1मैं ने उस गुम्बद पर नज़र डाली जो करूबी फ़रिश्तों के सरों के ऊपर फैली हुई थी। उस पर संग-ए-लाजवर्द
2रब ने कतान से मुलब्बस मर्द से फ़रमाया, “करूबी फ़रिश्तों के नीचे लगे पहियों के बीच में जा। वहाँ से दो मुट्ठी भर कोएले ले कर शहर पर बिखेर दे।” आदमी मेरे देखते देखते फ़रिश्तों के बीच में चला गया।
3उस वक़्त करूबी फ़रिश्ते रब के घर के जुनूब में खड़े थे, और अन्दरूनी सहन बादल से भरा हुआ था।
4फिर रब का जलाल जो करूबी फ़रिश्तों के ऊपर ठहरा हुआ था वहाँ से उठ कर रब के घर की दहलीज़ पर रुक गया। पूरा मकान बादल से भर गया बल्कि सहन भी रब के जलाल की आब-ओ-ताब से भर गया।
5करूबी फ़रिश्ते अपने परों को इतने ज़ोर से फड़फड़ा रहे थे कि उस का शोर बैरूनी सहन तक सुनाई दे रहा था। यूँ लग रहा था कि क़ादिर-ए-मुतलक़ ख़ुदा बोल रहा है।
6जब रब ने कतान से मुलब्बस आदमी को हुक्म दिया कि करूबी फ़रिश्तों के पहियों के बीच में से जलते हुए कोएले ले तो वह उन के दरमियान चल कर एक पहिए के पास खड़ा हुआ।
7फिर करूबी फ़रिश्तों में से एक ने अपना हाथ बढ़ा कर बीच में जलने वाले कोएलों में से कुछ ले लिया और आदमी के हाथों में डाल दिया। कतान से मुलब्बस यह आदमी कोएले ले कर चला गया।
रब अपने घर को छोड़ देता है
8मैं ने देखा कि करूबी फ़रिश्तों के परों के नीचे कुछ है जो इन्सानी हाथ जैसा लग रहा है।
9हर फ़रिश्ते के पास एक पहिया था। पुखराज
10एक जैसे थे। हर पहिए के अन्दर एक और पहिया ज़ाविया-ए-क़ाइमा में घूम रहा था,
11इस लिए यह मुड़े बग़ैर हर रुख़ इख़तियार कर सकते थे। जिस तरफ़ एक चल पड़ता उस तरफ़ बाक़ी भी मुड़े बग़ैर चलने लगते।
12फ़रिश्तों के जिस्मों की हर जगह पर आँखें ही आँखें थीं। आँखें न सिर्फ़ सामने नज़र आईं बल्कि उन की पीठ, हाथों और परों पर भी बल्कि चारों पहियों पर भी।
13तो भी यह पहिए ही थे, क्यूँकि मैं ने ख़ुद सुना कि उन के लिए यही नाम इस्तेमाल हुआ।
14हर फ़रिश्ते के चार चेहरे थे। पहला चेहरा करूबी का, दूसरा आदमी का, तीसरा शेरबबर का और चौथा उक़ाब का चेहरा था।
15फिर करूबी फ़रिश्ते उड़ गए। वही जानदार थे जिन्हें मैं दरया-ए-किबार के किनारे देख चुका था।
16जब फ़रिश्ते हरकत में आ जाते तो पहिए भी चलने लगते, और जब फ़रिश्ते फड़फड़ा कर उड़ने लगते तो पहिए भी उन के साथ उड़ने लगते।
17फ़रिश्तों के रुकने पर पहिए रुक जाते, और उन के उड़ने पर यह भी उड़ जाते, क्यूँकि जानदारों की रूह उन में थी।
18फिर रब का जलाल अपने घर की दहलीज़ से हट गया और दुबारा करूबी फ़रिश्तों के ऊपर आ कर ठहर गया।
19मेरे देखते देखते फ़रिश्ते अपने परों को फैला कर चल पड़े। चलते चलते वह रब के घर के मशरिक़ी दरवाज़े के पास रुक गए। ख़ुदा-ए-इस्राईल का जलाल उन के ऊपर ठहरा रहा।
20वही जानदार थे जिन्हें मैं ने दरया-ए-किबार के किनारे ख़ुदा-ए-इस्राईल के नीचे देखा था। मैं ने जान लिया कि यह करूबी फ़रिश्ते हैं।
21हर एक के चार चेहरे और चार पर थे, और परों के नीचे कुछ नज़र आया जो इन्सानी हाथों की मानिन्द था।
22उन के चेहरों की शक्ल-ओ-सूरत उन चेहरों की मानिन्द थी जो मैं ने दरया-ए-किबार के किनारे देखे थे। चलते वक़्त हर जानदार सीधा अपने किसी एक चेहरे का रुख़ इख़तियार करता था।