मसीह की पुरअम्न सल्तनत
1यस्सी
2रब का रूह उस पर ठहरेगा यानी हिक्मत और समझ का रूह, मश्वरत और क़ुव्वत का रूह, इर्फ़ान और रब के ख़ौफ़ का रूह।
3रब का ख़ौफ़ उसे अज़ीज़ होगा। न वह दिखावे की बिना पर फ़ैसला करेगा, न सुनी-सुनाई बातों की बिना पर फ़त्वा देगा
4बल्कि इन्साफ़ से बेबसों की अदालत करेगा और ग़ैरजानिबदारी से मुल्क के मुसीबतज़दों का फ़ैसला करेगा। अपने कलाम की लाठी से वह ज़मीन को मारेगा और अपने मुँह की फूँक से बेदीन को हलाक करेगा।
5वह रास्तबाज़ी के पटके और वफ़ादारी के ज़ेरजामे से मुलब्बस रहेगा।
6भेड़िया उस वक़्त भेड़ के बच्चे के पास ठहरेगा, और चीता भेड़ के बच्चे के पास आराम करेगा। बछड़ा, जवान शेरबबर और मोटा-ताज़ा बैल मिल कर रहेंगे, और छोटा लड़का उन्हें हाँक कर सँभालेगा।
7गाय रीछ के साथ चरेगी, और उन के बच्चे एक दूसरे के साथ आराम करेंगे। शेरबबर बैल की तरह भूसा खाएगा।
8शीरख़्वार बच्चा नाग की बाँबी के क़रीब खेलेगा, और जवान बच्चा अपना हाथ ज़हरीले साँप के बिल में डालेगा।
9मेरे तमाम मुक़द्दस पहाड़ पर न ग़लत और न तबाहकुन काम किया जाएगा। क्यूँकि मुल्क रब के इर्फ़ान से यूँ मामूर होगा जिस तरह समुन्दर पानी से भरा रहता है।
10उस दिन यस्सी
रब अपनी क़ौम को वापस लाएगा
11उस दिन रब एक बार फिर अपना हाथ बढ़ाएगा ताकि अपनी क़ौम का वह बचा-खुचा हिस्सा दुबारा हासिल करे जो असूर, शिमाली और जुनूबी मिस्र, एथोपिया, ऐलाम, बाबल, हमात और साहिली इलाक़ों में मुन्तशिर होगा।
12वह क़ौमों के लिए झंडा गाड़ कर इस्राईल के जिलावतनों को इकट्ठा करेगा। हाँ, वह यहूदाह के बिखरे अफ़राद को दुनिया के चारों कोनों से ला कर जमा करेगा।
13तब इस्राईल का हसद ख़त्म हो जाएगा, और यहूदाह के दुश्मन नेस्त-ओ-नाबूद हो जाएंगे। न इस्राईल यहूदाह से हसद करेगा, न यहूदाह इस्राईल से दुश्मनी रखेगा।
14फिर दोनों मग़रिब में फ़िलिस्ती मुल्क पर झपट पड़ेंगे और मिल कर मशरिक़ के बाशिन्दों को लूट लेंगे। अदोम और मोआब उन के क़ब्ज़े में आएँगे, और अम्मोन उन के ताबे हो जाएगा।
15रब बहर-ए-क़ुल्ज़ुम को ख़ुश्क करेगा और साथ साथ दरया-ए-फ़ुरात के ऊपर हाथ हिला कर उस पर ज़ोरदार हवा चलाएगा। तब दरया सात ऐसी नहरों में बट जाएगा जो पैदल ही पार की जा सकेंगी।
16एक ऐसा रास्ता बनेगा जो रब के बचे हुए अफ़राद को असूर से इस्राईल तक पहुँचाएगा, बिलकुल उस रास्ते की तरह जिस ने इस्राईलियों को मिस्र से निकलते वक़्त इस्राईल तक पहुँचाया था।