१-तवारीख़ 17:1-27 DGV - Bible AI

रब दाऊद के लिए अबदी बादशाही का वादा करता है

1दाऊद बादशाह सलामती से अपने महल में रहने लगा। एक दिन उस ने नातन नबी से बात की, “देखें, मैं यहाँ देवदार के महल में रहता हूँ जबकि रब के अह्द का सन्दूक़ अब तक तम्बू में पड़ा है। यह मुनासिब नहीं!”

2नातन ने बादशाह की हौसलाअफ़्ज़ाई की, “जो कुछ भी आप करना चाहते हैं वह करें। अल्लाह आप के साथ है।”

3लेकिन उसी रात अल्लाह नातन से हमकलाम हुआ,

4“मेरे ख़ादिम दाऊद के पास जा कर उसे बता दे कि रब फ़रमाता है, ‘तू मेरी रिहाइश के लिए मकान तामीर नहीं करेगा।

5आज तक मैं किसी मकान में नहीं रहा। जब से मैं इस्राईलियों को मिस्र से निकाल लाया उस वक़्त से मैं ख़ैमे में रह कर जगह-ब-जगह फिरता रहा हूँ।

6जिस दौरान मैं तमाम इस्राईलियों के साथ इधर उधर फिरता रहा क्या मैं ने इस्राईल के उन राहनुमाओं से कभी इस नाते से शिकायत की जिन्हें मैं ने अपनी क़ौम की गल्लाबानी करने का हुक्म दिया था? क्या मैं ने उन में से किसी से कहा कि तुम ने मेरे लिए देवदार का घर क्यूँ नहीं बनाया?’

7चुनाँचे मेरे ख़ादिम दाऊद को बता दे, ‘रब्ब-उल-अफ़्वाज फ़रमाता है कि मैं ही ने तुझे चरागाह में भेड़ों की गल्लाबानी करने से फ़ारिग़ करके अपनी क़ौम इस्राईल का बादशाह बना दिया है।

8जहाँ भी तू ने क़दम रखा वहाँ मैं तेरे साथ रहा हूँ। तेरे देखते देखते मैं ने तेरे तमाम दुश्मनों को हलाक कर दिया है। अब मैं तेरा नाम सरफ़राज़ कर दूँगा, वह दुनिया के सब से अज़ीम आदमियों के नामों के बराबर ही होगा।

9और मैं अपनी क़ौम इस्राईल के लिए एक वतन मुहय्या करूँगा, पौदे की तरह उन्हें यूँ लगा दूँगा कि वह जड़ पकड़ कर मह्फ़ूज़ रहेंगे और कभी बेचैन नहीं होंगे। बेदीन क़ौमें उन्हें उस तरह नहीं दबाएँगी जिस तरह माज़ी में किया करती थीं,

10उस वक़्त से जब मैं क़ौम पर क़ाज़ी मुक़र्रर करता था। मैं तेरे दुश्मनों को ख़ाक में मिला दूँगा। आज मैं फ़रमाता हूँ कि रब ही तेरे लिए घर बनाएगा।

11जब तू बूढ़ा हो कर कूच कर जाएगा और अपने बापदादा से जा मिलेगा तो मैं तेरी जगह तेरे बेटों में से एक को तख़्त पर बिठा दूँगा। उस की बादशाही को मैं मज़बूत बना दूँगा।

12वही मेरे लिए घर तामीर करेगा, और मैं उस का तख़्त अबद तक क़ाइम रखूँगा।

13मैं उस का बाप हूँगा और वह मेरा बेटा होगा। मेरी नज़र-ए-करम साऊल पर न रही, लेकिन मैं उसे तेरे बेटे से कभी नहीं हटाऊँगा।

14मैं उसे अपने घराने और अपनी बादशाही पर हमेशा क़ाइम रखूँगा, उस का तख़्त हमेशा मज़बूत रहेगा’।”

दाऊद की शुक्रगुज़ारी

15नातन ने दाऊद के पास जा कर उसे सब कुछ सुनाया जो रब ने उसे रोया में बताया था।

16तब दाऊद अह्द के सन्दूक़ के पास गया और रब के हुज़ूर बैठ कर दुआ करने लगा,

16“ऐ रब ख़ुदा, मैं कौन हूँ और मेरा ख़ानदान क्या हैसियत रखता है कि तू ने मुझे यहाँ तक पहुँचाया है?

17और अब ऐ अल्लाह, तू मुझे और भी ज़्यादा अता करने को है, क्यूँकि तू ने अपने ख़ादिम के घराने के मुस्तक़बिल के बारे में भी वादा किया है। ऐ रब ख़ुदा, तू ने यूँ मुझ पर निगाह डाली है गोया कि मैं कोई बहुत अहम बन्दा हूँ।

18लेकिन मैं मज़ीद क्या कहूँ जब तू ने यूँ अपने ख़ादिम की इज़्ज़त की है? ऐ रब, तू तो अपने ख़ादिम को जानता है। तू ने अपने ख़ादिम की ख़ातिर और अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ यह अज़ीम काम करके इन अज़ीम वादों की इत्तिला दी है।

20ऐ रब, तुझ जैसा कोई नहीं है। हम ने अपने कानों से सुन लिया है कि तेरे सिवा कोई और ख़ुदा नहीं है।

21दुनिया में कौन सी क़ौम तेरी उम्मत इस्राईल की मानिन्द है? तू ने इसी एक क़ौम का फ़िद्या दे कर उसे ग़ुलामी से छुड़ाया और अपनी क़ौम बना लिया। तू ने इस्राईल के वास्ते बड़े और हैबतनाक काम करके अपने नाम की शोहरत फैला दी। हमें मिस्र से रिहा करके तू ने क़ौमों को हमारे आगे से निकाल दिया।

22ऐ रब, तू इस्राईल को हमेशा के लिए अपनी क़ौम बना कर उन का ख़ुदा बन गया है।

23चुनाँचे ऐ रब, जो बात तू ने अपने ख़ादिम और उस के घराने के बारे में की है उसे अबद तक क़ाइम रख और अपना वादा पूरा कर।

24तब वह मज़बूत रहेगा और तेरा नाम अबद तक मश्हूर रहेगा। फिर लोग तस्लीम करेंगे कि इस्राईल का ख़ुदा रब्ब-उल-अफ़्वाज वाक़ई इस्राईल का ख़ुदा है, और तेरे ख़ादिम दाऊद का घराना भी अबद तक तेरे हुज़ूर क़ाइम रहेगा।

25ऐ मेरे ख़ुदा, तू ने अपने ख़ादिम के कान को इस बात के लिए खोल दिया है। तू ही ने फ़रमाया, ‘मैं तेरे लिए घर तामीर करूँगा।’ सिर्फ़ इसी लिए तेरे ख़ादिम ने यूँ तुझ से दुआ करने की जुरअत की है।

26ऐ रब, तू ही ख़ुदा है। तू ने अपने ख़ादिम से इन अच्छी चीज़ों का वादा किया है।

27अब तू अपने ख़ादिम के घराने को बरकत देने पर राज़ी हो गया है ताकि वह हमेशा तक तेरे सामने क़ाइम रहे। क्यूँकि तू ही ने उसे बरकत दी है, इस लिए वह अबद तक मुबारक रहेगा।”