१-समूएल 25:1-44 DGV - Bible AI

समूएल की मौत

1उन दिनों में समूएल फ़ौत हुआ। तमाम इस्राईल रामा में जनाज़े के लिए जमा हुआ। उस का मातम करते हुए उन्हों ने उसे उस की ख़ानदानी क़ब्र में दफ़न किया। उन दिनों में दाऊद दश्त-ए-फ़ारान में चला गया।

नाबाल दाऊद की बेइज़्ज़ती करता है

2मऊन में कालिब के ख़ानदान का एक आदमी रहता था जिस का नाम नाबाल था। वह निहायत अमीर था। कर्मिल के क़रीब उस की 3,000 भेड़ें और 1,000 बकरियाँ थीं। बीवी का नाम अबीजेल था। वह ज़हीन भी थी और ख़ूबसूरत भी। उस के मुक़ाबले में नाबाल सख़्तमिज़ाज और कमीना था। एक दिन नाबाल अपनी भेड़ों के बाल कतरने के लिए कर्मिल आया। जब दाऊद को ख़बर मिली

5तो उस ने 10 जवानों को भेज कर कहा, “कर्मिल जा कर नाबाल से मिलें और उसे मेरा सलाम दें।

6उसे बताना, ‘अल्लाह आप को तवील ज़िन्दगी अता करे। आप की, आप के ख़ानदान की और आप की तमाम मिलकियत की सलामती हो।

7सुना है कि भेड़ों के बाल कतरने का वक़्त आ गया है। कर्मिल में आप के चरवाहे हमेशा हमारे साथ रहे। उस पूरे अर्से में न उन्हें हमारी तरफ़ से कोई नुक़्सान पहुँचा, न कोई चीज़ चोरी हुई।

8अपने लोगों से ख़ुद पूछ लें! वह इस की तस्दीक़ करेंगे। आज आप ख़ुशी मना रहे हैं, इस लिए मेरे जवानों पर मेहरबानी करें। जो कुछ आप ख़ुशी से दे सकते हैं वह उन्हें और अपने बेटे दाऊद को दे दें’।”

9दाऊद के आदमी नाबाल के पास गए। उसे दाऊद का सलाम दे कर उन्हों ने उस का पैग़ाम दिया और फिर जवाब का इन्तिज़ार किया।

10लेकिन नाबाल ने करख़्त लहजे में कहा, “यह दाऊद कौन है? कौन है यस्सी का बेटा? आजकल बहुत से ऐसे ग़ुलाम हैं जो अपने मालिक से भागे हुए हैं।

11मैं अपनी रोटी, अपना पानी और कतरने वालों के लिए ज़बह किया गया गोश्त ले कर ऐसे आवारा फिरने वालों को क्यूँ दे दूँ? क्या पता है कि यह कहाँ से आए हैं।”

12दाऊद के आदमी चले गए और दाऊद को सब कुछ बता दिया।

13तब दाऊद ने हुक्म दिया, “अपनी तलवारें बांध लो!” सब ने अपनी तलवारें बांध लीं। उस ने भी ऐसा किया और फिर 400 अफ़राद के साथ कर्मिल के लिए रवाना हुआ। बाक़ी 200 मर्द सामान के पास रहे।

अबीजेल दाऊद का ग़ुस्सा ठंडा करती है

14इतने में नाबाल के एक नौकर ने उस की बीवी को इत्तिला दी, “दाऊद ने रेगिस्तान में से अपने क़ासिदों को नाबाल के पास भेजा ताकि उसे मुबारकबाद दें। लेकिन उस ने जवाब में गरज कर उन्हें गालियाँ दी हैं,

15हालाँकि उन लोगों का हमारे साथ सुलूक हमेशा अच्छा रहा है। हम अक्सर रेवड़ों को चराने के लिए उन के क़रीब फिरते रहे, तो भी उन्हों ने हमें कभी नुक़्सान न पहुँचाया, न कोई चीज़ चोरी की।

16जब भी हम उन के क़रीब थे तो वह दिन रात चारदीवारी की तरह हमारी हिफ़ाज़त करते रहे।

17अब सोच लें कि क्या किया जाए! क्यूँकि हमारा मालिक और उस के तमाम घर वाले बड़े ख़तरे में हैं। वह ख़ुद इतना शरीर है कि उस से बात करने का कोई फ़ाइदा नहीं।”

18जितनी जल्दी हो सका अबीजेल ने कुछ सामान इकट्ठा किया जिस में 200 रोटियाँ, मै की दो मश्कें, खाने के लिए तय्यार की गई पाँच भेड़ें, भुने हुए अनाज के साढ़े 27 किलोग्राम, किशमिश की 100 और अन्जीर की 200 टिक्कियाँ शामिल थीं। सब कुछ गधों पर लाद कर

19उस ने अपने नौकरों को हुक्म दिया, “मेरे आगे निकल जाओ, मैं तुम्हारे पीछे पीछे आऊँगी।” अपने शौहर को उस ने कुछ न बताया।

20जब अबीजेल पहाड़ की आड़ में उतरने लगी तो दाऊद अपने आदमियों समेत उस की तरफ़ बढ़ते हुए नज़र आया। फिर उन की मुलाक़ात हुई।

21दाऊद तो अभी तक बड़े ग़ुस्से में था, क्यूँकि वह सोच रहा था, “इस आदमी की मदद करने का क्या फ़ाइदा था! हम रेगिस्तान में उस के रेवड़ों की हिफ़ाज़त करते रहे और उस की कोई भी चीज़ गुम न होने दी। तो भी उस ने हमारी नेकी के जवाब में हमारी बेइज़्ज़ती की है।

22अल्लाह मुझे सख़्त सज़ा दे अगर मैं कल सुब्ह तक उस के एक आदमी को भी ज़िन्दा छोड़ दूँ!”

23दाऊद को देख कर अबीजेल जल्दी से गधे पर से उतर कर उस के सामने मुँह के बल झुक गई। उस ने कहा, “मेरे आक़ा, मुझे ही क़ुसूरवार ठहराएँ। मेहरबानी करके अपनी ख़ादिमा को बोलने दें और उस की बात सुनें।

25मेरे मालिक उस शरीर आदमी नाबाल पर ज़्यादा ध्यान न दें। उस के नाम का मतलब अहमक़ है और वह है ही अहमक़। अफ़्सोस, मेरी उन आदमियों से मुलाक़ात नहीं हुई जो आप ने हमारे पास भेजे थे।

26लेकिन रब की और आप की हयात की क़सम, रब ने आप को अपने हाथों से बदला लेने और क़ातिल बनने से बचाया है। और अल्लाह करे कि जो भी आप से दुश्मनी रखते और आप को नुक़्सान पहुँचाना चाहते हैं उन्हें नाबाल की सी सज़ा मिल जाए।

27अब गुज़ारिश है कि जो बरकत हमें मिली है उस में आप भी शरीक हों। जो चीज़ें आप की ख़ादिमा लाई है उन्हें क़बूल करके उन जवानों में तक़्सीम कर दें जो मेरे आक़ा के पीछे हो लिए हैं।

28जो भी ग़लती हुई है अपनी ख़ादिमा को मुआफ़ कीजिए। रब ज़रूर मेरे आक़ा का घराना हमेशा तक क़ाइम रखेगा, क्यूँकि आप रब के दुश्मनों से लड़ते हैं। वह आप को जीते जी ग़लतियाँ करने से बचाए रखे।

29जब कोई आप का ताक़्क़ुब करके आप को मार देने की कोशिश करे तो रब आप का ख़ुदा आप की जान जानदारों की थैली में मह्फ़ूज़ रखेगा। लेकिन आप के दुश्मनों की जान वह फ़लाख़न के पत्थर की तरह दूर फैंक कर हलाक कर देगा।

30जब रब अपने तमाम वादे पूरे करके आप को इस्राईल का बादशाह बना देगा

31तो कोई ऐसी बात सामने नहीं आएगी जो ठोकर का बाइस हो। मेरे आक़ा का ज़मीर साफ़ होगा, क्यूँकि आप बदला ले कर क़ातिल नहीं बने होंगे। गुज़ारिश है कि जब रब आप को कामयाबी दे तो अपनी ख़ादिमा को भी याद करें।”

32दाऊद बहुत ख़ुश हुआ। “रब इस्राईल के ख़ुदा की तारीफ़ हो जिस ने आज आप को मुझ से मिलने के लिए भेज दिया।

33आप की बसीरत मुबारक है! आप मुबारक हैं, क्यूँकि आप ने मुझे इस दिन अपने हाथों से बदला ले कर क़ातिल बनने से रोक दिया है।

34रब इस्राईल के ख़ुदा की क़सम जिस ने मुझे आप को नुक़्सान पहुँचाने से रोक दिया, कल सुब्ह नाबाल के तमाम आदमी हलाक होते अगर आप इतनी जल्दी से मुझ से मिलने न आतीं।”

35दाऊद ने अबीजेल की पेशकरदा चीज़ें क़बूल करके उसे रुख़्सत किया और कहा, “सलामती से जाएँ। मैं ने आप की सुनी और आप की बात मन्ज़ूर कर ली है।”

रब नाबाल को सज़ा देता है

36जब अबीजेल अपने घर पहुँची तो देखा कि बहुत रौनक़ है, क्यूँकि नाबाल बादशाह की सी ज़ियाफ़त करके ख़ुशियाँ मना रहा था। चूँकि वह नशे में धुत था इस लिए अबीजेल ने उसे उस वक़्त कुछ न बताया।

37अगली सुब्ह जब नाबाल होश में आ गया तो अबीजेल ने उसे सब कुछ कह सुनाया। यह सुनते ही नाबाल को दौरा पड़ गया, और वह पत्थर सा बन गया।

38दस दिन के बाद रब ने उसे मरने दिया।

39जब दाऊद को नाबाल की मौत की ख़बर मिल गई तो वह पुकारा, “रब की तारीफ़ हो जिस ने मेरे लिए नाबाल से लड़ कर मेरी बेइज़्ज़ती का बदला लिया है। उस की मेहरबानी है कि मैं ग़लत काम करने से बच गया हूँ जबकि नाबाल की बुराई उस के अपने सर पर आ गई है।”

39कुछ देर के बाद दाऊद ने अपने लोगों को अबीजेल के पास भेजा ताकि वह दाऊद की उस के साथ शादी की दरख़्वास्त पेश करें।

अबीजेल की दाऊद से शादी

40चुनाँचे उस के मुलाज़िम कर्मिल में अबीजेल के पास जा कर बोले, “दाऊद ने हमें शादी का पैग़ाम दे कर भेजा है।”

41अबीजेल खड़ी हुई, फिर मुँह के बल झुक कर बोली, “मैं उन की ख़िदमत में हाज़िर हूँ। मैं अपने मालिक के ख़ादिमों के पाँओ धोने तक तय्यार हूँ।”

42वह जल्दी से तय्यार हुई और गधे पर बैठ कर दाऊद के मुलाज़िमों के साथ रवाना हुई। पाँच नौकरानियाँ उस के साथ चली गईं। यूँ अबीजेल दाऊद की बीवी बन गई।

43अब दाऊद की दो बीवियाँ थीं, क्यूँकि पहले उस की शादी अख़ीनूअम से हुई थी जो यज़्रएल से थी।

44जहाँ तक साऊल की बेटी मीकल का ताल्लुक़ था साऊल ने उसे दाऊद से ले कर उस की दुबारा शादी फ़ल्तीएल बिन लैस से करवाई थी जो जल्लीम का रहने वाला था।