१-तवारीख़ 3:1-24 DGV - Bible AI

दाऊद बादशाह की औलाद

1हब्रून में दाऊद बादशाह के दर्ज-ए-ज़ैल बेटे पैदा हुए : पहलौठा अम्नोन था जिस की माँ अख़ीनूअम यज़्रएली थी। दूसरा दान्याल था जिस की माँ अबीजेल कर्मिली थी।

2तीसरा अबीसलूम था। उस की माँ माका थी जो जसूर के बादशाह तल्मी की बेटी थी। चौथा अदूनियाह था जिस की माँ हज्जीत थी।

3पाँचवाँ सफ़तियाह था जिस की माँ अबीताल थी। छटा इत्रिआम था जिस की माँ इज्ला थी।

4दाऊद के यह छः बेटे उन साढ़े सात सालों के दौरान पैदा हुए जब हब्रून उस का दार-उल-हुकूमत था।

4इस के बाद वह यरूशलम में मुन्तक़िल हुआ और वहाँ मज़ीद 33 साल हुकूमत करता रहा।

5उस दौरान उस की बीवी बत-सबा बिन्त अम्मीएल के चार बेटे सिमआ, सोबाब, नातन और सुलैमान पैदा हुए।

6मज़ीद बेटे भी पैदा हुए, इब्हार, इलीसूअ, इलीफ़लत,

7नौजा, नफ़ज, यफ़ीअ,

8इलीसमा, इल्यदा और इलीफ़लत। कुल नौ बेटे थे।

9तमर उन की बहन थी। इन के इलावा दाऊद की दाश्ताओं के बेटे भी थे।

10सुलैमान के हाँ रहुबिआम पैदा हुआ, रहुबिआम के अबियाह, अबियाह के आसा, आसा के यहूसफ़त,

11यहूसफ़त के यहूराम, यहूराम के अख़ज़ियाह, अख़ज़ियाह के यूआस,

12यूआस के अमसियाह, अमसियाह के अज़रियाह यानी उज़्ज़ियाह, उज़्ज़ियाह के यूताम,

13यूताम के आख़ज़, आख़ज़ के हिज़क़ियाह, हिज़क़ियाह के मनस्सी,

14मनस्सी के अमून और अमून के यूसियाह।

15यूसियाह के चार बेटे बड़े से ले कर छोटे तक यूहनान, यहूयक़ीम, सिदक़ियाह और सल्लूम थे।

16यहूयक़ीम यहूयाकीन[१] का और यहूयाकीन सिदक़ियाह का बाप था।

17यहूयाकीन[२] को बाबल में जिलावतन कर दिया गया। उस के सात बेटे सियाल्तीएल,

18मलकिराम, फ़िदायाह, शेनाज़्ज़र, यक़मियाह, हूसमा और नदबियाह थे।

19फ़िदायाह के दो बेटे ज़रुब्बाबल और सिमई थे।

19ज़रुब्बाबल के दो बेटे मसुल्लाम और हननियाह थे। एक बेटी बनाम सलूमीत भी पैदा हुई।

20बाक़ी पाँच बेटों के नाम हसूबा, ओहल, बरकियाह, हसदियाह और यूसब-हसद थे।

21हननियाह के दो बेटे फ़लतियाह और यसायाह थे। यसायाह रिफ़ायाह का बाप था, रिफ़ायाह अर्नान का, अर्नान अबदियाह का और अबदियाह सकनियाह का।

22सकनियाह के बेटे का नाम समायाह था। समायाह के छः बेटे हत्तूश, इजाल, बरीह, नअरियाह और साफ़त थे।

23नअरियाह के तीन बेटे इलियूऐनी, हिज़क़ियाह और अज़्रीक़ाम पैदा हुए।

24इलियूऐनी के सात बेटे हूदावियाह, इलियासिब, फ़िलायाह, अक़्क़ूब, यूहनान, दिलायाह और अनानी थे।