१-तीमुथियुस 3:1-16 DGV - Bible AI

ख़ुदा की जमाअत के निगरान

1यह बात यक़ीनी है कि जो जमाअत का निगरान बनना चाहता है वह एक अच्छी ज़िम्मादारी की आर्ज़ू रखता है।

2लाज़िम है कि निगरान बेइल्ज़ाम हो। उस की एक ही बीवी हो। वह होशमन्द, समझदार,[१] शरीफ़, मेहमान-नवाज़ और तालीम देने के क़ाबिल हो।

3वह शराबी न हो, न लड़ाका बल्कि नर्मदिल और अम्नपसन्द। वह पैसों का लालच करने वाला न हो।

4लाज़िम है कि वह अपने ख़ानदान को अच्छी तरह सँभाल सके और कि उस के बच्चे शराफ़त के साथ उस की बात मानें।

5क्यूँकि अगर वह अपना ख़ानदान न सँभाल सके तो वह किस तरह अल्लाह की जमाअत की देख-भाल कर सकेगा?

6वह नौमुरीद न हो वर्ना ख़तरा है कि वह फूल कर इब्लीस के जाल में उलझ जाए और यूँ उस की अदालत की जाए।

7लाज़िम है कि जमाअत से बाहर के लोग उस की अच्छी गवाही दे सकें, ऐसा न हो कि वह बदनाम हो कर इब्लीस के फंदे में फंस जाए।

जमाअत के मददगार

8इसी तरह जमाअत के मददगार भी शरीफ़ हों। वह रियाकार न हों, न हद से ज़्यादा मै पिएँ। वह लालची भी न हों।

9लाज़िम है कि वह साफ़ ज़मीर रख कर ईमान की पुरअस्रार सच्चाइयाँ मह्फ़ूज़ रखें।

10यह भी ज़रूरी है कि उन्हें पहले परखा जाए। अगर वह इस के बाद बेइल्ज़ाम निकलें तो फिर वह ख़िदमत करें।

11उन की बीवियाँ भी शरीफ़ हों। वह बुह्तान लगाने वाली न हों बल्कि होशमन्द और हर बात में वफ़ादार।

12मददगार की एक ही बीवी हो। लाज़िम है कि वह अपने बच्चों और ख़ानदान को अच्छी तरह सँभाल सके।

13जो मददगार अच्छी तरह अपनी ख़िदमत सँभालते हैं उन की हैसियत बढ़ जाएगी और मसीह ईसा पर उन का ईमान इतना पुख़्ता हो जाएगा कि वह बड़े एतिमाद के साथ ज़िन्दगी गुज़ार सकेंगे।

एक अज़ीम भेद

14अगरचे मैं जल्द आप के पास आने की उम्मीद रखता हूँ तो भी आप को यह ख़त लिख रहा हूँ।

15लेकिन अगर देर भी लगे तो यह पढ़ कर आप को मालूम होगा कि अल्लाह के घराने में हमारा बरताओ कैसा होना चाहिए। अल्लाह का घराना क्या है? ज़िन्दा ख़ुदा की जमाअत, जो सच्चाई का सतून और बुन्याद है।

16यक़ीनन हमारे ईमान का भेद अज़ीम है। रूह में रास्तबाज़ ठहरा और फ़रिश्तों को दिखाई दिया। उस की ग़ैरयहूदियों में मुनादी की गई, उस पर दुनिया में ईमान लाया गया और उसे आसमान के जलाल में उठा लिया गया।

16वह जिस्म में ज़ाहिर हुआ,