लूक़ा 2:1-52 DGV - Bible AI

ईसा की पैदाइश

1उन अय्याम में रोम के शहन्शाह औगुस्तुस ने फ़रमान जारी किया कि पूरी सल्तनत की मर्दुमशुमारी की जाए।

2यह पहली मर्दुमशुमारी उस वक़्त हुई जब कूरिनियुस शाम का गवर्नर था।

3हर किसी को अपने वतनी शहर में जाना पड़ा ताकि वहाँ रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करवाए।

4चुनाँचे यूसुफ़ गलील के शहर नासरत से रवाना हो कर यहूदिया के शहर बैत-लहम पहुँचा। वजह यह थी कि वह दाऊद बादशाह के घराने और नस्ल से था, और बैत-लहम दाऊद का शहर था।

5चुनाँचे वह अपने नाम को रजिस्टर में दर्ज करवाने के लिए वहाँ गया। उस की मंगेतर मरियम भी साथ थी। उस वक़्त वह उम्मीद से थी।

6जब वह वहाँ ठहरे हुए थे तो बच्चे को जन्म देने का वक़्त आ पहुँचा।

7बेटा पैदा हुआ। यह मरियम का पहला बच्चा था। उस ने उसे कपड़ों[१] में लपेट कर एक चरनी में लिटा दिया, क्यूँकि उन्हें सराय में रहने की जगह नहीं मिली थी।

चरवाहों को ख़ुशख़बरी

8उस रात कुछ चरवाहे क़रीब के खुले मैदान में अपने रेवड़ों की पहरादारी कर रहे थे।

9अचानक रब का एक फ़रिश्ता उन पर ज़ाहिर हुआ, और उन के इर्दगिर्द रब का जलाल चमका। यह देख कर वह सख़्त डर गए।

10लेकिन फ़रिश्ते ने उन से कहा, “डरो मत! देखो मैं तुम को बड़ी ख़ुशी की ख़बर देता हूँ जो तमाम लोगों के लिए होगी।

11आज ही दाऊद के शहर में तुम्हारे लिए नजातदहिन्दा पैदा हुआ है यानी मसीह ख़ुदावन्द।

12और तुम उसे इस निशान से पहचान लोगे, तुम एक शीरख़्वार बच्चे को कपड़ों में लिपटा हुआ पाओगे। वह चरनी में पड़ा हुआ होगा।”

13अचानक आसमानी लश्करों के बेशुमार फ़रिश्ते उस फ़रिश्ते के साथ ज़ाहिर हुए जो अल्लाह की हम्द-ओ-सना करके कह रहे थे,

14“आसमान की बुलन्दियों पर अल्लाह की इज़्ज़त-ओ-जलाल, ज़मीन पर उन लोगों की सलामती जो उसे मन्ज़ूर हैं।”

15फ़रिश्ते उन्हें छोड़ कर आसमान पर वापस चले गए तो चरवाहे आपस में कहने लगे, “आओ, हम बैत-लहम जा कर यह बात देखें जो हुई है और जो रब ने हम पर ज़ाहिर की है।”

16वह भाग कर बैत-लहम पहुँचे। वहाँ उन्हें मरियम और यूसुफ़ मिले और साथ ही छोटा बच्चा जो चरनी में पड़ा हुआ था।

17यह देख कर उन्हों ने सब कुछ बयान किया जो उन्हें इस बच्चे के बारे में बताया गया था।

18जिस ने भी उन की बात सुनी वह हैरतज़दा हुआ।

19लेकिन मरियम को यह तमाम बातें याद रहीं और वह अपने दिल में उन पर ग़ौर करती रही।

20फिर चरवाहे लौट गए और चलते चलते उन तमाम बातों के लिए अल्लाह की ताज़ीम-ओ-तारीफ़ करते रहे जो उन्हों ने सुनी और देखी थीं, क्यूँकि सब कुछ वैसा ही पाया था जैसा फ़रिश्ते ने उन्हें बताया था।

बच्चे का नाम ईसा रखा जाता है

21आठ दिन के बाद बच्चे का ख़तना करवाने का वक़्त आ गया। उस का नाम ईसा रखा गया, यानी वही नाम जो फ़रिश्ते ने मरियम को उस के हामिला होने से पहले बताया था।

ईसा को बैत-उल-मुक़द्दस में पेश किया जाता है

22जब मूसा की शरीअत के मुताबिक़ तहारत के दिन पूरे हुए तब वह बच्चे को यरूशलम ले गए ताकि उसे रब के हुज़ूर पेश किया जाए,

23जैसे रब की शरीअत में लिखा है, “हर पहलौठे को रब के लिए मख़्सूस-ओ-मुक़द्दस करना है।”

24साथ ही उन्हों ने मरियम की तहारत की रस्म के लिए वह क़ुर्बानी पेश की जो रब की शरीअत बयान करती है, यानी “दो क़ुम्रियाँ या दो जवान कबूतर।”

25उस वक़्त यरूशलम में एक आदमी बनाम शमाऊन रहता था। वह रास्तबाज़ और ख़ुदातरस था और इस इन्तिज़ार में था कि मसीह आ कर इस्राईल को सुकून बख़्शे। रूह-उल-क़ुद्स उस पर था,

26और उस ने उस पर यह बात ज़ाहिर की थी कि वह जीते जी रब के मसीह को देखेगा।

27उस दिन रूह-उल-क़ुद्स ने उसे तहरीक दी कि वह बैत-उल-मुक़द्दस में जाए। चुनाँचे जब मरियम और यूसुफ़ बच्चे को रब की शरीअत के मुताबिक़ पेश करने के लिए बैत-उल-मुक़द्दस में आए

28तो शमाऊन मौजूद था। उस ने बच्चे को अपने बाज़ूओं में ले कर अल्लाह की हम्द-ओ-सना करते हुए कहा,

29“ऐ आक़ा, अब तू अपने बन्दे को इजाज़त देता है कि वह सलामती से रेहलत कर जाए, जिस तरह तू ने फ़रमाया है।

30क्यूँकि मैं ने अपनी आँखों से तेरी उस नजात का मुशाहदा कर लिया है

31जो तू ने तमाम क़ौमों की मौजूदगी में तय्यार की है।

32यह एक ऐसी रौशनी है जिस से ग़ैरयहूदियों की आँखें खुल जाएँगी और तेरी क़ौम इस्राईल को जलाल हासिल होगा।”

33बच्चे के माँ-बाप अपने बेटे के बारे में इन अल्फ़ाज़ पर हैरान हुए।

34शमाऊन ने उन्हें बरकत दी और मरियम से कहा, “यह बच्चा मुक़र्रर हुआ है कि इस्राईल के बहुत से लोग इस से ठोकर खा कर गिर जाएँ, लेकिन बहुत से इस से अपने पाँओ पर खड़े भी हो जाएंगे। गो यह अल्लाह की तरफ़ से एक इशारा है तो भी इस की मुख़ालफ़त की जाएगी।

35यूँ बहुतों के दिली ख़यालात ज़ाहिर हो जाएंगे। इस सिलसिले में तलवार तेरी जान में से भी गुज़र जाएगी।”

36वहाँ बैत-उल-मुक़द्दस में एक उम्ररसीदा नबिया भी थी जिस का नाम हन्नाह था। वह फ़नूएल की बेटी और आशर के क़बीले से थी। शादी के सात साल बाद उस का शौहर मर गया था।

37अब वह बेवा की हैसियत से 84 साल की हो चुकी थी। वह कभी बैत-उल-मुक़द्दस को नहीं छोड़ती थी, बल्कि दिन रात अल्लाह को सिज्दा करती, रोज़ा रखती और दुआ करती थी।

38उस वक़्त वह मरियम और यूसुफ़ के पास आ कर अल्लाह की तम्जीद करने लगी। साथ साथ वह हर एक को जो इस इन्तिज़ार में था कि अल्लाह फ़िद्या दे कर यरूशलम को छुड़ाए, बच्चे के बारे में बताती रही।

वह नासरत वापस चले जाते हैं

39जब ईसा के वालिदैन ने रब की शरीअत में दर्ज तमाम फ़राइज़ अदा कर लिए तो वह गलील में अपने शहर नासरत को लौट गए।

40वहाँ बच्चा परवान चढ़ा और तक़वियत पाता गया। वह हिक्मत-ओ-दानाई से मामूर था, और अल्लाह का फ़ज़्ल उस पर था।

बारह साल की उम्र में बैत-उल-मुक़द्दस में

41ईसा के वालिदैन हर साल फ़सह की ईद के लिए यरूशलम जाया करते थे।

42उस साल भी वह मामूल के मुताबिक़ ईद के लिए गए जब ईसा बारह साल का था।

43ईद के इख़तिताम पर वह नासरत वापस जाने लगे, लेकिन ईसा यरूशलम में रह गया। पहले उस के वालिदैन को मालूम न था,

44क्यूँकि वह समझते थे कि वह क़ाफ़िले में कहीं मौजूद है। लेकिन चलते चलते पहला दिन गुज़र गया और वह अब तक नज़र न आया था। इस पर वालिदैन उसे अपने रिश्तेदारों और अज़ीज़ों में ढूँडने लगे।

45जब वह वहाँ न मिला तो मरियम और यूसुफ़ यरूशलम वापस गए और वहाँ ढूँडने लगे।

46तीन दिन के बाद वह आख़िरकार बैत-उल-मुक़द्दस में पहुँचे। वहाँ ईसा दीनी उस्तादों के दरमियान बैठा उन की बातें सुन रहा और उन से सवालात पूछ रहा था।

47जिस ने भी उस की बातें सुनीं वह उस की समझ और जवाबों से दंग रह गया।

48उसे देख कर उस के वालिदैन घबरा गए। उस की माँ ने कहा, “बेटा, तू ने हमारे साथ यह क्यूँ किया? तेरा बाप और मैं तुझे ढूँडते ढूँडते शदीद कोफ़्त का शिकार हुए।”

49ईसा ने जवाब दिया, “आप को मुझे तलाश करने की क्या ज़रूरत थी? क्या आप को मालूम न था कि मुझे अपने बाप के घर में होना ज़रूर है?”

50लेकिन वह उस की बात न समझे।

51फिर वह उन के साथ रवाना हो कर नासरत वापस आया और उन के ताबे रहा। लेकिन उस की माँ ने यह तमाम बातें अपने दिल में मह्फ़ूज़ रखें।

52यूँ ईसा जवान हुआ। उस की समझ और हिक्मत बढ़ती गई, और उसे अल्लाह और इन्सान की मक़्बूलियत हासिल थी।