यशूअ 8:1-35 DGV - Bible AI

अई की शिकस्त

1फिर रब ने यशूअ से कहा, “मत डर और मत घबरा बल्कि तमाम फ़ौजी अपने साथ ले कर अई शहर पर हम्ला कर। क्यूँकि मैं ने अई के बादशाह, उस की क़ौम, उस के शहर और मुल्क को तेरे हाथ में कर दिया है।

2लाज़िम है कि तू अई और उस के बादशाह के साथ वह कुछ करे जो तू ने यरीहू और उस के बादशाह के साथ किया था। लेकिन इस मर्तबा तुम उस का माल और मवेशी अपने पास रख सकते हो। हम्ला करते वक़्त शहर के पीछे घात लगा।”

3चुनाँचे यशूअ पूरे लश्कर के साथ अई पर हम्ला करने के लिए निकला। उस ने अपने सब से अच्छे फ़ौजियों में से 30,000 को चुन लिया और उन्हें रात के वक़्त अई के ख़िलाफ़ भेज कर

4हुक्म दिया, “ध्यान दें कि आप शहर के पीछे घात लगाएँ। सब के सब शहर के क़रीब ही तय्यार रहें।

5इतने में मैं बाक़ी मर्दों के साथ शहर के क़रीब आ जाऊँगा। और जब शहर के लोग पहले की तरह हमारे साथ लड़ने के लिए निकलेंगे तो हम उन के आगे आगे भाग जाएंगे।

6वह हमारे पीछे पड़ जाएंगे और यूँ हम उन्हें शहर से दूर ले जाएंगे, क्यूँकि वह समझेंगे कि हम इस दफ़ा भी पहले की तरह उन से भाग रहे हैं।

7फिर आप उस जगह से निकलें जहाँ आप घात में बैठे होंगे और शहर पर क़ब्ज़ा कर लें। रब आप का ख़ुदा उसे आप के हाथ में कर देगा।

8जब शहर आप के क़ब्ज़े में होगा तो उसे जला देना। वही करें जो रब ने फ़रमाया है। मेरी इन हिदायात पर ध्यान दें।”

9यह कह कर यशूअ ने उन्हें अई की तरफ़ भेज दिया। वह रवाना हो कर अई के मग़रिब में घात में बैठ गए। यह जगह बैत-एल और अई के दरमियान थी। लेकिन यशूअ ने यह रात बाक़ी लोगों के साथ ख़ैमागाह में गुज़ारी।

10अगले दिन सुब्ह-सवेरे यशूअ ने आदमियों को जमा करके उन का जाइज़ा लिया। फिर वह इस्राईल के बुज़ुर्गों के साथ उन के आगे आगे अई की तरफ़ चल दिया।

11जो लश्कर उस के साथ था वह चलते चलते अई के सामने पहुँच गया। उन्हों ने शहर के शिमाल में अपने ख़ैमे लगाए। उन के और शहर के दरमियान वादी थी।

12जो शहर के मग़रिब में अई और बैत-एल के दरमियान घात लगाए बैठे थे वह तक़रीबन 5,000 मर्द थे।

13यूँ शहर के मग़रिब और शिमाल में आदमी लड़ने के लिए तय्यार हुए। रात के वक़्त यशूअ वादी में पहुँच गया।

14जब अई के बादशाह ने शिमाल में इस्राईलियों को देखा तो उस ने जल्दी जल्दी तय्यारियाँ कीं। अगले दिन सुब्ह-सवेरे वह अपने आदमियों के साथ शहर से निकला ताकि इस्राईलियों के साथ लड़े। यह जगह वादी-ए-यर्दन की तरफ़ थी। बादशाह को मालूम न हुआ कि इस्राईली शहर के पीछे घात में बैठे हैं।

15जब अई के मर्द निकले तो यशूअ और उस का लश्कर शिकस्त का इज़हार करके रेगिस्तान की तरफ़ भागने लगे।

16तब अई के तमाम मर्दों को इस्राईलियों का ताक़्क़ुब करने के लिए बुलाया गया, और यशूअ के पीछे भागते भागते वह शहर से दूर निकल गए।

17एक मर्द भी अई या बैत-एल में न रहा बल्कि सब के सब इस्राईलियों के पीछे पड़ गए। न सिर्फ़ यह बल्कि उन्हों ने शहर का दरवाज़ा खुला छोड़ दिया।

18फिर रब ने यशूअ से कहा, “जो शम्शीर तेरे हाथ में है उसे अई के ख़िलाफ़ उठाए रख, क्यूँकि मैं यह शहर तेरे हाथ में कर दूँगा।” यशूअ ने ऐसा ही किया,

19और जूँ ही उस ने अपनी शम्शीर से अई की तरफ़ इशारा किया घात में बैठे आदमी जल्दी से अपनी जगह से निकल आए और दौड़ दौड़ कर शहर पर झपट पड़े। उन्हों ने उस पर क़ब्ज़ा करके जल्दी से उसे जला दिया।

20जब अई के आदमियों ने मुड़ कर नज़र डाली तो देखा कि शहर से धुएँ के बादल उठ रहे हैं। लेकिन अब उन के लिए भी बचने का कोई रास्ता न रहा, क्यूँकि जो इस्राईली अब तक उन के आगे आगे रेगिस्तान की तरफ़ भाग रहे थे वह अचानक मुड़ कर ताक़्क़ुब करने वालों पर टूट पड़े।

21क्यूँकि जब यशूअ और उस के साथ के आदमियों ने देखा कि घात में बैठे इस्राईलियों ने शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है और कि शहर से धुआँ उठ रहा है तो उन्हों ने मुड़ कर अई के आदमियों पर हम्ला कर दिया।

22साथ साथ शहर में दाख़िल हुए इस्राईली शहर से निकल कर पीछे से उन से लड़ने लगे। चुनाँचे अई के आदमी बीच में फंस गए। इस्राईलियों ने सब को क़त्ल कर दिया, और न कोई बचा, न कोई फ़रार हो सका।

23सिर्फ़ अई के बादशाह को ज़िन्दा पकड़ा और यशूअ के पास लाया गया।

24अई के मर्दों का ताक़्क़ुब करते करते उन सब को खुले मैदान और रेगिस्तान में तलवार से मार देने के बाद इस्राईलियों ने अई शहर में वापस आ कर तमाम बाशिन्दों को हलाक कर दिया।

25उस दिन अई के तमाम मर्द और औरतें मारे गए, कुल 12,000 अफ़राद।

26क्यूँकि यशूअ ने उस वक़्त तक अपनी शम्शीर उठाए रखी जब तक अई के तमाम बाशिन्दों को हलाक न कर दिया गया।

27सिर्फ़ शहर के मवेशी और लूटा हुआ माल बच गया, क्यूँकि इस दफ़ा रब ने हिदायत की थी कि इस्राईली उसे ले जा सकते हैं।

28यशूअ ने अई को जला कर उसे हमेशा के लिए मल्बे का ढेर बना दिया। यह मक़ाम आज तक वीरान है।

29अई के बादशाह की लाश उस ने शाम तक दरख़्त से लटकाए रखी। फिर जब सूरज डूबने लगा तो यशूअ ने अपने लोगों को हुक्म दिया कि बादशाह की लाश को दरख़्त से उतार दें। तब उन्हों ने उसे शहर के दरवाज़े के पास फैंक कर उस पर पत्थर का बड़ा ढेर लगा दिया। यह ढेर आज तक मौजूद है।

ऐबाल पहाड़ पर अह्द की तज्दीद

30उस वक़्त यशूअ ने रब इस्राईल के ख़ुदा की ताज़ीम में ऐबाल पहाड़ पर क़ुर्बानगाह बनाई

31जिस तरह रब के ख़ादिम मूसा ने इस्राईलियों को हुक्म दिया था। उस ने उसे मूसा की शरीअत की किताब में दर्ज हिदायात के मुताबिक़ बनाया। क़ुर्बानगाह के पत्थर तराशे बग़ैर लगाए गए, और उन पर लोहे का आला न चलाया गया। उस पर उन्हों ने रब को भस्म होने वाली और सलामती की क़ुर्बानियाँ पेश कीं।

32वहाँ यशूअ ने इस्राईलियों की मौजूदगी में पत्थरों पर मूसा की शरीअत दुबारा लिख दी।

33फिर बुज़ुर्गों, निगहबानों और क़ाज़ियों के साथ मिल कर तमाम इस्राईली दो गुरोहों में तक़्सीम हुए। परदेसी भी उन में शामिल थे। एक गुरोह गरिज़ीम पहाड़ के सामने खड़ा हुआ और दूसरा ऐबाल पहाड़ के सामने। दोनों गुरोह एक दूसरे के मुक़ाबिल खड़े रहे जबकि लावी के क़बीले के इमाम उन के दरमियान खड़े हुए। उन्हों ने रब के अह्द का सन्दूक़ उठा रखा था। सब कुछ उन हिदायात के ऐन मुताबिक़ हुआ जो रब के ख़ादिम मूसा ने इस्राईलियों को बरकत देने के लिए दी थीं।

34फिर यशूअ ने शरीअत की तमाम बातों की तिलावत की, उस की बरकात भी और उस की लानतें भी। सब कुछ उस ने वैसा ही पढ़ा जैसा कि शरीअत की किताब में दर्ज था।

35जो भी हुक्म मूसा ने दिया था उस का एक भी लफ़्ज़ न रहा जिस की तिलावत यशूअ ने तमाम इस्राईलियों की पूरी जमाअत के सामने न की हो। और सब ने यह बातें सुनीं। इस में औरतें, बच्चे और उन के दरमियान रहने वाले परदेसी सब शामिल थे।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
div>