1ईसा ने उन्हें यह भी बताया, “मैं तुम को सच बताता हूँ, यहाँ कुछ ऐसे लोग खड़े हैं जो मरने से पहले ही अल्लाह की बादशाही को क़ुदरत के साथ आते हुए देखेंगे।”
पहाड़ पर ईसा की सूरत बदल जाती है
2छः दिन के बाद ईसा सिर्फ़ पतरस, याक़ूब और यूहन्ना को अपने साथ ले कर ऊँचे पहाड़ पर चढ़ गया। वहाँ उस की शक्ल-ओ-सूरत उन के सामने बदल गई।
3उस के कपड़े चमकने लगे और निहायत सफ़ेद हो गए। दुनिया में कोई भी धोबी कपड़े इतने सफ़ेद नहीं कर सकता।
4फिर इल्यास और मूसा ज़ाहिर हुए और ईसा से बात करने लगे।
5पतरस बोल उठा, “उस्ताद, कितनी अच्छी बात है कि हम यहाँ हैं। आएँ, हम तीन झोंपड़ियाँ बनाएँ, एक आप के लिए, एक मूसा के लिए और एक इल्यास के लिए।”
6उस ने यह इस लिए कहा कि तीनों शागिर्द सहमे हुए थे और वह नहीं जानता था कि क्या कहे।
7इस पर एक बादल आ कर उन पर छा गया और बादल में से एक आवाज़ सुनाई दी, “यह मेरा प्यारा फ़र्ज़न्द है। इस की सुनो।”
8अचानक मूसा और इल्यास ग़ाइब हो गए। शागिर्दों ने चारों तरफ़ देखा, लेकिन सिर्फ़ ईसा नज़र आया।
9वह पहाड़ से उतरने लगे तो ईसा ने उन्हें हुक्म दिया, “जो कुछ तुम ने देखा है उसे उस वक़्त तक किसी को न बताना जब तक कि इब्न-ए-आदम मुर्दों में से जी न उठे।”
10चुनाँचे उन्हों ने यह बात अपने तक मह्दूद रखी। लेकिन वह कई बार आपस में बह्स करने लगे कि मुर्दों में से जी उठने से क्या मुराद हो सकती है।
11फिर उन्हों ने उस से पूछा, “शरीअत के उलमा क्यूँ कहते हैं कि मसीह की आमद से पहले इल्यास का आना ज़रूरी है?”
12ईसा ने जवाब दिया, “इल्यास तो ज़रूर पहले सब कुछ बहाल करने के लिए आएगा। लेकिन कलाम-ए-मुक़द्दस में इब्न-ए-आदम के बारे में यह क्यूँ लिखा है कि उसे बहुत दुख उठाना और हक़ीर समझा जाना है?
13लेकिन मैं तुम को बताता हूँ, इल्यास तो आ चुका है और उन्हों ने उस के साथ जो चाहा किया। यह भी कलाम-ए-मुक़द्दस के मुताबिक़ ही हुआ है।”
ईसा लड़के में से बदरूह निकालता है
14जब वह बाक़ी शागिर्दों के पास वापस पहुँचे तो उन्हों ने देखा कि उन के गिर्द एक बड़ा हुजूम जमा है और शरीअत के कुछ उलमा उन के साथ बह्स कर रहे हैं।
15ईसा को देखते ही लोगों ने बड़ी बेचैनी से उस की तरफ़ दौड़ कर उसे सलाम किया।
16उस ने शागिर्दों से सवाल किया, “तुम उन के साथ किस के बारे में बह्स कर रहे हो?”
17हुजूम में से एक आदमी ने जवाब दिया, “उस्ताद, मैं अपने बेटे को आप के पास लाया था। वह ऐसी बदरूह के क़ब्ज़े में है जो उसे बोलने नहीं देती।
18और जब भी वह उस पर ग़ालिब आती है वह उसे ज़मीन पर पटक देती है। बेटे के मुँह से झाग निकलने लगता और वह दाँत पीसने लगता है। फिर उस का जिस्म अकड़ जाता है। मैं ने आप के शागिर्दों से कहा तो था कि वह बदरूह को निकाल दें, लेकिन वह न निकाल सके।”
19ईसा ने उन से कहा, “ईमान से ख़ाली नस्ल! मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँ, कब तक तुम्हें बर्दाश्त करूँ? लड़के को मेरे पास ले आओ।”
20वह उसे ईसा के पास ले आए।
21ईसा ने बाप से पूछा, “इस के साथ कब से ऐसा हो रहा है?”
22बहुत दफ़ा उस ने इसे हलाक करने की ख़ातिर आग या पानी में गिराया है। अगर आप कुछ कर सकते हैं तो तरस खा कर हमारी मदद करें।”
23ईसा ने पूछा, “क्या मतलब, ‘अगर आप कुछ कर सकते हैं’? जो ईमान रखता है उस के लिए सब कुछ मुमकिन है।”
24लड़के का बाप फ़ौरन चिल्ला उठा, “मैं ईमान रखता हूँ। मेरी बेएतिक़ादी का इलाज करें।”
25ईसा ने देखा कि बहुत से लोग दौड़ दौड़ कर देखने आ रहे हैं, इस लिए उस ने नापाक रूह को डाँटा, “ऐ गूँगी और बहरी बदरूह, मैं तुझे हुक्म देता हूँ कि इस में से निकल जा। कभी भी इस में दुबारा दाख़िल न होना!”
26इस पर बदरूह चीख़ उठी और लड़के को शिद्दत से झंझोड़ कर निकल गई। लड़का लाश की तरह ज़मीन पर पड़ा रहा, इस लिए सब ने कहा, “वह मर गया है।”
27लेकिन ईसा ने उस का हाथ पकड़ कर उठने में उस की मदद की और वह खड़ा हो गया।
28बाद में जब ईसा किसी घर में जा कर अपने शागिर्दों के साथ अकेला था तो उन्हों ने उस से पूछा, “हम बदरूह को क्यूँ न निकाल सके?”
29उस ने जवाब दिया, “इस क़िस्म की बदरूह सिर्फ़ दुआ से निकाली जा सकती है।”
ईसा दूसरी दफ़ा अपनी मौत का ज़िक्र करता है
30वहाँ से निकल कर वह गलील में से गुज़रे। ईसा नहीं चाहता था कि किसी को पता चले कि वह कहाँ है,
31क्यूँकि वह अपने शागिर्दों को तालीम दे रहा था। उस ने उन से कहा, “इब्न-ए-आदम को आदमियों के हवाले कर दिया जाएगा। वह उसे क़त्ल करेंगे, लेकिन तीन दिन के बाद वह जी उठेगा।”
32लेकिन शागिर्द इस का मतलब न समझे और वह ईसा से इस के बारे में पूछने से डरते भी थे।
कौन सब से बड़ा है?
33चलते चलते वह कफ़र्नहूम पहुँचे। जब वह किसी घर में थे तो ईसा ने शागिर्दों से सवाल किया, “रास्ते में तुम किस बात पर बह्स कर रहे थे?”
34लेकिन वह ख़ामोश रहे, क्यूँकि वह रास्ते में इस पर बह्स कर रहे थे कि हम में से बड़ा कौन है?
35ईसा बैठ गया और बारह शागिर्दों को बुला कर कहा, “जो अव्वल होना चाहता है वह सब से आख़िर में आए और सब का ख़ादिम हो।”
36फिर उस ने एक छोटे बच्चे को ले कर उन के दरमियान खड़ा किया। उसे गले लगा कर उस ने उन से कहा,
37“जो मेरे नाम में इन बच्चों में से किसी को क़बूल करता है वह मुझे ही क़बूल करता है। और जो मुझे क़बूल करता है वह मुझे नहीं बल्कि उसे क़बूल करता है जिस ने मुझे भेजा है।”
जो हमारे ख़िलाफ़ नहीं वह हमारे हक़ में है
38यूहन्ना बोल उठा, “उस्ताद, हम ने एक शख़्स को देखा जो आप का नाम ले कर बदरूहें निकाल रहा था। हम ने उसे मना किया, क्यूँकि वह हमारी पैरवी नहीं करता।”
39लेकिन ईसा ने कहा, “उसे मना न करना। जो भी मेरे नाम में मोजिज़ा करे वह अगले लम्हे मेरे बारे में बुरी बातें नहीं कह सकेगा।
40क्यूँकि जो हमारे ख़िलाफ़ नहीं वह हमारे हक़ में है।
41मैं तुम को सच बताता हूँ, जो भी तुम्हें इस वजह से पानी का गलास पिलाए कि तुम मसीह के पैरोकार हो उसे ज़रूर अज्र मिलेगा।
आज़माइशें
42और जो कोई मुझ पर ईमान रखने वाले इन छोटों में से किसी को गुनाह करने पर उकसाए उस के लिए बेहतर है कि उस के गले में बड़ी चक्की का पाट बांध कर उसे समुन्दर में फैंक दिया जाए।
43अगर तेरा हाथ तुझे गुनाह करने पर उकसाए तो उसे काट डालना। इस से पहले कि तू दो हाथों समेत जहन्नुम की कभी न बुझने वाली आग में चला जाए [यानी वहाँ जहाँ लोगों को खाने वाले कीड़े कभी नहीं मरते और आग कभी नहीं बुझती] बेहतर यह है कि तू एक हाथ से महरूम हो कर अबदी ज़िन्दगी में दाख़िल हो।
45अगर तेरा पाँओ तुझे गुनाह करने पर उकसाए तो उसे काट डालना। इस से पहले कि तुझे दो पाँओ समेत जहन्नुम में फैंका जाए [जहाँ लोगों को खाने वाले कीड़े कभी नहीं मरते और आग कभी नहीं बुझती] बेहतर यह है कि तू एक पाँओ से महरूम हो कर अबदी ज़िन्दगी में दाख़िल हो।
47और अगर तेरी आँख तुझे गुनाह करने पर उकसाए तो उसे निकाल देना। इस से पहले कि तुझे दो आँखों समेत जहन्नुम में फैंका जाए जहाँ लोगों को खाने वाले कीड़े कभी नहीं मरते और आग कभी नहीं बुझती बेहतर यह है कि तू एक आँख से महरूम हो कर अल्लाह की बादशाही में दाख़िल हो।