हिज़्क़ीएल 36:1-38 DGV - Bible AI

इस्राईल अपने वतन वापस आएगा

1ऐ आदमज़ाद, इस्राईल के पहाड़ों के बारे में नबुव्वत करके कह, ‘ऐ इस्राईल के पहाड़ो, रब का कलाम सुनो!

2रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि दुश्मन बग़लें बजा कर कहता है कि क्या ख़ूब, इस्राईल की क़दीम बुलन्दियाँ हमारे क़ब्ज़े में आ गई हैं!

3क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि उन्हों ने तुम्हें उजाड़ दिया, तुम्हें चारों तरफ़ से तंग किया है। नतीजे में तुम दीगर अक़्वाम के क़ब्ज़े में आ गई हो और लोग तुम पर कुफ़्र बकने लगे हैं।

4चुनाँचे ऐ इस्राईल के पहाड़ो, रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का कलाम सुनो!

4रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि ऐ पहाड़ो और पहाड़ियो, ऐ घाटियो और वादियो, ऐ खंडरात और इन्सान से ख़ाली शहरो, तुम गिर्द-ओ-नवाह की अक़्वाम के लिए लूट-मार और मज़ाक़ का निशाना बन गए हो।

5इस लिए रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि मैं ने बड़ी ग़ैरत से इन बाक़ी अक़्वाम की सरज़निश की है, ख़ासकर अदोम की। क्यूँकि वह मेरी क़ौम का नुक़्सान देख कर शादियाना बजाने लगीं और अपनी हिक़ारत का इज़हार करके मेरे मुल्क पर क़ब्ज़ा किया ताकि उस की चरागाह को लूट लें।

6ऐ पहाड़ो और पहाड़ियो, ऐ घाटियो और वादियो, रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि चूँकि दीगर अक़्वाम ने तेरी इतनी रुस्वाई की है इस लिए मैं अपनी ग़ैरत और अपना ग़ज़ब उन पर नाज़िल करूँगा।

7मैं रब क़ादिर-ए-मुतलक़ अपना हाथ उठा कर क़सम खाता हूँ कि गिर्द-ओ-नवाह की इन अक़्वाम की भी रुस्वाई की जाएगी।

8लेकिन ऐ इस्राईल के पहाड़ो, तुम पर दुबारा हरियाली फले फूलेगी। तुम नए सिरे से मेरी क़ौम इस्राईल के लिए फल लाओगे, क्यूँकि वह जल्द ही वापस आने वाली है।

9मैं दुबारा तुम्हारी तरफ़ रुजू करूँगा, दुबारा तुम पर मेहरबानी करूँगा। तब लोग नए सिरे से तुम पर हल चला कर बीज बोएँगे।

10मैं तुम पर की आबादी बढ़ा दूँगा। क्यूँकि तमाम इस्राईली आ कर तुम्हारी ढलानों पर अपने घर बना लेंगे। तुम्हारे शहर दुबारा आबाद हो जाएंगे, और खंडरात की जगह नए घर बन जाएंगे।

11मैं तुम पर बसने वाले इन्सान-ओ-हैवान की तादाद बढ़ा दूँगा, और वह बढ़ कर फलें फूलेंगे। मैं होने दूँगा कि तुम्हारे इलाक़े में माज़ी की तरह आबादी होगी, पहले की निस्बत मैं तुम पर कहीं ज़्यादा मेहरबानी करूँगा। तब तुम जान लोगे कि मैं ही रब हूँ।

12मैं अपनी क़ौम इस्राईल को तुम्हारे पास पहुँचा दूँगा, और वह दुबारा तुम्हारी ढलानों पर घूमते फिरेंगे। वह तुम पर क़ब्ज़ा करेंगे, और तुम उन की मौरूसी ज़मीन होगे। आइन्दा कभी तुम उन्हें उन की औलाद से महरूम नहीं करोगे।

13रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि बेशक लोग तुम्हारे बारे में कहते हैं कि तुम लोगों को हड़प करके अपनी क़ौम को उस की औलाद से महरूम कर देते हो।

14लेकिन आइन्दा ऐसा नहीं होगा। आइन्दा तुम न आदमियों को हड़प करोगे, न अपनी क़ौम को उस की औलाद से महरूम करोगे। यह रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का फ़रमान है।

15मैं ख़ुद होने दूँगा कि आइन्दा तुम्हें दीगर अक़्वाम की लान-तान नहीं सुननी पड़ेगी। आइन्दा तुम्हें उन का मज़ाक़ बर्दाश्त नहीं करना पड़ेगा, क्यूँकि ऐसा कभी होगा नहीं कि तुम अपनी क़ौम के लिए ठोकर का बाइस हो। यह रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का फ़रमान है’।”

अल्लाह अपनी क़ौम को नया दिल और नया रूह बख़्शेगा

16रब मुझ से हमकलाम हुआ,

17“ऐ आदमज़ाद, जब इस्राईली अपने मुल्क में आबाद थे तो मुल्क उन के चाल-चलन और हरकतों से नापाक हुआ। वह अपने बुरे रवय्ये के बाइस मेरी नज़र में माहवारी में मुब्तला औरत की तरह नापाक थे।

18उन के हाथों लोग क़त्ल हुए, उन की बुतपरस्ती से मुल्क नापाक हो गया।

18जवाब में मैं ने उन पर अपना ग़ज़ब नाज़िल किया।

19मैं ने उन्हें मुख़्तलिफ़ अक़्वाम-ओ-ममालिक में मुन्तशिर करके उन के चाल-चलन और ग़लत कामों की मुनासिब सज़ा दी।

20लेकिन जहाँ भी वह पहुँचे वहाँ उन ही के सबब से मेरे मुक़द्दस नाम की बेहुरमती हुई। क्यूँकि जिन से भी उन की मुलाक़ात हुई उन्हों ने कहा, ‘गो यह रब की क़ौम हैं तो भी इन्हें उस के मुल्क को छोड़ना पड़ा!’

21यह देख कर कि जिस क़ौम में भी इस्राईली जा बसे वहाँ उन्हों ने मेरे मुक़द्दस नाम की बेहुरमती की मैं अपने नाम की फ़िक्र करने लगा।

22इस लिए इस्राईली क़ौम को बता,

22‘रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि जो कुछ मैं करने वाला हूँ वह मैं तेरी ख़ातिर नहीं करूँगा बल्कि अपने मुक़द्दस नाम की ख़ातिर। क्यूँकि तुम ने दीगर अक़्वाम में मुन्तशिर हो कर उस की बेहुरमती की है।

23मैं ज़ाहिर करूँगा कि मेरा अज़ीम नाम कितना मुक़द्दस है। तुम ने दीगर अक़्वाम के दरमियान रह कर उस की बेहुरमती की है, लेकिन मैं उन की मौजूदगी में तुम्हारी मदद करके अपना मुक़द्दस किरदार उन पर ज़ाहिर करूँगा। तब वह जान लेंगी कि मैं ही रब हूँ। यह रब क़ादिर-ए-मुतलक़ का फ़रमान है।

24मैं तुम्हें दीगर अक़्वाम-ओ-ममालिक से निकाल दूँगा और तुम्हें जमा करके तुम्हारे अपने मुल्क में वापस लाऊँगा।

25मैं तुम पर साफ़ पानी छिड़कूँगा तो तुम पाक-साफ़ हो जाओगे। हाँ, मैं तुम्हें तमाम नापाकियों और बुतों से पाक-साफ़ कर दूँगा।

26तब मैं तुम्हें नया दिल बख़्श कर तुम में नई रूह डाल दूँगा। मैं तुम्हारा संगीन दिल निकाल कर तुम्हें गोश्त-पोस्त का नर्म दिल अता करूँगा।

27क्यूँकि मैं अपना ही रूह तुम में डाल कर तुम्हें इस क़ाबिल बना दूँगा कि तुम मेरी हिदायात की पैरवी और मेरे अह्काम पर ध्यान से अमल कर सको।

28तब तुम दुबारा उस मुल्क में सुकूनत करोगे जो मैं ने तुम्हारे बापदादा को दिया था। तुम मेरी क़ौम होगे, और मैं तुम्हारा ख़ुदा हूँगा।

29मैं ख़ुद तुम्हें तुम्हारी तमाम नापाकी से छुड़ाऊँगा। आइन्दा मैं तुम्हारे मुल्क में काल पड़ने नहीं दूँगा बल्कि अनाज को उगने और बढ़ने का हुक्म दूँगा।

30मैं बाग़ों और खेतों की पैदावार बढ़ा दूँगा ताकि आइन्दा तुम्हें मुल्क में काल पड़ने के बाइस दीगर क़ौमों के ताने सुनने न पड़ें।

31तब तुम्हारी बुरी राहें और ग़लत हरकतें तुम्हें याद आएँगी, और तुम अपने गुनाहों और बुतपरस्ती के बाइस अपने आप से घिन खाओगे।

32लेकिन याद रहे कि मैं यह सब कुछ तुम्हारी ख़ातिर नहीं कर रहा। रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि ऐ इस्राईली क़ौम, शर्म करो! अपने चाल-चलन पर शर्मसार हो!

33रब क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि जिस दिन मैं तुम्हें तुम्हारे तमाम गुनाहों से पाक-साफ़ करूँगा उस दिन मैं तुम्हें दुबारा तुम्हारे शहरों में आबाद करूँगा। तब खंडरात पर नए घर बनेंगे।

34गो इस वक़्त मुल्क में से गुज़रने वाले हर मुसाफ़िर को उस की तबाहशुदा हालत नज़र आती है, लेकिन उस वक़्त ऐसा नहीं होगा बल्कि ज़मीन की खेतीबाड़ी की जाएगी।

35लोग यह देख कर कहेंगे, “पहले सब कुछ वीरान-ओ-सुन्सान था, लेकिन अब मुल्क बाग़-ए-अदन बन गया है! पहले उस के शहर ज़मीनबोस थे और उन की जगह मल्बे के ढेर नज़र आते थे। लेकिन अब उन की नए सिरे से क़िलाबन्दी हो गई है और लोग उन में आबाद हैं।”

36फिर इर्दगिर्द की जितनी क़ौमें बच गई होंगी वह जान लेंगी कि मैं, रब ने नए सिरे से वह कुछ तामीर किया है जो पहले ढा दिया गया था, मैं ने वीरान ज़मीन में दुबारा पौदे लगाए हैं। यह मेरा, रब का फ़रमान है, और मैं यह करूँगा भी।

37क़ादिर-ए-मुतलक़ फ़रमाता है कि एक बार फिर मैं इस्राईली क़ौम की इल्तिजाएँ सुन कर बाशिन्दों की तादाद रेवड़ की तरह बढ़ा दूँगा।

38जिस तरह माज़ी में ईद के दिन यरूशलम में हर तरफ़ क़ुर्बानी की भेड़-बकरियाँ नज़र आती थीं उसी तरह मुल्क के शहरों में दुबारा हुजूम के हुजूम नज़र आएँगे। तब वह जान लेंगे कि मैं ही रब हूँ’।”