सूर का सत्यानास
1यहूयाकीन बादशाह की जिलावतनी के 11वें साल में रब मुझ से हमकलाम हुआ। महीने का पहला दिन था।
2“ऐ आदमज़ाद, सूर बेटी यरूशलम की तबाही देख कर ख़ुश हुई है। वह कहती है, ‘लो, अक़्वाम का दरवाज़ा टूट गया है! अब मैं ही इस की ज़िम्मादारियाँ निभाऊँगी। अब जब यरूशलम वीरान है तो मैं ही फ़रोग़ पाऊँगी।’
3जवाब में रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि ऐ सूर, मैं तुझ से निपट लूँगा! मैं मुतअद्दिद क़ौमों को तेरे ख़िलाफ़ भेजूँगा। समुन्दर की ज़बरदस्त मौजों की तरह वह तुझ पर टूट पड़ेंगी।
4वह सूर शहर की फ़सील को ढा कर उस के बुर्जों को ख़ाक में मिला देंगी। तब मैं उसे इतने ज़ोर से झाड़ दूँगा कि मिट्टी तक नहीं रहेगी। ख़ाली चटान ही नज़र आएगी।
5रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि वह समुन्दर के दरमियान ऐसी जगह रहेगी जहाँ मछेरे अपने जालों को सुखाने के लिए बिछा देंगे। दीगर अक़्वाम उसे लूट लेंगी,
6और ख़ुश्की पर उस की आबादियाँ तलवार की ज़द में आ जाएँगी। तब वह जान लेंगे कि मैं ही रब हूँ।
7क्यूँकि रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि मैं बाबल के बादशाह नबूकदनज़्ज़र को तेरे ख़िलाफ़ भेजूँगा जो घोड़े, रथ, घुड़सवार और बड़ी फ़ौज ले कर शिमाल से तुझ पर हम्ला करेगा।
8ख़ुश्की पर तेरी आबादियों को वह तलवार से तबाह करेगा, फिर पुश्ते और बुर्जों से तुझे घेर लेगा। उस के फ़ौजी अपनी ढालें उठा कर तुझ पर हम्ला करेंगे।
9बादशाह अपनी क़िलाशिकन मशीनों से तेरी फ़सील को ढा देगा और अपने आलात से तेरे बुर्जों को गिरा देगा।
10जब उस के बेशुमार घोड़े चल पड़ेंगे तो इतनी गर्द उड़ जाएगी कि तू उस में डूब जाएगी। जब बादशाह तेरी फ़सील को तोड़ तोड़ कर तेरे दरवाज़ों में दाख़िल होगा तो तेरी दीवारें घोड़ों और रथों के शोर से लरज़ उठेंगी।
11उस के घोड़ों के खुर तेरी तमाम गलियों को कुचल देंगे, और तेरे बाशिन्दे तलवार से मर जाएंगे, तेरे मज़बूत सतून ज़मीनबोस हो जाएंगे।
12दुश्मन तेरी दौलत छीन लेंगे और तेरी तिजारत का माल लूट लेंगे। वह तेरी दीवारों को गिरा कर तेरी शानदार इमारतों को मिस्मार करेंगे, फिर तेरे पत्थर, लकड़ी और मल्बा समुन्दर में फैंक देंगे।
13मैं तेरे गीतों का शोर बन्द करूँगा। आइन्दा तेरे सरोदों की आवाज़ सुनाई नहीं देगी।
14मैं तुझे नंगी चटान में तब्दील करूँगा, और मछेरे तुझे अपने जाल बिछा कर सुखाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। आइन्दा तुझे कभी दुबारा तामीर नहीं किया जाएगा। यह रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का फ़रमान है।
15रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि ऐ सूर बेटी, साहिली इलाक़े काँप उठेंगे जब तू धड़ाम से गिर जाएगी, जब हर तरफ़ ज़ख़्मी लोगों की कराहती आवाज़ें सुनाई देंगी, हर गली में क़त्ल-ओ-ग़ारत का शोर मचेगा।
16तब साहिली इलाक़ों के तमाम हुक्मरान अपने तख़्तों से उतर कर अपने चोग़े और शानदार लिबास उतारेंगे। वह मातमी कपड़े पहन कर ज़मीन पर बैठ जाएंगे और बार बार लरज़ उठेंगे, यहाँ तक वह तेरे अन्जाम पर परेशान होंगे।
17तब वह तुझ पर मातम करके गीत गाएँगे,
18अब साहिली इलाक़े तेरे अन्जाम को देख कर थरथरा रहे हैं। समुन्दर के जज़ीरे तेरे ख़ातमे की ख़बर सुन कर दह्शतज़दा हो गए हैं।’
19रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि ऐ सूर बेटी, मैं तुझे वीरान-ओ-सुन्सान करूँगा। तू उन दीगर शहरों की मानिन्द बन जाएगी जो नेस्त-ओ-नाबूद हो गए हैं। मैं तुझ पर सैलाब लाऊँगा, और गहरा पानी तुझे ढाँप देगा।
20मैं तुझे पाताल में उतरने दूँगा, और तू उस क़ौम के पास पहुँचेगी जो क़दीम ज़माने से ही वहाँ बसती है। तब तुझे ज़मीन की गहराइयों में रहना पड़ेगा, वहाँ जहाँ क़दीम ज़मानों के खंडरात हैं। तू मुर्दों के मुल्क में रहेगी और कभी ज़िन्दगी के मुल्क में वापस नहीं आएगी, न वहाँ अपना मक़ाम दुबारा हासिल करेगी।
21मैं होने दूँगा कि तेरा अन्जाम दह्शतनाक होगा, और तू सरासर तबाह हो जाएगी। लोग तेरा खोज लगाएँगे लेकिन तुझे कभी नहीं पाएँगे। यह रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का फ़रमान है।”