1उस वक़्त अपने भाइयों का नाम अम्मी यानी ‘मेरी क़ौम’ और अपनी बहनों का नाम रुहामा यानी ‘जिस पर रहम किया गया हो’ रखो।
इस्राईल बेवफ़ा जुमर की मानिन्द है
2अपनी माँ इस्राईल पर इल्ज़ाम लगाओ, हाँ उस पर इल्ज़ाम लगाओ! क्यूँकि न वह मेरी बीवी है, न मैं उस का शौहर हूँ। वह अपने चेहरे से और अपनी छातियों के दरमियान से ज़िनाकारी के निशान दूर करे,
3वर्ना मैं उस के कपड़े उतार कर उसे उस नंगी हालत में छोड़ूँगा जिस में वह पैदा हुई। मैं होने दूँगा कि वह रेगिस्तान और झुलसती ज़मीन में तब्दील हो जाए, कि वह प्यास के मारे मर जाए।
4मैं उस के बच्चों पर भी रहम नहीं करूँगा, क्यूँकि वह ज़िनाकार बच्चे हैं।
5उन की माँ ने ज़िना किया, उन्हें जन्म देने वाली ने शर्मनाक हरकतें की हैं। वह बोली, ‘मैं अपने आशिक़ों के पीछे भाग जाऊँगी। आख़िर मेरी रोटी, पानी, ऊन, कतान, तेल और पीने की चीज़ें वही मुहय्या करते हैं।’
6इस लिए जहाँ भी वह चलना चाहे वहाँ मैं उसे काँटेदार झाड़ियों से रोक दूँगा, मैं ऐसी दीवार खड़ी करूँगा कि उसे रास्ते का पता न चले।
7वह अपने आशिक़ों का पीछा करते करते थक जाएगी और कभी उन तक पहुँचेगी नहीं, वह उन का खोज लगाती रहेगी लेकिन उन्हें पाएगी नहीं। फिर वह बोलेगी, ‘मैं अपने पहले शौहर के पास वापस जाऊँ, क्यूँकि उस वक़्त मेरा हाल आज की निस्बत कहीं बेहतर था।’
8लेकिन वह यह बात जानने के लिए तय्यार नहीं कि उसे अल्लाह ही की तरफ़ से सब कुछ मुहय्या हुआ है। मैं ही ने उसे वह अनाज, मै, तेल और कस्रत की सोना-चाँदी दे दी जो लोगों ने बाल देवता को पेश की।
9इस लिए मैं अपने अनाज और अपने अंगूर को फ़सल की कटाई से पहले पहले वापस लूँगा। जो ऊन और कतान मैं उसे देता रहा ताकि उस की बरहनगी नज़र न आए उसे मैं उस से छीन लूँगा।
10उस के आशिक़ों के देखते देखते मैं उस के सारे कपड़े उतारूँगा, और कोई उसे मेरे हाथ से नहीं बचाएगा।
11मैं उस की तमाम ख़ुशियाँ बन्द कर दूँगा। न कोई ईद, न नए चाँद का तहवार, न सबत का दिन या बाक़ी कोई मुक़र्ररा जश्न मनाया जाएगा।
12मैं उस के अंगूर और अन्जीर के बाग़ों को तबाह करूँगा, उन चीज़ों को जिन के बारे में उस ने कहा, ‘यह मुझे आशिक़ों की ख़िदमत करने के इवज़ मिल गई हैं।’ मैं यह बाग़ जंगल बनने दूँगा, और जंगली जानवर उन का फल खाएँगे।
13रब फ़रमाता है कि मैं उसे उन दिनों की सज़ा दूँगा जब उस ने बाल के बुतों को बख़ूर की क़ुर्बानियाँ पेश कीं। उस वक़्त वह अपने आप को बालियों और ज़ेवरात से सजा कर अपने आशिक़ों के पीछे भाग गई। मुझे वह भूल गई।
अल्लाह वफ़ादार रहता है
14चुनाँचे अब मैं उसे मनाने की कोशिश करूँगा, उसे रेगिस्तान में ले जा कर उस से नर्मी से बात करूँगा।
15फिर मैं उसे वहाँ से हो कर उस के अंगूर के बाग़ वापस करूँगा और वादी-ए-अकूर
16रब फ़रमाता है, “उस दिन तू मुझे पुकारते वक़्त ‘ऐ मेरे बाल’
17मैं बाल देवताओं के नाम तेरे मुँह से निकाल दूँगा, और तू आइन्दा उन के नामों का ज़िक्र तक नहीं करेगी।
18उस दिन मैं जंगली जानवरों, परिन्दों और रेंगने वाले जानदारों के साथ अह्द बांधूँगा ताकि वह इस्राईल को नुक़्सान न पहुँचाएँ। कमान और तलवार को तोड़ कर मैं जंग का ख़तरा मुल्क से दूर कर दूँगा। सब आराम-ओ-सुकून से ज़िन्दगी गुज़ारेंगे।
19मैं तेरे साथ अबदी रिश्ता बांधूँगा, ऐसा रिश्ता जो रास्ती, इन्साफ़, फ़ज़्ल और रहम पर मब्नी होगा।
20हाँ, जो रिश्ता मैं तेरे साथ बांधूँगा उस की बुन्याद वफ़ादारी होगी। तब तू रब को जान लेगी।”
21रब फ़रमाता है, “उस दिन मैं सुनूँगा। मैं आसमान की सुन कर बादल पैदा करूँगा, आसमान ज़मीन की सुन कर बारिश बरसाएगा,
22ज़मीन अनाज, अंगूर और ज़ैतून की सुन कर उन्हें तक़वियत देगी, और यह चीज़ें मैदान-ए-यज़्रएल
23उस वक़्त मैं अपनी ख़ातिर इस्राईल का बीज मुल्क में बो दूँगा। ‘लोरुहामा’