होसेअ 4:1-19 DGV - Bible AI

इमामों पर रब का इल्ज़ाम

1ऐ इस्राईलियो, रब का कलाम सुनो! क्यूँकि रब का मुल्क के बाशिन्दों से मुक़द्दमा है। “इल्ज़ाम यह है कि मुल्क में न वफ़ादारी, न मेहरबानी और न अल्लाह का इर्फ़ान है।

2कोसना, झूट बोलना, चोरी और ज़िना करना आम हो गया है। रोज़-ब-रोज़ क़त्ल-ओ-ग़ारत की नई ख़बरें मिलती रहती हैं।

3इसी लिए मुल्क में काल है और उस के तमाम बाशिन्दे पझ़मुर्दा हो गए हैं। जंगली जानवर, परिन्दे और मछलियाँ भी फ़ना हो रही हैं।

4लेकिन बिलावजह किसी पर इल्ज़ाम मत लगाना, न ख़्वाह-म-ख़्वाह किसी की तम्बीह करो! ऐ इमामो, मैं तुम ही पर इल्ज़ाम लगाता हूँ।

5ऐ इमाम, दिन के वक़्त तू ठोकर खा कर गिरेगा, और रात के वक़्त नबी गिर कर तेरे साथ पड़ा रहेगा। मैं तेरी माँ को भी तबाह करूँगा।

6अफ़्सोस, मेरी क़ौम इस लिए तबाह हो रही है कि वह सहीह इल्म नहीं रखती। और क्या अजब जब तुम इमामों ने यह इल्म रद्द कर दिया है। अब मैं तुम्हें भी रद्द करता हूँ। आइन्दा तुम इमाम की ख़िदमत अदा नहीं करोगे। चूँकि तुम अपने ख़ुदा की शरीअत भूल गए हो इस लिए मैं तुम्हारी औलाद को भी भूल जाऊँगा।

7इमामों की तादाद जितनी बढ़ती गई उतना ही वह मेरा गुनाह करते गए। उन्हों ने अपनी इज़्ज़त ऐसी चीज़ के इवज़ छोड़ दी जो रुस्वाई का बाइस है।

8मेरी क़ौम के गुनाह उन की ख़ुराक हैं, और वह इस लालच में रहते हैं कि लोगों का क़ुसूर मज़ीद बढ़ जाए।

9चुनाँचे इमामों और क़ौम के साथ एक जैसा सुलूक किया जाएगा। दोनों को मैं उन के चाल-चलन की सज़ा दूँगा, दोनों को उन की हरकतों का अज्र दूँगा।

10खाना तो वह खाएँगे लेकिन सेर नहीं होंगे। ज़िना भी करते रहेंगे, लेकिन बेफ़ाइदा। इस से उन की तादाद नहीं बढ़ेगी। क्यूँकि उन्हों ने रब का ख़याल करना छोड़ दिया है।

11ज़िना करने और नई और पुरानी मै पीने से लोगों की अक़ल जाती रहती है।

12मेरी क़ौम लकड़ी से दरयाफ़्त करती है कि क्या करना है, और उस की लाठी उसे हिदायत देती है। क्यूँकि ज़िनाकारी की रूह ने उन्हें भटका दिया है, ज़िना करते करते वह अपने ख़ुदा से कहीं दूर हो गए हैं।

13वह पहाड़ों की चोटियों पर अपने जानवरों को क़ुर्बान करते हैं और पहाड़ियों पर चढ़ कर बलूत, सफ़ेदा या किसी और दरख़्त के ख़ुशगवार साय में बख़ूर की क़ुर्बानियाँ पेश करते हैं। इसी लिए तुम्हारी बेटियाँ इस्मतफ़रोश बन गई हैं, और तुम्हारी बहूएँ ज़िना करती हैं।

14लेकिन मैं उन्हें उन की इस्मतफ़रोशी और ज़िनाकारी की सज़ा क्यूँ दूँ जबकि तुम मर्द कस्बियों से सोह्बत रखते और देवताओं की ख़िदमत में इस्मतफ़रोशी करने वाली औरतों के साथ क़ुर्बानियाँ चढ़ाते हो? ऐसी हरकतों से नासमझ क़ौम तबाह हो रही है।

15ऐ इस्राईल, तू इस्मतफ़रोश है, लेकिन यहूदाह ख़बरदार रहे कि वह इस जुर्म में मुलव्वस न हो जाए। इस्राईल के शहरों जिल्जाल और बैत-आवन[७] की क़ुर्बानगाहों के पास मत जाना। ऐसी जगहों पर रब का नाम ले कर उस की हयात की क़सम खाना मना है।

16इस्राईल तो ज़िद्दी गाय की तरह अड़ गया है। तो फिर रब उन्हें किस तरह सब्ज़ाज़ार में भेड़ के बच्चों की तरह चरा सकता है?

17इस्राईल[८] तो बुतों का इत्तिहादी है, उसे छोड़ दे!

18यह लोग शराब की महफ़िल से फ़ारिग़ हो कर ज़िनाकारी में लग जाते हैं। वह नाजाइज़ मुहब्बत करते करते कभी नहीं थकते। लेकिन इस का अज्र उन की अपनी बेइज़्ज़ती है।

19आँधी उन्हें अपनी लपेट में ले कर उड़ा ले जाएगी, और वह अपनी क़ुर्बानियों के बाइस शर्मिन्दा हो जाएंगे।

This work is licensed under a Creative Commons Attribution - No Derivatives 4.0 International License. info@urdugeoversion.com
/div>