१-कुरिन्थियों 10:1-33 DGV - Bible AI

इस्राईल का इब्रतनाक तजरिबा

1भाइयो, मैं नहीं चाहता कि आप इस बात से नावाक़िफ़ रहें कि हमारे बापदादा सब बादल के नीचे थे। वह सब समुन्दर में से गुज़रे।

2उन सब ने बादल और समुन्दर में मूसा का बपतिस्मा लिया।

3सब ने एक ही रूहानी ख़ुराक खाई

4और सब ने एक ही रूहानी पानी पिया। क्यूँकि मसीह रूहानी चटान की सूरत में उन के साथ साथ चलता रहा और वही उन सब को पानी पिलाता रहा।

5इस के बावुजूद उन में से बेशतर लोग अल्लाह को पसन्द न आए, इस लिए वह रेगिस्तान में हलाक हो गए।

6यह सब कुछ हमारी इब्रत के लिए वाक़े हुआ ताकि हम उन लोगों की तरह बुरी चीज़ों की हवस न करें।

7उन में से बाज़ की तरह बुतपरस्त न बनें, जैसे मुक़द्दस नविश्तों में लिखा है, “लोग खाने-पीने के लिए बैठ गए और फिर उठ कर रंगरलियों में अपने दिल बहलाने लगे।”

8हम ज़िना भी न करें जैसे उन में से बाज़ ने किया और नतीजे में एक ही दिन में 23,000 अफ़राद ढेर हो गए।

9हम ख़ुदावन्द की आज़माइश भी न करें जिस तरह उन में से बाज़ ने की और नतीजे में साँपों से हलाक हुए।

10और न बुड़बुड़ाएँ जिस तरह उन में से बाज़ बुड़बुड़ाने लगे और नतीजे में हलाक करने वाले फ़रिश्ते के हाथों मारे गए।

11यह माजरे इब्रत की ख़ातिर उन पर वाक़े हुए और हम अख़ीर ज़माने में रहने वालों की नसीहत के लिए लिखे गए।

12ग़रज़ जो समझता है कि वह मज़बूती से खड़ा है, ख़बरदार रहे कि गिर न पड़े।

13आप सिर्फ़ ऐसी आज़माइशों में पड़े हैं जो इन्सान के लिए आम होती हैं। और अल्लाह वफ़ादार है। वह आप को आप की ताक़त से ज़्यादा आज़माइश में नहीं पड़ने देगा। जब आप आज़माइश में पड़ जाएंगे तो वह उस में से निकलने की राह भी पैदा कर देगा ताकि आप उसे बर्दाश्त कर सकें।

अशा-ए-रब्बानी और बुतपरस्ती में तज़ाद

14ग़रज़ मेरे प्यारो, बुतपरस्ती से भागें।

15मैं आप को समझदार जान कर बात कर रहा हूँ। आप ख़ुद मेरी इस बात का फ़ैसला करें।

16जब हम अशा-ए-रब्बानी के मौक़े पर बरकत के प्याले को बरकत दे कर उस में से पीते हैं तो क्या हम यूँ मसीह के ख़ून में शरीक नहीं होते? और जब हम रोटी तोड़ कर खाते हैं तो क्या मसीह के बदन में शरीक नहीं होते?

17रोटी तो एक ही है, इस लिए हम जो बहुत से हैं एक ही बदन हैं, क्यूँकि हम सब एक ही रोटी में शरीक होते हैं।

18बनी इस्राईल पर ग़ौर करें। क्या बैत-उल-मुक़द्दस में क़ुर्बानियाँ खाने वाले क़ुर्बानगाह की रिफ़ाक़त में शरीक नहीं होते?

19क्या मैं यह कहना चाहता हूँ कि बुतों के चढ़ावे की कोई हैसियत है? या कि बुत की कोई हैसियत है? हरगिज़ नहीं।

20मैं यह कहता हूँ कि जो क़ुर्बानियाँ वह गुज़राँते हैं अल्लाह को नहीं बल्कि शयातीन को गुज़राँते हैं। और मैं नहीं चाहता कि आप शयातीन की रिफ़ाक़त में शरीक हों।

21आप ख़ुदावन्द के प्याले और साथ ही शयातीन के प्याले से नहीं पी सकते। आप ख़ुदावन्द के रिफ़ाक़ती खाने और साथ ही शयातीन के रिफ़ाक़ती खाने में शरीक नहीं हो सकते।

22या क्या हम अल्लाह की ग़ैरत को उकसाना चाहते हैं? क्या हम उस से ताक़तवर हैं?

दूसरों के ज़मीर का लिहाज़ करना

23सब कुछ रवा तो है, लेकिन सब कुछ मुफ़ीद नहीं। सब कुछ जाइज़ तो है, लेकिन सब कुछ हमारी तामीर-ओ-तरक़्क़ी का बाइस नहीं होता।

24हर कोई अपने ही फ़ाइदे की तलाश में न रहे बल्कि दूसरे के।

25बाज़ार में जो कुछ बिकता है उसे खाएँ और अपने ज़मीर को मुत्मइन करने की ख़ातिर पूछ-गछ न करें,

26क्यूँकि “ज़मीन और जो कुछ उस पर है रब का है।”

27अगर कोई ग़ैरईमानदार आप की दावत करे और आप उस दावत को क़बूल कर लें तो आप के सामने जो कुछ भी रखा जाए उसे खाएँ। अपने ज़मीर के इत्मीनान के लिए तफ़्तीश न करें।

28लेकिन अगर कोई आप को बता दे, “यह बुतों का चढ़ावा है” तो फिर उस शख़्स की ख़ातिर जिस ने आप को आगाह किया है और ज़मीर की ख़ातिर उसे न खाएँ।

29मतलब है अपने ज़मीर की ख़ातिर नहीं बल्कि दूसरे के ज़मीर की ख़ातिर। क्यूँकि यह किस तरह हो सकता है कि किसी दूसरे का ज़मीर मेरी आज़ादी के बारे में फ़ैसला करे?

30अगर मैं ख़ुदा का शुक्र करके किसी खाने में शरीक होता हूँ तो फिर मुझे क्यूँ बुरा कहा जाए? मैं तो उसे ख़ुदा का शुक्र करके खाता हूँ।

31चुनाँचे सब कुछ अल्लाह के जलाल की ख़ातिर करें, ख़्वाह आप खाएँ, पिएँ या और कुछ करें।

32किसी के लिए ठोकर का बाइस न बनें, न यहूदियों के लिए, न यूनानियों के लिए और न अल्लाह की जमाअत के लिए।

33इसी तरह मैं भी सब को पसन्द आने की हर मुमकिन कोशिश करता हूँ। मैं अपने ही फ़ाइदे के ख़याल में नहीं रहता बल्कि दूसरों के ताकि बहुतेरे नजात पाएँ।