहे वह तुम्हारा ग़ुलाम बने।
28क्यूँकि इब्न-ए-आदम भी इस लिए नहीं आया कि ख़िदमत ले बल्कि इस लिए कि ख़िदमत करे और अपनी जान फ़िद्या के तौर पर दे कर बहुतों को छुड़ाए।”
दो अंधों की शिफ़ा
29जब वह यरीहू शहर से निकलने लगे तो एक बड़ा हुजूम उन के पीछे चल रहा था।
30दो अंधे रास्ते के किनारे बैठे थे। जब उन्हों ने सुना कि ईसा गुज़र रहा है तो वह चिल्लाने लगे, “ख़ुदावन्द, इब्न-ए-दाऊद, हम पर रहम करें।”
31हुजूम ने उन्हें डाँट कर कहा, “ख़ामोश!” लेकिन वह और भी ऊँची आवाज़ से पुकारते रहे, “ख़ुदावन्द, इब्न-ए-दाऊद, हम पर रहम करें।”
32ईसा रुक गया। उस ने उन्हें अपने पास बुलाया और पूछा, “तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ?”
33उन्हों ने जवाब दिया, “ख़ुदावन्द, यह कि हम देख सकें।”
34ईसा को उन पर तरस आया। उस ने उन की आँखों को छुआ तो वह फ़ौरन बहाल हो गईं। फिर वह उस के पीछे चलने लगे।