अम्मोनियों की अदालत
1अम्मोनियों के बारे में रब फ़रमाता है,
2चुनाँचे रब फ़रमाता है, “वह वक़्त आने वाला है कि मेरे हुक्म पर अम्मोनी दार-उल-हुकूमत रब्बा के ख़िलाफ़ जंग के नारे लगाए जाएंगे। तब वह मल्बे का ढेर बन जाएगा, और गिर्द-ओ-नवाह की आबादियाँ नज़र-ए-आतिश हो जाएँगी। तब इस्राईल उन्हें मुल्क-ब-दर करेगा जिन्हों ने उसे मुल्क-ब-दर किया था।” यह रब का फ़रमान है।
3“ऐ हस्बोन, वावैला कर, क्यूँकि अई शहर बर्बाद हुआ है। ऐ रब्बा की बेटियो, मदद के लिए चिल्लाओ! टाट ओढ़ कर मातम करो! फ़सील के अन्दर बेचैनी से इधर उधर फिरो! क्यूँकि मलिक देवता अपने पुजारियों और बुज़ुर्गों समेत जिलावतन हो जाएगा।
4ऐ बेवफ़ा बेटी, तू अपनी ज़रख़ेज़ वादियों पर इतना फ़ख़र क्यूँ करती है? तू अपने माल-ओ-दौलत पर भरोसा करके शेख़ी मारती है कि अब मुझ पर कोई हम्ला नहीं करेगा।”
5क़ादिर-ए-मुतलक़ रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है, “मैं तमाम पड़ोसियों की तरफ़ से तुझ पर दह्शत छा जाने दूँगा। तुम सब को चारों तरफ़ मुन्तशिर कर दिया जाएगा, और तेरे पनाहगुज़ीनों को कोई जमा नहीं करेगा।
6लेकिन बाद में मैं अम्मोनियों को बहाल करूँगा।” यह रब का फ़रमान है।
अदोम की अदालत
7रब्ब-उल-अफ़्वाज अदोम के बारे में फ़रमाता है, “क्या तेमान में हिक्मत का नाम-ओ-निशान नहीं रहा? क्या दानिशमन्द सहीह मश्वरा नहीं दे सकते? क्या उन की दानाई बेकार हो गई है?
8ऐ ददान के बाशिन्दो, भाग कर हिज्रत करो, ज़मीन के अन्दर छुप जाओ। क्यूँकि मैं एसौ की औलाद पर आफ़त नाज़िल करता हूँ, मेरी सज़ा का दिन क़रीब आ गया है।
9ऐ अदोम, अगर तू अंगूर का बाग़ होता और मज़दूर फ़सल चुनने के लिए आते तो थोड़ा बहुत उन के पीछे रह जाता। अगर डाकू रात के वक़्त तुझे लूट लेते तो वह सिर्फ़ उतना ही छीन लेते जितना उठा कर ले जा सकते हैं। लेकिन तेरा अन्जाम इस से कहीं ज़्यादा बुरा होगा।
10क्यूँकि मैं ने एसौ को नंगा करके उस की तमाम छुपने की जगहें ढूँड निकाली हैं। वह कहीं भी छुप नहीं सकेगा। उस की औलाद, भाई और हमसाय हलाक हो जाएंगे, एक भी बाक़ी नहीं रहेगा।
11अपने यतीमों को पीछे छोड़ दे, क्यूँकि मैं उन की जान को बचाए रखूँगा। तुम्हारी बेवाएँ भी मुझ पर भरोसा रखें।”
12रब फ़रमाता है, “जिन्हें मेरे ग़ज़ब का प्याला पीने का फ़ैसला नहीं सुनाया गया था उन्हें भी पीना पड़ा। तो फिर तेरी जान किस तरह बचेगी? नहीं, तू यक़ीनन सज़ा का प्याला पी लेगा।”
13रब फ़रमाता है, “मेरे नाम की क़सम, बुस्रा शहर गिर्द-ओ-नवाह के तमाम शहरों समेत अबदी खंडरात बन जाएगा। उसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, और वह उसे लान-तान करेंगे। लानत करने वाला अपने दुश्मन के लिए बुस्रा ही का सा अन्जाम चाहेगा।”
14मैं ने रब की तरफ़ से पैग़ाम सुना है, “एक क़ासिद को अक़्वाम के पास भेजा गया है जो उन्हें हुक्म दे, ‘जमा हो कर अदोम पर हम्ला करने के लिए निकलो! उस से लड़ने के लिए उठो!’
15अब मैं तुझे छोटा बना दूँगा, एक ऐसी क़ौम जिसे दीगर लोग हक़ीर जानेंगे।
16माज़ी में दूसरे तुझ से दह्शत खाते थे, लेकिन इस बात ने और तेरे ग़ुरूर ने तुझे फ़रेब दिया है। बेशक तू चटानों की दराड़ों में बसेरा करता है, और पहाड़ी बुलन्दियाँ तेरे क़ब्ज़े में हैं। लेकिन ख़्वाह तू अपना घोंसला उक़ाब की सी ऊँची जगहों पर क्यूँ न बनाए तो भी मैं तुझे वहाँ से उतार कर ख़ाक में मिला दूँगा।” यह रब का फ़रमान है।
17“मुल्क-ए-अदोम यूँ बर्बाद हो जाएगा कि वहाँ से गुज़रने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उस के ज़ख़्मों को देख कर वह ‘तौबा तौबा’ कहेंगे।”
18रब फ़रमाता है, “उस का अन्जाम सदूम, अमूरा और उन के पड़ोसी शहरों की मानिन्द होगा जिन्हें अल्लाह ने उलटा कर नेस्त-ओ-नाबूद कर दिया। वहाँ कोई नहीं बसेगा।
19जिस तरह शेरबबर यर्दन के जंगल से निकल कर शादाब चरागाहों में चरने वाली भेड़-बकरियों पर टूट पड़ता है उसी तरह मैं अचानक अदोम पर हम्ला करके उसे उस के अपने मुल्क से भगा दूँगा। तब वह जिसे मैं ने मुक़र्रर किया है अदोम पर हुकूमत करेगा। क्यूँकि कौन मेरी मानिन्द है? कौन मुझ से जवाब तलब कर सकता है? कौन सा गल्लाबान मेरा मुक़ाबला कर सकता है?”
20चुनाँचे अदोम पर रब का फ़ैसला सुनो! तेमान के बाशिन्दों के लिए उस के मन्सूबे पर ध्यान दो! दुश्मन पूरे रेवड़ को सब से नन्हे बच्चों से ले कर बड़ों तक घसीट कर ले जाएगा। उस की चरागाह वीरान-ओ-सुन्सान हो जाएगी।
21अदोम इतने धड़ाम से गिर जाएगा कि ज़मीन थरथरा उठेगी। लोगों की चीख़ें बहर-ए-क़ुल्ज़ुम तक सुनाई देंगी।
22वह देखो! दुश्मन उक़ाब की तरह उड़ कर अदोम पर झपट्टा मारता है। वह अपने परों को फैला कर बुस्रा पर साया डालता है। उस दिन अदोमी सूरमाओं का दिल दर्द-ए-ज़ह में मुब्तला औरत की तरह पेच-ओ-ताब खाएगा।
दमिश्क़ की अदालत
23रब दमिश्क़ के बारे में फ़रमाता है,
24दमिश्क़ हिम्मत हार कर भागने के लिए मुड़ गया है। दह्शत उस पर छा गई है, और वह दर्द-ए-ज़ह में मुब्तला औरत की तरह तड़प रहा है।
25हाय, दमिश्क़ को तर्क किया गया है! जिस मश्हूर शहर से मेरा दिल लुत्फ़अन्दोज़ होता था वह वीरान-ओ-सुन्सान है।”
26रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है, “उस दिन उस के जवान आदमी गलियों में गिर कर रह जाएंगे, उस के तमाम फ़ौजी हलाक हो जाएंगे।
27मैं दमिश्क़ की फ़सील को आग लगा दूँगा जो फैलते फैलते बिन-हदद बादशाह के महलों को भी अपनी लपेट में ले लेगी।”
बद्दू क़बीलों की अदालत
28ज़ैल में क़ीदार और हसूर के बद्दू क़बीलों के बारे में कलाम दर्ज है। बाद में शाह-ए-बाबल नबूकदनज़्ज़र ने उन्हें शिकस्त दी। रब फ़रमाता है,
29तुम उन के ख़ैमों, भेड़-बकरियों और ऊँटों को छीन लोगे, उन के ख़ैमों के पर्दों और बाक़ी सामान को लूट लोगे। चीख़ें सुनाई देंगी, ‘हाय, चारों तरफ़ दह्शत ही दह्शत’!”
30रब फ़रमाता है, “ऐ हसूर में बसने वाले क़बीलो, जल्दी से भाग जाओ, ज़मीन की दराड़ों में छुप जाओ! क्यूँकि शाह-ए-बाबल ने तुम पर हम्ला करने का फ़ैसला करके तुम्हारे ख़िलाफ़ मन्सूबा बांध लिया है।”
31रब फ़रमाता है, “ऐ बाबल के फ़ौजियो, उठ कर उस क़ौम पर हम्ला करो जो अलाहिदगी में पुरसुकून और मह्फ़ूज़ ज़िन्दगी गुज़ारती है, जिस के न दरवाज़े, न कुंडे हैं।
32उन के ऊँट और बड़े बड़े रेवड़ लूट का माल बन जाएंगे। क्यूँकि मैं रेगिस्तान के किनारे पर रहने वाले इन क़बीलों को चारों तरफ़ मुन्तशिर कर दूँगा। उन पर चारों तरफ़ से आफ़त आएगी।” यह रब का फ़रमान है।
33“हसूर हमेशा तक वीरान-ओ-सुन्सान रहेगा, उस में कोई नहीं बसेगा। गीदड़ ही उस में अपने घर बना लेंगे।”
मुल्क-ए-ऐलाम की अदालत
34शाह-ए-यहूदाह सिदक़ियाह की हुकूमत के इब्तिदाई दिनों में रब यरमियाह नबी से हमकलाम हुआ। पैग़ाम ऐलाम के मुताल्लिक़ था।
35“रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है, ‘मैं ऐलाम की कमान को तोड़ डालता हूँ, उस हथियार को जिस पर ऐलाम की ताक़त मब्नी है।
36आसमान की चारों सिम्तों से मैं ऐलामियों के ख़िलाफ़ तेज़ हवाएँ चलाऊँगा जो उन्हें उड़ा कर चारों तरफ़ मुन्तशिर कर देंगी। कोई ऐसा मुल्क नहीं होगा जिस तक ऐलामी जिलावतन नहीं पहुँचेंगे।’
37रब फ़रमाता है, ‘मैं ऐलाम को उस के जानी दुश्मनों के सामने पाश पाश कर दूँगा। मैं उन पर आफ़त लाऊँगा, मेरा सख़्त क़हर उन पर नाज़िल होगा। जब तक वह नेस्त न हों मैं तलवार को उन के पीछे चलाता रहूँगा।
38तब मैं ऐलाम में अपना तख़्त खड़ा करके उस के बादशाह और बुज़ुर्गों को तबाह कर दूँगा।’ यह रब का फ़रमान है।
39लेकिन रब यह भी फ़रमाता है, ‘आने वाले दिनों में मैं ऐलाम को बहाल करूँगा’।”