मर्क़ुस 13:1-37 DGV - Bible AI

बैत-उल-मुक़द्दस पर आने वाली तबाही

1उस दिन जब ईसा बैत-उल-मुक़द्दस से निकल रहा था तो उस के शागिर्दों ने कहा, “उस्ताद, देखें कितने शानदार पत्थर और इमारतें हैं!”

2ईसा ने जवाब दिया, “क्या तुम को यह बड़ी बड़ी इमारतें नज़र आती हैं? पत्थर पर पत्थर नहीं रहेगा। सब कुछ ढा दिया जाएगा।”

मुसीबतों और ईज़ारसानी की पेशगोई

3बाद में ईसा ज़ैतून के पहाड़ पर बैत-उल-मुक़द्दस के मुक़ाबिल बैठ गया। पतरस, याक़ूब, यूहन्ना और अन्द्रियास अकेले उस के पास आए। उन्हों ने कहा,

4“हमें ज़रा बताएँ, यह कब होगा? क्या क्या नज़र आएगा जिस से मालूम होगा कि यह अब पूरा होने को है?”

5ईसा ने जवाब दिया, “ख़बरदार रहो कि कोई तुम्हें गुमराह न कर दे।

6बहुत से लोग मेरा नाम ले कर आएँगे और कहेंगे, ‘मैं ही मसीह हूँ।’ यूँ वह बहुतों को गुमराह कर देंगे।

7जब जंगों की ख़बरें और अफ़्वाहें तुम तक पहुँचेंगी तो मत घबराना। क्यूँकि लाज़िम है कि यह सब कुछ पेश आए। तो भी अभी आख़िरत नहीं होगी।

8एक क़ौम दूसरी के ख़िलाफ़ उठ खड़ी होगी और एक बादशाही दूसरी के ख़िलाफ़। जगह जगह ज़ल्ज़ले आएँगे, काल पड़ेंगे। लेकिन यह सिर्फ़ दर्द-ए-ज़ह की इब्तिदा ही होगी।

9तुम ख़ुद ख़बरदार रहो। तुम को मक़ामी अदालतों के हवाले कर दिया जाएगा और लोग यहूदी इबादतख़ानों में तुम्हें कोड़े लगवाएँगे। मेरी ख़ातिर तुम्हें हुक्मरानों और बादशाहों के सामने पेश किया जाएगा। यूँ तुम उन्हें मेरी गवाही दोगे।

10लाज़िम है कि आख़िरत से पहले अल्लाह की ख़ुशख़बरी तमाम अक़्वाम को सुनाई जाए।

11लेकिन जब लोग तुम को गिरिफ़्तार करके अदालत में पेश करेंगे तो यह सोचते सोचते परेशान न हो जाना कि मैं क्या कहूँ। बस वही कुछ कहना जो अल्लाह तुम्हें उस वक़्त बताएगा। क्यूँकि उस वक़्त तुम नहीं बल्कि रूह-उल-क़ुद्स बोलने वाला होगा।

12भाई अपने भाई को और बाप अपने बच्चे को मौत के हवाले कर देगा। बच्चे अपने वालिदैन के ख़िलाफ़ खड़े हो कर उन्हें क़त्ल करवाएँगे।

13सब तुम से नफ़रत करेंगे, इस लिए कि तुम मेरे पैरोकार हो। लेकिन जो आख़िर तक क़ाइम रहेगा उसे नजात मिलेगी।

बैत-उल-मुक़द्दस की बेहुरमती

14एक दिन आएगा जब तुम वहाँ जहाँ उसे नहीं होना चाहिए वह कुछ खड़ा देखोगे जो बेहुरमती और तबाही का बाइस है।” (क़ारी इस पर ध्यान दे!) “उस वक़्त यहूदिया के रहने वाले भाग कर पहाड़ी इलाक़े में पनाह लें।

15जो अपने घर की छत पर हो वह न उतरे, न कुछ साथ ले जाने के लिए घर में दाख़िल हो जाए।

16जो खेत में हो वह अपनी चादर साथ ले जाने के लिए वापस न जाए।

17उन ख़वातीन पर अफ़्सोस जो उन दिनों में हामिला हों या अपने बच्चों को दूध पिलाती हों।

18दुआ करो कि यह वाक़िआ सर्दियों के मौसम में पेश न आए।

19क्यूँकि उन दिनों में ऐसी मुसीबत होगी कि दुनिया की तख़्लीक़ से आज तक देखने में न आई होगी। इस क़िस्म की मुसीबत बाद में भी कभी नहीं आएगी।

20और अगर ख़ुदावन्द इस मुसीबत का दौरानिया मुख़्तसर न करता तो कोई न बचता। लेकिन उस ने अपने चुने हुओं की ख़ातिर उस का दौरानिया मुख़्तसर कर दिया है।

21उस वक़्त अगर कोई तुम को बताए, ‘देखो, मसीह यहाँ है,’ या ‘वह वहाँ है’ तो उस की बात न मानना।

22क्यूँकि झूटे मसीह और झूटे नबी उठ खड़े होंगे जो अजीब-ओ-ग़रीब निशान और मोजिज़े दिखाएँगे ताकि अल्लाह के चुने हुए लोगों को ग़लत रास्ते पर डाल दें—अगर यह मुमकिन होता।

23इस लिए ख़बरदार! मैं ने तुम को पहले ही इन सब बातों से आगाह कर दिया है।

इब्न-ए-आदम की आमद

24मुसीबत के उन दिनों के बाद सूरज तारीक हो जाएगा और चाँद की रौशनी ख़त्म हो जाएगी।

25सितारे आसमान पर से गिर पड़ेंगे और आसमान की क़ुव्वतें हिलाई जाएँगी।

26उस वक़्त लोग इब्न-ए-आदम को बड़ी क़ुदरत और जलाल के साथ बादलों में आते हुए देखेंगे।

27और वह अपने फ़रिश्तों को भेज देगा ताकि उस के चुने हुओं को चारों तरफ़ से जमा करें, दुनिया के कोने कोने से आसमान की इन्तिहा तक इकट्ठा करें।

अन्जीर के दरख़्त से सबक़

28अन्जीर के दरख़्त से सबक़ सीखो। जूँ ही उस की शाख़ें नर्म और लचकदार हो जाती हैं और उन से कोंपलें फूट निकलती हैं तो तुम को मालूम हो जाता है कि गर्मियों का मौसम क़रीब आ गया है।

29इसी तरह जब तुम यह वाक़िआत देखोगे तो जान लोगे कि इब्न-ए-आदम की आमद क़रीब बल्कि दरवाज़े पर है।

30मैं तुम को सच बताता हूँ, इस नस्ल के ख़त्म होने से पहले पहले यह सब कुछ वाक़े होगा।

31आसमान-ओ-ज़मीन तो जाते रहेंगे, लेकिन मेरी बातें हमेशा तक क़ाइम रहेंगी।

किसी को भी उस की आमद का वक़्त मालूम नहीं

32लेकिन किसी को भी इल्म नहीं कि यह किस दिन या कौन सी घड़ी रूनुमा होगा। आसमान के फ़रिश्तों और फ़र्ज़न्द को भी इल्म नहीं बल्कि सिर्फ़ बाप को।

33चुनाँचे ख़बरदार और चौकन्ने रहो! क्यूँकि तुम को नहीं मालूम कि यह वक़्त कब आएगा।

34इब्न-ए-आदम की आमद उस आदमी से मुताबिक़त रखती है जिसे किसी सफ़र पर जाना था। घर छोड़ते वक़्त उस ने अपने नौकरों को इन्तिज़ाम चलाने का इख़तियार दे कर हर एक को उस की अपनी ज़िम्मादारी सौंप दी। दरबान को उस ने हुक्म दिया कि वह चौकस रहे।

35तुम भी इसी तरह चौकस रहो, क्यूँकि तुम नहीं जानते कि घर का मालिक कब वापस आएगा, शाम को, आधी रात को, मुर्ग़ के बाँग देते या पौ फटते वक़्त।

36ऐसा न हो कि वह अचानक आ कर तुम को सोते पाए।

37यह बात मैं न सिर्फ़ तुम को बल्कि सब को बताता हूँ, चौकस रहो!”