यरमियाह जिलावतनों को ख़त भेजता है
1एक दिन यरमियाह नबी ने यरूशलम से एक ख़त मुल्क-ए-बाबल भेजा। यह ख़त उन बचे हुए बुज़ुर्गों, इमामों, नबियों और बाक़ी इस्राईलियों के नाम लिखा था जिन्हें नबूकदनज़्ज़र बादशाह जिलावतन करके बाबल ले गया था।
2उन में यहूयाकीन
3यह ख़त इलिआसा बिन साफ़न और जमरियाह बिन ख़िलक़ियाह के हाथ बाबल पहुँचा जिन्हें यहूदाह के बादशाह सिदक़ियाह ने बाबल में शाह-ए-बाबल नबूकदनज़्ज़र के पास भेजा था। ख़त में लिखा था,
4“रब्ब-उल-अफ़्वाज जो इस्राईल का ख़ुदा है फ़रमाता है, ‘ऐ तमाम जिलावतनो जिन्हें मैं यरूशलम से निकाल कर बाबल ले गया हूँ, ध्यान से सुनो!
5बाबल में घर बना कर उन में बसने लगो। बाग़ लगा कर उन का फल खाओ।
6शादी करके बेटे-बेटियाँ पैदा करो। अपने बेटे-बेटियों की शादी कराओ ताकि उन के भी बच्चे पैदा हो जाएँ। ध्यान दो कि मुल्क-ए-बाबल में तुम्हारी तादाद कम न हो जाए बल्कि बढ़ जाए।
7उस शहर की सलामती के तालिब रहो जिस में मैं तुम्हें जिलावतन करके ले गया हूँ। रब से उस के लिए दुआ करो! क्यूँकि तुम्हारी सलामती उसी की सलामती पर मुन्हसिर है।’
8रब्ब-उल-अफ़्वाज जो इस्राईल का ख़ुदा है फ़रमाता है, ‘ख़बरदार! तुम्हारे दरमियान रहने वाले नबी और क़िस्मत का हाल बताने वाले तुम्हें फ़रेब न दें। उन ख़्वाबों पर तवज्जुह मत देना जो यह देखते हैं।’
9रब फ़रमाता है, ‘यह मेरा नाम ले कर तुम्हें झूटी पेशगोइयाँ सुनाते हैं, गो मैं ने उन्हें नहीं भेजा।’
10क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘तुम्हें बाबल में रहते हुए कुल 70 साल गुज़र जाएंगे। लेकिन इस के बाद मैं तुम्हारी तरफ़ रुजू करूँगा, मैं अपना पुरफ़ज़्ल वादा पूरा करके तुम्हें वापस लाऊँगा।’
11क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘मैं उन मन्सूबों से ख़ूब वाक़िफ़ हूँ जो मैं ने तुम्हारे लिए बांधे हैं। यह मन्सूबे तुम्हें नुक़्सान नहीं पहुँचाएँगे बल्कि तुम्हारी सलामती का बाइस होंगे, तुम्हें उम्मीद दिला कर एक अच्छा मुस्तक़बिल फ़राहम करेंगे।
12उस वक़्त तुम मुझे पुकारोगे, तुम आ कर मुझ से दुआ करोगे तो मैं तुम्हारी सुनूँगा।
13तुम मुझे तलाश करके पा लोगे। क्यूँकि अगर तुम पूरे दिल से मुझे ढूँडो
14तो मैं होने दूँगा कि तुम मुझे पाओ।’ यह रब का फ़रमान है। ‘फिर मैं तुम्हें बहाल करके उन तमाम क़ौमों और मक़ामों से जमा करूँगा जहाँ मैं ने तुम्हें मुन्तशिर कर दिया था। और मैं तुम्हें उस मुल्क में वापस लाऊँगा जिस से मैं ने तुम्हें निकाल कर जिलावतन कर दिया था।’ यह रब का फ़रमान है।
15तुम्हारा दावा है कि रब ने यहाँ बाबल में भी हमारे लिए नबी बरपा किए हैं।
16लेकिन रब का जवाब सुनो! दाऊद के तख़्त पर बैठने वाले बादशाह और यरूशलम में बचे हुए तमाम बाशिन्दों के बारे में रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है, ‘तुम्हारे जितने भाई जिलावतनी से बच गए हैं उन के ख़िलाफ़ मैं तलवार, काल और मोहलक बीमारियाँ भेज दूँगा। मैं उन्हें गले हुए अन्जीरों की मानिन्द बना दूँगा, जो ख़राब होने की वजह से खाए नहीं जाएंगे।
18मैं तलवार, काल और मोहलक बीमारियों से उन का यूँ ताक़्क़ुब करूँगा कि दुनिया के तमाम ममालिक उन की हालत देख कर घबरा जाएंगे। जिस क़ौम में भी मैं उन्हें मुन्तशिर करूँगा वहाँ लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। किसी पर लानत भेजते वक़्त लोग कहेंगे कि उसे यहूदाह के बाशिन्दों का सा अन्जाम नसीब हो। हर जगह वह मज़ाक़ और रुस्वाई का निशाना बन जाएंगे।
19क्यूँ? इस लिए कि उन्हों ने मेरी न सुनी, गो मैं अपने ख़ादिमों यानी नबियों के ज़रीए बार बार उन्हें पैग़ामात भेजता रहा। लेकिन तुम ने भी मेरी न सुनी।’ यह रब का फ़रमान है।
20अब रब का फ़रमान सुनो, तुम सब जो जिलावतन हो चुके हो, जिन्हें मैं यरूशलम से निकाल कर बाबल भेज चुका हूँ।
21रब्ब-उल-अफ़्वाज जो इस्राईल का ख़ुदा है फ़रमाता है, ‘अख़ियब बिन क़ौलायाह और सिदक़ियाह बिन मासियाह मेरा नाम ले कर तुम्हें झूटी पेशगोइयाँ सुनाते हैं। इस लिए मैं उन्हें शाह-ए-बाबल नबूकदनज़्ज़र के हाथ में दूँगा जो उन्हें तेरे देखते देखते सज़ा-ए-मौत देगा।
22उन का अन्जाम इब्रतअंगेज़ मिसाल बन जाएगा। किसी पर लानत भेजते वक़्त यहूदाह के जिलावतन कहेंगे, “रब तेरे साथ सिदक़ियाह और अख़ियब का सा सुलूक करे जिन्हें शाह-ए-बाबल ने आग में भून लिया!”
23क्यूँकि उन्हों ने इस्राईल में बेदीन हरकतें की हैं। अपने पड़ोसियों की बीवियों के साथ ज़िना करने के साथ साथ उन्हों ने मेरा नाम ले कर ऐसे झूटे पैग़ाम सुनाए हैं जो मैं ने उन्हें सुनाने को नहीं कहा था। मुझे इस का पूरा इल्म है, और मैं इस का गवाह हूँ।’ यह रब का फ़रमान है।”
समायाह के लिए रब का पैग़ाम
24रब ने फ़रमाया, “बाबल के रहने वाले समायाह नख़लामी को इत्तिला दे,
25रब्ब-उल-अफ़्वाज जो इस्राईल का ख़ुदा है फ़रमाता है कि तू ने अपनी ही तरफ़ से इमाम सफ़नियाह बिन मासियाह को ख़त भेजा। दीगर इमामों और यरूशलम के बाक़ी तमाम बाशिन्दों को भी इस की कापियाँ मिल गईं। ख़त में लिखा था,
26‘रब ने आप को यहोयदा की जगह अपने घर की देख-भाल करने की ज़िम्मादारी दी है। आप की ज़िम्मादारियों में यह भी शामिल है कि हर दीवाने और नबुव्वत करने वाले को काठ में डाल कर उस की गर्दन में लोहे की ज़न्जीरें डालें।
27तो फिर आप ने अनतोत के रहने वाले यरमियाह के ख़िलाफ़ क़दम क्यूँ नहीं उठाया जो आप के दरमियान नबुव्वत करता रहता है?
28क्यूँकि उस ने हमें जो बाबल में हैं ख़त भेज कर मश्वरा दिया है कि देर लगेगी, इस लिए घर बना कर उन में बसने लगो, बाग़ लगा कर उन का फल खाओ’।”
29जब सफ़नियाह को समायाह का ख़त मिल गया तो उस ने यरमियाह को सब कुछ सुनाया।
30तब यरमियाह पर रब का कलाम नाज़िल हुआ,
31“तमाम जिलावतनों को ख़त भेज कर लिख दे, ‘रब समायाह नख़लामी के बारे में फ़रमाता है कि गो मैं ने समायाह को नहीं भेजा तो भी उस ने तुम्हें पेशगोइयाँ सुना कर झूट पर भरोसा रखने पर आमादा किया है।
32चुनाँचे रब फ़रमाता है कि मैं समायाह नख़लामी को उस की औलाद समेत सज़ा दूँगा। इस क़ौम में उस की नस्ल ख़त्म हो जाएगी, और वह ख़ुद उन अच्छी चीज़ों से लुत्फ़अन्दोज़ नहीं होगा जो मैं अपनी क़ौम को फ़राहम करूँगा। क्यूँकि उस ने रब से सरकश होने का मश्वरा दिया है’।”