हिज़्क़ीएल 4:1-17 DGV - Bible AI

यरूशलम का मुहासरा

1ऐ आदमज़ाद, अब एक कच्ची ईंट ले और उसे अपने सामने रख कर उस पर यरूशलम शहर का नक़्शा कन्दा कर।

2फिर यह नक़्शा शहर का मुहासरा दिखाने के लिए इस्तेमाल कर। बुर्ज और पुश्ते बना कर घेरा डाल। यरूशलम के बाहर लश्करगाह लगा कर शहर के इर्दगिर्द क़िलाशिकन मशीनें तय्यार रख।

3फिर लोहे की प्लेट ले कर अपने और शहर के दरमियान रख। इस से मुराद लोहे की दीवार है। शहर को घूर घूर कर ज़ाहिर कर कि तू उस का मुहासरा कर रहा है। इस निशान से तू दिखाएगा कि इस्राईलियों के साथ क्या कुछ होने वाला है।

4इस के बाद अपने बाएँ पहलू पर लेट कर अलामती तौर पर मुल्क-ए-इस्राईल की सज़ा पा। जितने भी साल वह गुनाह करते आए हैं उतने ही दिन तुझे इसी हालत में लेटे रहना है। वह 390 साल गुनाह करते रहे हैं, इस लिए तू 390 दिन उन के गुनाहों की सज़ा पाएगा।

6इस के बाद अपने दाएँ पहलू पर लेट जा और मुल्क-ए-यहूदाह की सज़ा पा। मैं ने मुक़र्रर किया है कि तू 40 दिन यह करे, क्यूँकि यहूदाह 40 साल गुनाह करता रहा है।

7घेरे हुए शहर यरूशलम को घूर घूर कर अपने नंगे बाज़ू से उसे धमकी दे और उस के ख़िलाफ़ पेशगोई कर।

8साथ साथ मैं तुझे रस्सियों में जकड़ लूँगा ताकि तू उतने दिन करवटें बदल न सके जितने दिन तेरा मुहासरा किया जाएगा।

9अब कुछ गन्दुम, जौ, लोबिया, मसूर, बाजरा और यहाँ मुस्तामल घटिया क़िस्म का गन्दुम जमा करके एक ही बर्तन में डाल। बाएँ पहलू पर लेटते वक़्त यानी पूरे 390 दिन इन ही से रोटी बना कर खा।

10फ़ी दिन तुझे रोटी का एक पाओ खाने और पानी का पौना लिटर पीने की इजाज़त है। यह चीज़ें एहतियात से तोल कर मुक़र्ररा औक़ात पर खा और पी।

12रोटी को जौ की रोटी की तरह तय्यार करके खा। ईंधन के लिए इन्सान का फ़ुज़्ला इस्तेमाल कर। ध्यान दे कि सब इस के गवाह हों।”

13रब ने फ़रमाया, “जब मैं इस्राईलियों को दीगर अक़्वाम में मुन्तशिर करूँगा तो उन्हें नापाक रोटी खानी पड़ेगी।”

14यह सुन कर मैं बोल उठा, “हाय, हाय! ऐ रब क़ादिर-ए-मुतलक़, मैं कभी भी नापाक नहीं हुआ। जवानी से ले कर आज तक मैं ने कभी ऐसे जानवर का गोश्त नहीं खाया जिसे ज़बह नहीं किया गया था या जिसे जंगली जानवरों ने फाड़ा था। नापाक गोश्त कभी मेरे मुँह में नहीं आया।”

15तब रब ने जवाब दिया, “ठीक है, रोटी को बनाने के लिए तू इन्सान के फ़ुज़्ले के बजाए गोबर इस्तेमाल कर सकता है। मैं तुझे इस की इजाज़त देता हूँ।”

16उस ने मज़ीद फ़रमाया, “ऐ आदमज़ाद, मैं यरूशलम में रोटी का बन्द-ओ-बस्त ख़त्म हो जाने दूँगा। तब लोग अपना खाना बड़ी एहतियात से और परेशानी में तोल तोल कर खाएँगे। वह पानी का क़तरा क़तरा गिन कर उसे लरज़ते हुए पिएँगे।

17क्यूँकि खाने और पानी की क़िल्लत होगी। सब मिल कर तबाह हो जाएंगे, सब अपने गुनाहों के सबब से सड़ जाएंगे।