इस्राईल और यहूदाह बहाल हो जाएंगे
1रब का कलाम यरमियाह पर नाज़िल हुआ,
2“रब इस्राईल का ख़ुदा फ़रमाता है कि जो भी पैग़ाम मैं ने तुझ पर नाज़िल किए उन्हें किताब की सूरत में क़लमबन्द कर!
3क्यूँकि रब फ़रमाता है कि वह वक़्त आने वाला है जब मैं अपनी क़ौम इस्राईल और यहूदाह को बहाल करके उस मुल्क में वापस लाऊँगा जो मैं ने उन के बापदादा को मीरास में दिया था।”
4यह इस्राईल और यहूदाह के बारे में रब के फ़रमान हैं।
5“रब फ़रमाता है, ‘ख़ौफ़ज़दा चीख़ें सुनाई दे रही हैं। अम्न का नाम-ओ-निशान तक नहीं बल्कि चारों तरफ़ दह्शत ही दह्शत फैली हुई है।
6क्या मर्द बच्चे जन्म दे सकता है? तो फिर तमाम मर्द क्यूँ अपने हाथ कमर पर रख कर दर्द-ए-ज़ह में मुब्तला औरतों की तरह तड़प रहे हैं? हर एक का रंग फ़क़ पड़ गया है।
7अफ़्सोस! वह दिन कितना हौलनाक होगा! उस जैसा कोई नहीं होगा। याक़ूब की औलाद को बड़ी मुसीबत पेश आएगी, लेकिन आख़िरकार उसे रिहाई मिलेगी।’
8रब फ़रमाता है, ‘उस दिन मैं उन की गर्दन पर रखे जूए और उन की ज़न्जीरों को तोड़ डालूँगा। तब वह ग़ैरमुल्कियों के ग़ुलाम नहीं रहेंगे
9बल्कि रब अपने ख़ुदा और दाऊद की नस्ल के उस बादशाह की ख़िदमत करेंगे जिसे मैं बरपा करके उन पर मुक़र्रर करूँगा।’
10चुनाँचे रब फ़रमाता है, ‘ऐ याक़ूब मेरे ख़ादिम, मत डर! ऐ इस्राईल, दह्शत मत खा! देख, मैं तुझे दूरदराज़ इलाक़ों से और तेरी औलाद को जिलावतनी से छुड़ा कर वापस ले आऊँगा। याक़ूब वापस आ कर सुकून से ज़िन्दगी गुज़ारेगा, और उसे परेशान करने वाला कोई नहीं होगा।’
11क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘मैं तेरे साथ हूँ, मैं ही तुझे बचाऊँगा। मैं उन तमाम क़ौमों को नेस्त-ओ-नाबूद कर दूँगा जिन में मैं ने तुझे मुन्तशिर कर दिया है, लेकिन तुझे मैं इस तरह सफ़्हा-ए-हस्ती से नहीं मिटाऊँगा। अलबत्ता मैं मुनासिब हद तक तेरी तम्बीह करूँगा, क्यूँकि मैं तुझे सज़ा दिए बग़ैर नहीं छोड़ सकता।’
12क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘तेरा ज़ख़्म लाइलाज है, तेरी चोट भर ही नहीं सकती।
13कोई नहीं है जो तेरे हक़ में बात करे, तेरे फोड़ों का मुआलजा और तेरी शिफ़ा मुमकिन ही नहीं!
14तेरे तमाम आशिक़
15अब जब चोट लग गई है और लाइलाज दर्द मह्सूस हो रहा है तो तू मदद के लिए क्यूँ चीख़ता है? यह मैं ही ने तेरे संगीन क़ुसूर और मुतअद्दिद गुनाहों की वजह से तेरे साथ किया है।
16लेकिन जो तुझे हड़प करें उन्हें भी हड़प किया जाएगा। तेरे तमाम दुश्मन जिलावतन हो जाएंगे। जिन्हों ने तुझे लूट लिया उन्हें भी लूटा जाएगा, जिन्हों ने तुझे ग़ारत किया उन्हें भी ग़ारत किया जाएगा।’
17क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘मैं तेरे ज़ख़्मों को भर कर तुझे शिफ़ा दूँगा, क्यूँकि लोगों ने तुझे मर्दूद क़रार दे कर कहा है कि सिय्यून को देखो जिस की फ़िक्र कोई नहीं करता।’
18रब फ़रमाता है, ‘देखो, मैं याक़ूब के ख़ैमों की बदनसीबी ख़त्म करूँगा, मैं इस्राईल के घरों पर तरस खाऊँगा। तब यरूशलम को खंडरात पर नए सिरे से तामीर किया जाएगा, और महल को दुबारा उस की पुरानी जगह पर खड़ा किया जाएगा।
19उस वक़्त वहाँ शुक्रगुज़ारी के गीत और ख़ुशी मनाने वालों की आवाज़ें बुलन्द हो जाएँगी। और मैं ध्यान दूँगा कि उन की तादाद कम न हो जाए बल्कि मज़ीद बढ़ जाए। उन्हें हक़ीर नहीं समझा जाएगा बल्कि मैं उन की इज़्ज़त बहुत बढ़ा दूँगा।
20उन के बच्चे क़दीम ज़माने की तरह मह्फ़ूज़ ज़िन्दगी गुज़ारेंगे, और उन की जमाअत मज़बूती से मेरे हुज़ूर क़ाइम रहेगी। लेकिन जितनों ने उन पर ज़ुल्म किया है उन्हें मैं सज़ा दूँगा।
21उन का हुक्मरान उन का अपना हमवतन होगा, वह दुबारा उन में से उठ कर तख़्तनशीन हो जाएगा। मैं ख़ुद उसे अपने क़रीब लाऊँगा तो वह मेरे क़रीब आएगा।’ क्यूँकि रब फ़रमाता है, ‘सिर्फ़ वही अपनी जान ख़तरे में डाल कर मेरे क़रीब आने की जुरअत कर सकता है जिसे मैं ख़ुद अपने क़रीब लाया हूँ।
22उस वक़्त तुम मेरी क़ौम होगे और मैं तुम्हारा ख़ुदा हूँगा’।”
23देखो, रब का ग़ज़ब ज़बरदस्त आँधी की तरह नाज़िल हो रहा है। तेज़ बगूले के झोंके बेदीनों के सरों पर उतर रहे हैं।
24और रब का शदीद क़हर उस वक़्त तक ठंडा नहीं होगा जब तक उस ने अपने दिल के मन्सूबों को तक्मील तक नहीं पहुँचाया। आने वाले दिनों में तुम्हें इस की साफ़ समझ आएगी।