होसेअ 3:1-5 DGV - Bible AI

जुमर की तरह इस्राईल को वापस ख़रीदा जाएगा

1रब मुझ से हमकलाम हुआ, “जा, अपनी बीवी को दुबारा प्यार कर, हालाँकि उस का आशिक़ है जिस से उस ने ज़िना किया है। उसे यूँ प्यार कर जिस तरह रब इस्राईलियों को प्यार करता है, हालाँकि उन का रुख़ दीगर माबूदों की तरफ़ है और उन्हें उन ही की अंगूर की टिक्कियाँ पसन्द हैं।”

2तब मैं ने चाँदी के 15 सिक्के और जौ के 195 किलोग्राम दे कर उसे वापस ख़रीद लिया।

3मैं ने उस से कहा, “अब तुझे बड़े अर्से तक मेरे साथ रहना है। इतने में न ज़िना कर, न किसी आदमी से सोह्बत रख। मैं भी बड़ी देर तक तुझ से हमबिसतर नहीं हूँगा।”

4इस्राईल का यही हाल होगा। बड़ी देर तक न उन का बादशाह होगा, न राहनुमा, न क़ुर्बानी का इन्तिज़ाम, न यादगार पत्थर, न इमाम का बालापोश। उन के पास बुत तक भी नहीं होंगे।

5इस के बाद इस्राईली वापस आ कर रब अपने ख़ुदा और दाऊद अपने बादशाह को तलाश करेंगे। आख़िरी दिनों में वह लरज़ते हुए रब और उस की भलाई की तरफ़ रुजू करेंगे।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
div>