पतरस और कुर्नेलियुस
1क़ैसरिया में एक रोमी अफ़्सर
2कुर्नेलियुस अपने पूरे घराने समेत दीनदार और ख़ुदातरस था। वह फ़य्याज़ी से ख़ैरात देता और मुतवातिर दुआ में लगा रहता था।
3एक दिन उस ने तीन बजे दोपहर के वक़्त रोया देखी। उस में उस ने साफ़ तौर पर अल्लाह का एक फ़रिश्ता देखा जो उस के पास आया और कहा, “कुर्नेलियुस!”
4वह घबरा गया और उसे ग़ौर से देखते हुए कहा, “मेरे आक़ा, फ़रमाएँ।”
5अब कुछ आदमी याफ़ा भेज दो। वहाँ एक आदमी बनाम शमाऊन है जो पतरस कहलाता है। उसे बुला कर ले आओ।
6पतरस एक चमड़ा रंगने वाले का मेहमान है जिस का नाम शमाऊन है। उस का घर समुन्दर के क़रीब वाक़े है।”
7जूँ ही फ़रिश्ता चला गया कुर्नेलियुस ने दो नौकरों और अपने ख़िदमतगार फ़ौजियों में से एक ख़ुदातरस आदमी को बुलाया।
8सब कुछ सुना कर उस ने उन्हें याफ़ा भेज दिया।
9अगले दिन पतरस दोपहर तक़रीबन बारह बजे दुआ करने के लिए छत पर चढ़ गया। उस वक़्त कुर्नेलियुस के भेजे हुए आदमी याफ़ा शहर के क़रीब पहुँच गए थे।
10पतरस को भूक लगी और वह कुछ खाना चाहता था। जब उस के लिए खाना तय्यार किया जा रहा था तो वह वज्द की हालत में आ गया।
11उस ने देखा कि आसमान खुल गया है और एक चीज़ ज़मीन पर उतर रही है, कतान की बड़ी चादर जैसी जो अपने चार कोनों से नीचे उतारी जा रही है।
12चादर में तमाम क़िस्म के जानवर हैं : चार पाँओ रखने वाले, रेंगने वाले और परिन्दे।
13फिर एक आवाज़ उस से मुख़ातिब हुई, “उठ, पतरस। कुछ ज़बह करके खा!”
14पतरस ने एतिराज़ किया, “हरगिज़ नहीं ख़ुदावन्द, मैं ने कभी भी हराम या नापाक खाना नहीं खाया।”
15लेकिन यह आवाज़ दुबारा उस से हमकलाम हुई, “जो कुछ अल्लाह ने पाक कर दिया है उसे नापाक क़रार न दे।”
16यही कुछ तीन मर्तबा हुआ, फिर चादर को अचानक आसमान पर वापस उठा लिया गया।
17पतरस बड़ी उलझन में पड़ गया। वह अभी सोच रहा था कि इस रोया का क्या मतलब है तो कुर्नेलियुस के भेजे हुए आदमी शमाऊन के घर का पता करके उस के गेट पर पहुँच गए।
18आवाज़ दे कर उन्हों ने पूछा, “क्या शमाऊन जो पतरस कहलाता है आप के मेहमान हैं?”
19पतरस अभी रोया पर ग़ौर कर ही रहा था कि रूह-उल-क़ुद्स उस से हमकलाम हुआ, “शमाऊन, तीन मर्द तेरी तलाश में हैं।
20उठ और छत से उतर कर उन के साथ चला जा। मत झिजकना, क्यूँकि मैं ही ने उन्हें तेरे पास भेजा है।”
21चुनाँचे पतरस उन आदमियों के पास गया और उन से कहा, “मैं वही हूँ जिसे आप ढूँड रहे हैं। आप क्यूँ मेरे पास आए हैं?”
22उन्हों ने जवाब दिया, “हम सौ फ़ौजियों पर मुक़र्रर अफ़्सर कुर्नेलियुस के घर से आए हैं। वह इन्साफ़पर्वर और ख़ुदातरस आदमी हैं। पूरी यहूदी क़ौम इस की तस्दीक़ कर सकती है। एक मुक़द्दस फ़रिश्ते ने उन्हें हिदायत दी कि वह आप को अपने घर बुला कर आप का पैग़ाम सुनें।”
23यह सुन कर पतरस उन्हें अन्दर ले गया और उन की मेहमान-नवाज़ी की। अगले दिन वह उठ कर उन के साथ रवाना हुआ। याफ़ा के कुछ भाई भी साथ गए।
24एक दिन के बाद वह क़ैसरिया पहुँच गया। कुर्नेलियुस उन के इन्तिज़ार में था। उस ने अपने रिश्तेदारों और क़रीबी दोस्तों को भी अपने घर जमा कर रखा था।
25जब पतरस घर में दाख़िल हुआ तो कुर्नेलियुस ने उस के सामने गिर कर उसे सिज्दा किया।
26लेकिन पतरस ने उसे उठा कर कहा, “उठें। मैं भी इन्सान ही हूँ।”
27और उस से बातें करते करते वह अन्दर गया और देखा कि बहुत से लोग जमा हो गए हैं।
28उस ने उन से कहा, “आप जानते हैं कि किसी यहूदी के लिए किसी ग़ैरयहूदी से रिफ़ाक़त रखना या उस के घर में जाना मना है। लेकिन अल्लाह ने मुझे दिखाया है कि मैं किसी को भी हराम या नापाक क़रार न दूँ।
29इस वजह से जब मुझे बुलाया गया तो मैं एतिराज़ किए बग़ैर चला आया। अब मुझे बता दीजिए कि आप ने मुझे क्यूँ बुलाया है?”
30कुर्नेलियुस ने जवाब दिया, “चार दिन की बात है कि मैं इसी वक़्त दोपहर तीन बजे दुआ कर रहा था। अचानक एक आदमी मेरे सामने आ खड़ा हुआ। उस के कपड़े चमक रहे थे।
31उस ने कहा, ‘कुर्नेलियुस, अल्लाह ने तुम्हारी दुआ सुन ली और तुम्हारी ख़ैरात का ख़याल किया है।
32अब किसी को याफ़ा भेज कर शमाऊन को बुला लो जो पतरस कहलाता है। वह चमड़ा रंगने वाले शमाऊन का मेहमान है। शमाऊन का घर समुन्दर के क़रीब वाक़े है।’
33यह सुनते ही मैं ने अपने लोगों को आप को बुलाने के लिए भेज दिया। अच्छा हुआ कि आप आ गए हैं। अब हम सब अल्लाह के हुज़ूर हाज़िर हैं ताकि वह कुछ सुनें जो रब ने आप को हमें बताने को कहा है।”
पतरस की तक़रीर
34फिर पतरस बोल उठा, “अब मैं समझ गया हूँ कि अल्लाह वाक़ई जानिबदार नहीं,
35बल्कि हर किसी को क़बूल करता है जो उस का ख़ौफ़ मानता और रास्त काम करता है।
36आप अल्लाह की उस ख़ुशख़बरी से वाक़िफ़ हैं जो उस ने इस्राईलियों को भेजी, यह ख़ुशख़बरी कि ईसा मसीह के वसीले से सलामती आई है। ईसा मसीह सब का ख़ुदावन्द है।
37आप को वह कुछ मालूम है जो गलील से शुरू हो कर यहूदिया के पूरे इलाक़े में हुआ यानी उस बपतिस्मे के बाद जिस की मुनादी यहया ने की।
38और आप जानते हैं कि अल्लाह ने ईसा नासरी को रूह-उल-क़ुद्स और क़ुव्वत से मसह किया और कि इस पर उस ने जगह जगह जा कर नेक काम किया और इब्लीस के दबे हुए तमाम लोगों को शिफ़ा दी, क्यूँकि अल्लाह उस के साथ था।
39जो कुछ भी उस ने मुल्क-ए-यहूद और यरूशलम में किया, उस के गवाह हम ख़ुद हैं। गो लोगों ने उसे लकड़ी पर लटका कर क़त्ल कर दिया
40लेकिन अल्लाह ने तीसरे दिन उसे मुर्दों में से ज़िन्दा किया और उसे लोगों पर ज़ाहिर किया।
41वह पूरी क़ौम पर तो ज़ाहिर नहीं हुआ बल्कि हम पर जिन को अल्लाह ने पहले से चुन लिया था ताकि हम उस के गवाह हों। हम ने उस के जी उठने के बाद उस के साथ खाने-पीने की रिफ़ाक़त भी रखी।
42उस वक़्त उस ने हमें हुक्म दिया कि मुनादी करके क़ौम को गवाही दो कि ईसा वही है जिसे अल्लाह ने ज़िन्दों और मुर्दों पर मुन्सिफ़ मुक़र्रर किया है।
43तमाम नबी उस की गवाही देते हैं कि जो भी उस पर ईमान लाए उसे उस के नाम के वसीले से गुनाहों की मुआफ़ी मिल जाएगी।”
रूह-उल-क़ुद्स ग़ैरयहूदियों पर नाज़िल होता है
44पतरस अभी यह बात कर ही रहा था कि तमाम सुनने वालों पर रूह-उल-क़ूदस नाज़िल हुआ।
45जो यहूदी ईमानदार पतरस के साथ आए थे वह हक्का-बक्का रह गए कि रूह-उल-क़ुद्स की नेमत ग़ैरयहूदियों पर भी उंडेली गई है,
46क्यूँकि उन्हों ने देखा कि वह ग़ैरज़बानें बोल रहे और अल्लाह की तम्जीद कर रहे हैं। तब पतरस ने कहा,
47“अब कौन इन को बपतिस्मा लेने से रोक सकता है? इन्हें तो हमारी तरह रूह-उल-क़ुद्स हासिल हुआ है।”
48और उस ने हुक्म दिया कि उन्हें ईसा मसीह के नाम से बपतिस्मा दिया जाए। इस के बाद उन्हों ने पतरस से गुज़ारिश की कि कुछ दिन हमारे पास ठहरें।