यशूअ 12:1-24 DGV - Bible AI

मूसा की फ़ुतूहात का ख़ुलासा

1दर्ज-ए-ज़ैल दरया-ए-यर्दन के मशरिक़ में उन बादशाहों की फ़हरिस्त है जिन्हें इस्राईलियों ने शिकस्त दी थी और जिन के इलाक़े पर उन्हों ने क़ब्ज़ा किया था। यह इलाक़ा जुनूब में वादी-ए-अर्नोन से ले कर शिमाल में हर्मून पहाड़ तक था, और उस में वादी-ए-यर्दन का पूरा मशरिक़ी हिस्सा शामिल था।

2पहले का नाम सीहोन था। वह अमोरियों का बादशाह था और उस का दार-उल-हुकूमत हस्बोन था। अरोईर शहर यानी वादी-ए-अर्नोन के दरमियान से ले कर अम्मोनियों की सरहद दरया-ए-यब्बोक़ तक सारा इलाक़ा उस की गिरिफ़्त में था। इस में जिलिआद का आधा हिस्सा भी शामिल था।

3इस के इलावा सीहोन का क़ब्ज़ा दरया-ए-यर्दन के पूरे मशरिक़ी किनारे पर किन्नरत यानी गलील की झील से ले कर बहीरा-ए-मुर्दार के पास शहर बैत-यसीमोत तक बल्कि उस के जुनूब में पहाड़ी सिलसिले पिसगा के दामन तक था।

4दूसरा बादशाह जिस ने शिकस्त खाई थी बसन का बादशाह ओज था। वह रफ़ाइयों के देओक़ामत क़बीले में से बाक़ी रह गया था, और उस की हुकूमत के मर्कज़ अस्तारात और इद्रई थे।

5शिमाल में उस की सल्तनत की सरहद हर्मून पहाड़ थी और मशरिक़ में सल्का शहर। बसन का तमाम इलाक़ा जसूरियों और माकातियों की सरहद तक उस के हाथ में था और इसी तरह जिलिआद का शिमाली हिस्सा बादशाह सीहोन की सरहद तक।

6इस्राईल ने रब के ख़ादिम मूसा की राहनुमाई में इन दो बादशाहों पर फ़त्ह पाई थी, और मूसा ने यह इलाक़ा रूबिन, जद और मनस्सी के आधे क़बीले के सपुर्द किया था।

यशूअ की फ़ुतूहात का ख़ुलासा

7दर्ज-ए-ज़ैल दरया-ए-यर्दन के मग़रिब के उन बादशाहों की फ़हरिस्त है जिन्हें इस्राईलियों ने यशूअ की राहनुमाई में शिकस्त दी थी और जिन की सल्तनत वादी-ए-लुबनान के शहर बाल-जद से ले कर सईर की तरफ़ बढ़ने वाले पहाड़ ख़लक़ तक थी। बाद में यशूअ ने यह सारा मुल्क इस्राईल के क़बीलों में तक़्सीम करके उन्हें मीरास में दे दिया

8यानी पहाड़ी इलाक़ा, मग़रिब का नशेबी पहाड़ी इलाक़ा, यर्दन की वादी, उस के मग़रिब में वाक़े पहाड़ी ढलानें, यहूदाह का रेगिस्तान और दश्त-ए-नजब। पहले यह सब कुछ हित्तियों, अमोरियों, कनआनियों, फ़रिज़्ज़ियों, हिव्वियों और यबूसियों के हाथ में था। ज़ैल के हर शहर का अपना बादशाह था, और हर एक ने शिकस्त खाई :

9यरीहू, अई नज़्द बैत-एल,

10यरूशलम, हब्रून,

11यर्मूत, लकीस,

12इज्लून, जज़र,

13दबीर, जिदर,

14हुर्मा, अराद,

15लिब्ना, अदुल्लाम,

16मक़्क़ेदा, बैत-एल,

17तफ़्फ़ूअह, हिफ़र,

18अफ़ीक़, लश्शरून,

19मदून, हसूर,

20सिम्रोन-मरोन, अक्शाफ़,

21तानक, मजिद्दो,

22क़ादिस, कर्मिल का युक़्निआम,

23नाफ़त-दोर में वाक़े दोर, जिल्जाल का गोइम

24और तिर्ज़ा। बादशाहों की कुल तादाद 31 थी।