यहूदाह की औलाद
1फ़ारस, हस्रोन, कर्मी, हूर और सोबल यहूदाह की औलाद थे।
2रियायाह बिन सोबल के हाँ यहत, यहत के अख़ूमी और अख़ूमी के लाहद पैदा हुआ। यह सुरआती ख़ानदानों के बापदादा थे।
3ऐताम के तीन बेटे यज़्रएल, इस्मा और इदबास थे। उन की बहन का नाम हज़्लिल्फ़ोनी था।
4इफ़्राता का पहलौठा हूर बैत-लहम का बाप था। उस के दो बेटे जदूर का बाप फ़नूएल और हूसा का बाप अज़र थे।
5तक़ूअ के बाप अश्हूर की दो बीवियाँ हीलाह और नारा थीं।
6नारा के बेटे अख़ूज़्ज़ाम, हिफ़र, तेमनी और हख़सतरी थे।
7हीलाह के बेटे ज़रत, सुहर और इतनान थे।
8कूज़ के बेटे अनूब और हज़्ज़ोबीबा थे। उस से अख़रख़ैल बिन हरूम के ख़ानदान भी निकले।
9याबीज़ की अपने भाइयों की निस्बत ज़्यादा इज़्ज़त थी। उस की माँ ने उस का नाम याबीज़ यानी ‘वह तक्लीफ़ देता है’ रखा, क्यूँकि उस ने कहा, “पैदा होते वक़्त मुझे बड़ी तक्लीफ़ हुई।”
10याबीज़ ने बुलन्द आवाज़ से इस्राईल के ख़ुदा से इल्तिमास की, “काश तू मुझे बरकत दे कर मेरा इलाक़ा वसी कर दे। तेरा हाथ मेरे साथ हो, और मुझे नुक़्सान से बचा ताकि मुझे तक्लीफ़ न पहुँचे।” और अल्लाह ने उस की सुनी।
11सूख़ा के भाई कलूब महीर का और महीर इस्तून का बाप था।
12इस्तून के बेटे बैत-रफ़ा, फ़ासह और तख़िन्ना थे।
13क़नज़ के बेटे ग़ुतनीएल और सिरायाह थे। ग़ुतनीएल के बेटों के नाम हतत और मऊनाती थे।
14मऊनाती उफ़्रा का बाप था।
15कालिब बिन यफ़ुन्ना के बेटे ईरू, ऐला और नाम थे। ऐला का बेटा क़नज़ था।
16यहल्लल-एल के चार बेटे ज़ीफ़, ज़ीफ़ा, तीरियाह और असर-एल थे।
17अज़्रा के चार बेटे यतर, मरद, इफ़र और यलून थे। मरद की शादी मिस्री बादशाह फ़िरऔन की बेटी बितियाह से हुई। उस के तीन बच्चे मरियम, सम्मी और इस्बाह पैदा हुए। इस्बाह इस्तिमूअ का बाप था। मरद की दूसरी बीवी यहूदाह की थी, और उस के तीन बेटे जदूर का बाप यरद, सोका का बाप हिबर और ज़नूह का बाप यक़ूतीएल थे।
19हूदियाह की बीवी नहम की बहन थी। उस का एक बेटा क़ईला जर्मी का बाप और दूसरा इस्तिमूअ माकाती था।
20सीमून के बेटे अम्नोन, रिन्ना, बिन-हनान और तीलोन थे। यिसई के बेटे ज़ोहित और बिन-ज़ोहित थे।
21सेला बिन यहूदाह की दर्ज-ए-ज़ैल औलाद थी : लेका का बाप एर, मरेसा का बाप लादा, बैत-अश्बीअ में आबाद बारीक कतान का काम करने वालों के ख़ानदान,
22योक़ीम, कोज़ीबा के बाशिन्दे, और यूआस और साराफ़ जो क़दीम रिवायत के मुताबिक़ मोआब पर हुक्मरानी करते थे लेकिन बाद में बैत-लहम वापस आए।
23वह नताईम और जदीरा में रह कर कुम्हार और बादशाह के मुलाज़िम थे।
शमाऊन की औलाद
24शमाऊन के बेटे यमूएल, यमीन, यरीब, ज़ारह और साऊल थे।
25साऊल के हाँ सल्लूम पैदा हुआ, सल्लूम के मिब्साम, मिब्साम के मिश्मा,
26मिश्मा के हम्मूएल, हम्मूएल के ज़क्कूर और ज़क्कूर के सिमई।
27सिमई के 16 बेटे और छः बेटियाँ थीं, लेकिन उस के भाइयों के कम बच्चे पैदा हुए। नतीजे में शमाऊन का क़बीला यहूदाह के क़बीले की निस्बत छोटा रहा।
28ज़ैल के शहर उन के गिर्द-ओ-नवाह की आबादियों समेत शमाऊन का क़बाइली इलाक़ा था : बैर-सबा, मोलादा, हसार-सूआल,
29बिल्हाह, अज़म, तोलद,
30बतूएल, हुर्मा, सिक़्लाज,
31बैत-मर्कबोत, हसार-सूसीम, बैत-बिरी और शारैम। दाऊद की हुकूमत तक यह क़बीला इन जगहों में आबाद था,
32नीज़ ऐताम, ऐन, रिम्मोन, तोकन और असन में भी।
33इन पाँच आबादियों के गिर्द-ओ-नवाह के देहात भी बाल तक शामिल थे। हर मक़ाम के अपने अपने तहरीरी नसबनामे थे।
34शमाऊन के ख़ानदानों के दर्ज-ए-ज़ैल सरपरस्त थे : मिसोबाब, यम्लीक, यूशा बिन अमसियाह,
35योएल, याहू बिन यूसिबियाह बिन सिरायाह बिन असीएल,
36इलियूऐनी, याक़ूबा, यशूख़ाया, असायाह, अदीएल, यसीमीएल, बिनायाह,
37ज़ीज़ा बिन शिफ़ई बिन अल्लोन बिन यदायाह बिन सिम्री बिन समायाह।
38दर्ज-ए-बाला आदमी अपने ख़ानदानों के सरपरस्त थे। उन के ख़ानदान बहुत बढ़ गए,
39इस लिए वह अपने रेवड़ों को चराने की जगहें ढूँडते ढूँडते वादी के मशरिक़ में जदूर तक फैल गए।
40वहाँ उन्हें अच्छी और शादाब चरागाहें मिल गईं। इलाक़ा खुला, पुरसुकून और आरामदिह भी था। पहले हाम की कुछ औलाद वहाँ आबाद थी,
41लेकिन हिज़क़ियाह बादशाह के अय्याम में शमाऊन के मज़कूरा सरपरस्तों ने वहाँ के रहने वाले हामियों और मऊनियों पर हम्ला किया और उन के तम्बूओं को तबाह करके सब को मार दिया। एक भी न बचा। फिर वह ख़ुद वहाँ आबाद हुए। अब उन के रेवड़ों के लिए काफ़ी चरागाहें थीं। आज तक वह इसी इलाक़े में रहते हैं।
42एक दिन शमाऊन के 500 आदमी यिसई के चार बेटों फ़लतियाह, नअरियाह, रिफ़ायाह और उज़्ज़ीएल की राहनुमाई में सईर के पहाड़ी इलाक़े में घुस गए।
43वहाँ उन्हों ने उन अमालीक़ियों को हलाक कर दिया जिन्हों ने बच कर वहाँ पनाह ली थी। फिर वह ख़ुद वहाँ रहने लगे। आज तक वह वहीं आबाद हैं।