यरमियाह 23:1-40 DGV - Bible AI

रब क़ौम के सहीह गल्लाबान मुक़र्रर करेगा

1रब फ़रमाता है, “उन गल्लाबानों पर अफ़्सोस जो मेरी चरागाह की भेड़ों को तबाह करके मुन्तशिर कर रहे हैं।”

2इस लिए रब जो इस्राईल का ख़ुदा है फ़रमाता है, “ऐ मेरी क़ौम को चराने वाले गल्लाबानो, मैं तुम्हारी शरीर हरकतों की मुनासिब सज़ा दूँगा, क्यूँकि तुम ने मेरी भेड़ों की फ़िक्र नहीं की बल्कि उन्हें मुन्तशिर करके तित्तर-बित्तर कर दिया है।” रब फ़रमाता है, “सुनो, मैं तुम्हारी शरीर हरकतों से निपट लूँगा।

3मैं ख़ुद अपने रेवड़ की बची हुई भेड़ों को जमा करूँगा। जहाँ भी मैं ने उन्हें मुन्तशिर कर दिया था, उन तमाम ममालिक से मैं उन्हें उन की अपनी चरागाह में वापस लाऊँगा। वहाँ वह फलें फूलेंगे, और उन की तादाद बढ़ती जाएगी।

4मैं ऐसे गल्लाबानों को उन पर मुक़र्रर करूँगा जो उन की सहीह गल्लाबानी करेंगे। आइन्दा न वह ख़ौफ़ खाएँगे, न घबरा जाएंगे। एक भी गुम नहीं हो जाएगा।” यह रब का फ़रमान है।

रब सहीह बादशाह मुक़र्रर करेगा

5रब फ़रमाता है, “वह वक़्त आने वाला है कि मैं दाऊद के लिए एक रास्तबाज़ कोंपल फूटने दूँगा, एक ऐसा बादशाह जो हिक्मत से हुकूमत करेगा, जो मुल्क में इन्साफ़ और रास्ती क़ाइम रखेगा।

6उस के दौर-ए-हुकूमत में यहूदाह को छुटकारा मिलेगा और इस्राईल मह्फ़ूज़ ज़िन्दगी गुज़ारेगा। वह ‘रब हमारी रास्तबाज़ी’ कहलाएगा।

7चुनाँचे वह वक़्त आने वाला है जब लोग क़सम खाते वक़्त नहीं कहेंगे, ‘रब की हयात की क़सम जो इस्राईलियों को मिस्र से निकाल लाया।’

8इस के बजाए वह कहेंगे, ‘रब की हयात की क़सम जो इस्राईलियों को शिमाली मुल्क और दीगर उन तमाम ममालिक से निकाल लाया जिन में उस ने उन्हें मुन्तशिर कर दिया था।’ उस वक़्त वह दुबारा अपने ही मुल्क में बसेंगे।” यह रब का फ़रमान है।

झूटे नबियों पर यक़ीन मत करना

9झूटे नबियों को देख कर मेरा दिल टूट गया है, मेरी तमाम हड्डियाँ लरज़ रही हैं। मैं नशे में धुत आदमी की मानिन्द हूँ। मै से मग़लूब शख़्स की तरह मैं रब और उस के मुक़द्दस अल्फ़ाज़ के सबब से डगमगा रहा हूँ।

10यह मुल्क ज़िनाकारों से भरा हुआ है, इस लिए उस पर अल्लाह की लानत है। ज़मीन झुलस गई है, बयाबान की चरागाहों की हरियाली मुरझा गई है। नबी ग़लत राह पर दौड़ रहे हैं, और जिस में वह ताक़तवर हैं वह ठीक नहीं।

11रब फ़रमाता है, “नबी और इमाम दोनों ही बेदीन हैं। मैं ने अपने घर में भी उन का बुरा काम पाया है।

12इस लिए जहाँ भी चलें वह फिसल जाएंगे, वह अंधेरे में ठोकर खा कर गिर जाएंगे। क्यूँकि मैं मुक़र्ररा वक़्त पर उन पर आफ़त लाऊँगा।” यह रब का फ़रमान है।

13“मैं ने देखा कि सामरिया के नबी बाल के नाम में नबुव्वत करके मेरी क़ौम इस्राईल को ग़लत राह पर लाए। यह क़ाबिल-ए-घिन है,

14लेकिन जो कुछ मुझे यरूशलम के नबियों में नज़र आता है वह उतना ही घिनौना है। वह ज़िना करते और झूट के पैरोकार हैं। साथ साथ वह बदकारों की हौसलाअफ़्ज़ाई भी करते हैं, और नतीजे में कोई भी अपनी बदी से बाज़ नहीं आता। मेरी नज़र में वह सब सदूम की मानिन्द हैं। हाँ, यरूशलम के बाशिन्दे अमूरा के बराबर हैं।”

15इस लिए रब इन नबियों के बारे में फ़रमाता है, “मैं उन्हें कड़वा खाना खिलाऊँगा और ज़हरीला पानी पिलाऊँगा, क्यूँकि यरूशलम के नबियों ने पूरे मुल्क में बेदीनी फैलाई है।”

16रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है, “नबियों की पेशगोइयों पर ध्यान मत देना। वह तुम्हें फ़रेब दे रहे हैं। क्यूँकि वह रब का कलाम नहीं सुनाते बल्कि महज़ अपने दिल में से उभरने वाली रोया पेश करते हैं।

17जो मुझे हक़ीर जानते हैं उन्हें वह बताते रहते हैं, ‘रब फ़रमाता है कि हालात सहीह-सलामत रहेंगे।’ जो अपने दिलों की ज़िद के मुताबिक़ ज़िन्दगी गुज़ारते हैं, उन सब को वह तसल्ली दे कर कहते हैं, ‘तुम पर आफ़त नहीं आएगी।’

18लेकिन उन में से किस ने रब की मजलिस में शरीक हो कर वह कुछ देखा और सुना है जो रब बयान कर रहा है? किसी ने नहीं! किस ने तवज्जुह दे कर उस का कलाम सुना है? किसी ने नहीं!

19देखो, रब की ग़ज़बनाक आँधी चलने लगी है, उस का तेज़ी से घूमता हुआ बगूला बेदीनों के सरों पर मंडला रहा है।

20और रब का यह ग़ज़ब उस वक़्त तक ठंडा नहीं होगा जब तक उस के दिल का इरादा तक्मील तक न पहुँच जाए। आने वाले दिनों में तुम्हें इस की पूरी समझ आएगी।

21यह नबी दौड़ कर अपनी बातें सुनाते रहते हैं अगरचे मैं ने उन्हें नहीं भेजा। गो मैं उन से हमकलाम नहीं हुआ तो भी यह पेशगोइयाँ करते हैं।

22अगर यह मेरी मजलिस में शरीक होते तो मेरी क़ौम को मेरे अल्फ़ाज़ सुना कर उसे उस के बुरे चाल-चलन और ग़लत हरकतों से हटाने की कोशिश करते।”

23रब फ़रमाता है, “क्या मैं सिर्फ़ क़रीब का ख़ुदा हूँ? हरगिज़ नहीं! मैं दूर का ख़ुदा भी हूँ।

24क्या कोई मेरी नज़र से ग़ाइब हो सकता है? नहीं, ऐसी जगह है नहीं जहाँ वह मुझ से छुप सके। आसमान-ओ-ज़मीन मुझ से मामूर रहते हैं।” यह रब का फ़रमान है।

25“इन नबियों की बातें मुझ तक पहुँच गई हैं। यह मेरा नाम ले कर झूट बोलते हैं कि मैं ने ख़्वाब देखा है, ख़्वाब देखा है!

26यह नबी झूटी पेशगोइयाँ और अपने दिलों के वस्वसे सुनाने से कब बाज़ आएँगे?

27जो ख़्वाब वह एक दूसरे को बताते हैं उन से वह चाहते हैं कि मेरी क़ौम मेरा नाम यूँ भूल जाए जिस तरह उन के बापदादा बाल की पूजा करने से मेरा नाम भूल गए थे।”

28रब फ़रमाता है, “जिस नबी ने ख़्वाब देखा हो वह बेशक अपना ख़्वाब बयान करे, लेकिन जिस पर मेरा कलाम नाज़िल हुआ हो वह वफ़ादारी से मेरा कलाम सुनाए। भूसे का गन्दुम से क्या वास्ता है?”

29रब फ़रमाता है, “क्या मेरा कलाम आग की मानिन्द नहीं? क्या वह हथौड़े की तरह चटान को टुकड़े टुकड़े नहीं करता?”

30चुनाँचे रब फ़रमाता है, “अब मैं उन नबियों से निपट लूँगा जो एक दूसरे के पैग़ामात चुरा कर दावा करते हैं कि वह मेरी तरफ़ से हैं।”

31रब फ़रमाता है, “मैं उन से निपट लूँगा जो अपने शख़्सी ख़यालात सुना कर दावा करते हैं, ‘यह रब का फ़रमान है’।”

32रब फ़रमाता है, “मैं उन से निपट लूँगा जो झूटे ख़्वाब सुना कर मेरी क़ौम को अपनी धोकेबाज़ी और शेख़ी की बातों से ग़लत राह पर लाते हैं, हालाँकि मैं ने उन्हें न भेजा, न कुछ कहने को कहा था। उन लोगों का इस क़ौम के लिए कोई भी फ़ाइदा नहीं।” यह रब का फ़रमान है।

रब के लिए तुम बोझ का बाइस हो

33“ऐ यरमियाह, अगर इस क़ौम के आम लोग या इमाम या नबी तुझ से पूछें, ‘आज रब ने तुझ पर कलाम का क्या बोझ नाज़िल किया है?’ तो जवाब दे, ‘रब फ़रमाता है कि तुम ही मुझ पर बोझ हो! लेकिन मैं तुम्हें उतार फैंकूँगा।’

34और अगर कोई नबी, इमाम या आम शख़्स दावा करे, ‘रब ने मुझ पर कलाम का बोझ नाज़िल किया है’ तो मैं उसे उस के घराने समेत सज़ा दूँगा।

35इस के बजाए एक दूसरे से सवाल करो कि ‘रब ने क्या जवाब दिया?’ या ‘रब ने क्या फ़रमाया?’

36आइन्दा रब के पैग़ाम के लिए लफ़्ज़ ‘बोझ’ इस्तेमाल न करो, क्यूँकि जो भी बात तुम करो वह तुम्हारा अपना बोझ होगी। क्यूँकि तुम ज़िन्दा ख़ुदा के अल्फ़ाज़ को तोड़-मरोड़ कर बयान करते हो, उस कलाम को जो रब्ब-उल-अफ़्वाज हमारे ख़ुदा ने नाज़िल किया है।

37चुनाँचे आइन्दा नबी से सिर्फ़ इतना ही पूछो कि ‘रब ने तुझे क्या जवाब दिया?’ या ‘रब ने क्या फ़रमाया?’

38लेकिन अगर तुम ‘रब का बोझ’ कहने पर इसरार करो तो रब का जवाब सुनो! चूँकि तुम कहते हो कि ‘मुझ पर रब का बोझ नाज़िल हुआ है’ गो मैं ने यह मना किया था,

39इस लिए मैं तुम्हें अपनी याद से मिटा कर यरूशलम समेत अपने हुज़ूर से दूर फैंक दूँगा, गो मैं ने ख़ुद यह शहर तुम्हें और तुम्हारे बापदादा को फ़राहम किया था।

40मैं तुम्हारी अबदी रुस्वाई कराऊँगा, और तुम्हारी शर्मिन्दगी हमेशा तक याद रहेगी।”