ईसा ४००० अफ़राद को खाना खिलाता है
1उन दिनों में एक और मर्तबा ऐसा हुआ कि बहुत से लोग जमा हुए जिन के पास खाने का बन्द-ओ-बस्त नहीं था। चुनाँचे ईसा ने अपने शागिर्दों को बुला कर उन से कहा,
2“मुझे इन लोगों पर तरस आता है। इन्हें मेरे साथ ठहरे तीन दिन हो चुके हैं और इन के पास खाने की कोई चीज़ नहीं है।
3लेकिन अगर मैं इन्हें रुख़्सत कर दूँ और वह इस भूकी हालत में अपने अपने घर चले जाएँ तो वह रास्ते में थक कर चूर हो जाएंगे। और इन में से कई दूरदराज़ से आए हैं।”
4उस के शागिर्दों ने जवाब दिया, “इस वीरान इलाक़े में कहाँ से इतना खाना मिल सकेगा कि यह खा कर सेर हो जाएँ?”
5ईसा ने पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?”
6ईसा ने हुजूम को ज़मीन पर बैठने को कहा। फिर सात रोटियों को ले कर उस ने शुक्रगुज़ारी की दुआ की और उन्हें तोड़ तोड़ कर अपने शागिर्दों को तक़्सीम करने के लिए दे दिया।
7उन के पास दो चार छोटी मछलियाँ भी थीं। ईसा ने उन पर भी शुक्रगुज़ारी की दुआ की और शागिर्दों को उन्हें बाँटने को कहा।
8लोगों ने जी भर कर खाया। बाद में जब खाने के बचे हुए टुकड़े जमा किए गए तो सात बड़े टोकरे भर गए।
9तक़रीबन 4,000 आदमी हाज़िर थे। खाने के बाद ईसा ने उन्हें रुख़्सत कर दिया
10और फ़ौरन कश्ती पर सवार हो कर अपने शागिर्दों के साथ दल्मनूता के इलाक़े में पहुँच गया।
फ़रीसी इलाही निशान तलब करते हैं
11इस पर फ़रीसी निकल कर ईसा के पास आए और उस से बह्स करने लगे। उसे आज़माने के लिए उन्हों ने मुतालबा किया कि वह उन्हें आसमान की तरफ़ से कोई इलाही निशान दिखाए ताकि उस का इख़तियार साबित हो जाए।
12लेकिन उस ने ठंडी आह भर कर कहा, “यह नस्ल क्यूँ इलाही निशान का मुतालबा करती है? मैं तुम को सच बताता हूँ कि इसे कोई निशान नहीं दिया जाएगा।”
13और उन्हें छोड़ कर वह दुबारा कश्ती में बैठ गया और झील को पार करने लगा।
फ़रीसियों और हेरोदेस का ख़मीर
14लेकिन शागिर्द अपने साथ खाना लाना भूल गए थे। कश्ती में उन के पास सिर्फ़ एक रोटी थी।
15ईसा ने उन्हें हिदायत की, “ख़बरदार, फ़रीसियों और हेरोदेस के ख़मीर से होश्यार रहना।”
16शागिर्द आपस में बह्स करने लगे, “वह इस लिए कह रहे होंगे कि हमारे पास रोटी नहीं है।”
17ईसा को मालूम हुआ कि वह क्या सोच रहे हैं। उस ने कहा, “तुम आपस में क्यूँ बह्स कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं है? क्या तुम अब तक न जानते, न समझते हो? क्या तुम्हारे दिल इतने बेहिस्स हो गए हैं?
18तुम्हारी आँखें तो हैं, क्या तुम देख नहीं सकते? तुम्हारे कान तो हैं, क्या तुम सुन नहीं सकते? और क्या तुम्हें याद नहीं
19जब मैं ने 5,000 आदमियों को पाँच रोटियों से सेर कर दिया तो तुम ने बचे हुए टुकड़ों के कितने टोकरे उठाए थे?”
20“और जब मैं ने 4,000 आदमियों को सात रोटियों से सेर कर दिया तो तुम ने बचे हुए टुकड़ों के कितने टोकरे उठाए थे?”
21उस ने पूछा, “क्या तुम अभी तक नहीं समझते?”
बैत-सैदा में अंधे की शिफ़ा
22वह बैत-सैदा पहुँचे तो लोग ईसा के पास एक अंधे आदमी को लाए। उन्हों ने इल्तिमास की कि वह उसे छुए।
23ईसा अंधे का हाथ पकड़ कर उसे गाँव से बाहर ले गया। वहाँ उस ने उस की आँखों पर थूक कर अपने हाथ उस पर रख दिए और पूछा, “क्या तू कुछ देख सकता है?”
24आदमी ने नज़र उठा कर कहा, “हाँ, मैं लोगों को देख सकता हूँ। वह फिरते हुए दरख़्तों की मानिन्द दिखाई दे रहे हैं।”
25ईसा ने दुबारा अपने हाथ उस की आँखों पर रखे। इस पर आदमी की आँखें पूरे तौर पर खुल गईं, उस की नज़र बहाल हो गई और वह सब कुछ साफ़ साफ़ देख सकता था।
26ईसा ने उसे रुख़्सत करके कहा, “इस गाँव में वापस न जाना बल्कि सीधा अपने घर चला जा।”
पतरस का इक़्रार
27फिर ईसा वहाँ से निकल कर अपने शागिर्दों के साथ क़ैसरिया-फ़िलिप्पी के क़रीब के देहातों में गया। चलते चलते उस ने उन से पूछा, “मैं लोगों के नज़्दीक कौन हूँ?”
28उन्हों ने जवाब दिया, “कुछ कहते हैं यहया बपतिस्मा देने वाला, कुछ यह कि आप इल्यास नबी हैं। कुछ यह भी कहते हैं कि नबियों में से एक।”
29उस ने पूछा, “लेकिन तुम क्या कहते हो? तुम्हारे नज़्दीक मैं कौन हूँ?”
30यह सुन कर ईसा ने उन्हें किसी को भी यह बात बताने से मना किया।
ईसा अपनी मौत का ज़िक्र करता है
31फिर ईसा उन्हें तालीम देने लगा, “लाज़िम है कि इब्न-ए-आदम बहुत दुख उठा कर बुज़ुर्गों, राहनुमा इमामों और शरीअत के उलमा से रद्द किया जाए। उसे क़त्ल भी किया जाएगा, लेकिन वह तीसरे दिन जी उठेगा।”
32उस ने उन्हें यह बात साफ़ साफ़ बताई। इस पर पतरस उसे एक तरफ़ ले जा कर समझाने लगा।
33ईसा मुड़ कर शागिर्दों की तरफ़ देखने लगा। उस ने पतरस को डाँटा, “शैतान, मेरे सामने से हट जा! तू अल्लाह की सोच नहीं रखता बल्कि इन्सान की।”
34फिर उस ने शागिर्दों के इलावा हुजूम को भी अपने पास बुलाया। उस ने कहा, “जो मेरे पीछे आना चाहे वह अपने आप का इन्कार करे और अपनी सलीब उठा कर मेरे पीछे हो ले।
35क्यूँकि जो अपनी जान को बचाए रखना चाहे वह उसे खो देगा। लेकिन जो मेरी और अल्लाह की ख़ुशख़बरी की ख़ातिर अपनी जान खो दे वही उसे बचाएगा।
36क्या फ़ाइदा है अगर किसी को पूरी दुनिया हासिल हो जाए, लेकिन वह अपनी जान से महरूम हो जाए?
37इन्सान अपनी जान के बदले क्या दे सकता है?
38जो भी इस ज़िनाकार और गुनाहआलूदा नस्ल के सामने मेरे और मेरी बातों के सबब से शरमाए उस से इब्न-ए-आदम भी उस वक़्त शरमाएगा जब वह अपने बाप के जलाल में मुक़द्दस फ़रिश्तों के साथ आएगा।”