आमाल 4:1-37 DGV - Bible AI

पतरस और यूहन्ना यहूदी अदालत-ए-आलिया के सामने

1पतरस और यूहन्ना लोगों से बात कर ही रहे थे कि इमाम, बैत-उल-मुक़द्दस के पहरेदारों का कप्तान और सदूक़ी उन के पास पहुँचे।

2वह नाराज़ थे कि रसूल ईसा के जी उठने की मुनादी करके लोगों को मुर्दों में से जी उठने की तालीम दे रहे हैं।

3उन्हों ने उन्हें गिरिफ़्तार करके अगले दिन तक जेल में डाल दिया, क्यूँकि शाम हो चुकी थी।

4लेकिन जिन्हों ने उन का पैग़ाम सुन लिया था उन में से बहुत से लोग ईमान लाए। यूँ ईमानदारों में मर्दों की तादाद बढ़ कर तक़रीबन 5,000 तक पहुँच गई।

5अगले दिन यरूशलम में यहूदी अदालत-ए-आलिया के सरदारों, बुज़ुर्गों और शरीअत के उलमा का इज्लास मुनअक़िद हुआ।

6इमाम-ए-आज़म हन्ना और इसी तरह काइफ़ा, यूहन्ना, सिकन्दर और इमाम-ए-आज़म के ख़ानदान के दीगर मर्द भी शामिल थे।

7उन्हों ने दोनों को अपने दरमियान खड़ा करके पूछा, “तुम ने यह काम किस क़ुव्वत और नाम से किया?”

8पतरस ने रूह-उल-क़ुद्स से मामूर हो कर उन से कहा, “क़ौम के राहनुमाओ और बुज़ुर्गो,

9आज हमारी पूछ-गछ की जा रही है कि हम ने माज़ूर आदमी पर रहम का इज़हार किस के वसीले से किया कि उसे शिफ़ा मिल गई है।

10तो फिर आप सब और पूरी क़ौम इस्राईल जान ले कि यह नासरत के ईसा मसीह के नाम से हुआ है, जिसे आप ने मस्लूब किया और जिसे अल्लाह ने मुर्दों में से ज़िन्दा कर दिया। यह आदमी उसी के वसीले से सेहत पा कर यहाँ आप के सामने खड़ा है।

11ईसा वह पत्थर है जिस के बारे में कलाम-ए-मुक़द्दस में लिखा है, ‘जिस पत्थर को मकान बनाने वालों ने रद्द किया वह कोने का बुन्यादी पत्थर बन गया।’ और आप ही ने उसे रद्द कर दिया है।

12किसी दूसरे के वसीले से नजात हासिल नहीं होती, क्यूँकि आसमान के तले हम इन्सानों को कोई और नाम नहीं बख़्शा गया जिस के वसीले से हम नजात पा सकें।”

13पतरस और यूहन्ना की बातें सुन कर लोग हैरान हुए क्यूँकि वह दिलेरी से बात कर रहे थे अगरचे वह न तो आलिम थे, न उन्हों ने शरीअत की ख़ास तालीम पाई थी। साथ साथ सुनने वालों ने यह भी जान लिया कि दोनों ईसा के साथी हैं।

14लेकिन चूँकि वह अपनी आँखों से उस आदमी को देख रहे थे जो शिफ़ा पा कर उन के साथ खड़ा था इस लिए वह इस के ख़िलाफ़ कोई बात न कर सके।

15चुनाँचे उन्हों ने उन दोनों को इज्लास में से बाहर जाने को कहा और आपस में सलाह-मश्वरा करने लगे,

16“हम इन लोगों के साथ क्या सुलूक करें? बात वाज़िह है कि उन के ज़रीए एक इलाही निशान दिखाया गया है। इस का यरूशलम के तमाम बाशिन्दों को इल्म हुआ है। हम इस का इन्कार नहीं कर सकते।

17लेकिन लाज़िम है कि उन्हें धमकी दे कर हुक्म दें कि वह किसी भी शख़्स से यह नाम ले कर बात न करें, वर्ना यह मुआमला क़ौम में मज़ीद फैल जाएगा।”

18चुनाँचे उन्हों ने दोनों को बुला कर हुक्म दिया कि वह आइन्दा ईसा के नाम से न कभी बोलें और न तालीम दें।

19लेकिन पतरस और यूहन्ना ने जवाब में कहा, “आप ख़ुद फ़ैसला कर लें, क्या यह अल्लाह के नज़्दीक ठीक है कि हम उस की निस्बत आप की बात मानें?

20मुमकिन ही नहीं कि जो कुछ हम ने देख और सुन लिया है उसे दूसरों को सुनाने से बाज़ रहें।”

21तब इज्लास के मैम्बरान ने दोनों को मज़ीद धमकियाँ दे कर छोड़ दिया। वह फ़ैसला न कर सके कि क्या सज़ा दें, क्यूँकि तमाम लोग पतरस और यूहन्ना के इस काम की वजह से अल्लाह की तम्जीद कर रहे थे।

22क्यूँकि जिस आदमी को मोजिज़ाना तौर पर शिफ़ा मिली थी वह चालीस साल से ज़्यादा लंगड़ा रहा था।

दिलेरी के लिए दुआ

23उन की रिहाई के बाद पतरस और यूहन्ना अपने साथियों के पास वापस गए और सब कुछ सुनाया जो राहनुमा इमामों और बुज़ुर्गों ने उन्हें बताया था।

24यह सुन कर तमाम ईमानदारों ने मिल कर ऊँची आवाज़ से दुआ की, “ऐ आक़ा, तू ने आसमान-ओ-ज़मीन और समुन्दर को और जो कुछ उन में है ख़ल्क़ किया है।

25और तू ने अपने ख़ादिम हमारे बाप दाऊद के मुँह से रूह-उल-क़ुद्स की मारिफ़त कहा, उम्मतें क्यूँ बेकार साज़िशें कर रही हैं?

25‘अक़्वाम क्यूँ तैश में आ गई हैं?

26दुनिया के बादशाह उठ खड़े हुए, हुक्मरान रब और उस के मसीह के ख़िलाफ़ जमा हो गए हैं।’

27और वाक़ई यही कुछ इस शहर में हुआ। हेरोदेस अनतिपास, पुन्तियुस पीलातुस, ग़ैरयहूदी और यहूदी सब तेरे मुक़द्दस ख़ादिम ईसा के ख़िलाफ़ जमा हुए जिसे तू ने मसह किया था।

28लेकिन जो कुछ उन्हों ने किया वह तू ने अपनी क़ुदरत और मर्ज़ी से पहले ही से मुक़र्रर किया था।

29ऐ रब, अब उन की धमकियों पर ग़ौर कर। अपने ख़ादिमों को अपना कलाम सुनाने की बड़ी दिलेरी अता फ़रमा।

30अपनी क़ुदरत का इज़हार कर ताकि हम तेरे मुक़द्दस ख़ादिम ईसा के नाम से शिफ़ा, इलाही निशान और मोजिज़े दिखा सकें।”

31दुआ के इख़तिताम पर वह जगह हिल गई जहाँ वह जमा थे। सब रूह-उल-क़ुद्स से मामूर हो गए और दिलेरी से अल्लाह का कलाम सुनाने लगे।

ईमानदारों की मुश्तरका मिलकियत

32ईमानदारों की पूरी जमाअत यकदिल थी। किसी ने भी अपनी मिलकियत की किसी चीज़ के बारे में नहीं कहा कि यह मेरी है बल्कि उन की हर चीज़ मुश्तरका थी।

33और रसूल बड़े इख़तियार के साथ ख़ुदावन्द ईसा के जी उठने की गवाही देते रहे। अल्लाह की बड़ी मेहरबानी उन सब पर थी।

34उन में से कोई भी ज़रूरतमन्द नहीं था, क्यूँकि जिस के पास भी ज़मीनें या मकान थे उस ने उन्हें फ़रोख़्त करके रक़म

35रसूलों के पाँओ में रख दी। यूँ जमाशुदा पैसों में से हर एक को उतने दिए जाते जितनों की उसे ज़रूरत होती थी।

36मसलन यूसुफ़ नामी एक आदमी था जिस का नाम रसूलों ने बर्नबास (हौसलाअफ़्ज़ाई का बेटा) रखा था। वह लावी क़बीले से और जज़ीरा-ए-क़ुब्रुस का रहने वाला था।

37उस ने अपना एक खेत फ़रोख़्त करके पैसे रसूलों के पाँओ में रख दिए।