फ़िलिस्तियों में अह्द का सन्दूक़
1फ़िलिस्ती अल्लाह का सन्दूक़ अबन-अज़र से अश्दूद शहर में ले गए।
2वहाँ उन्हों ने उसे अपने देवता दजून के मन्दिर में बुत के क़रीब रख दिया।
3अगले दिन सुब्ह-सवेरे जब अश्दूद के बाशिन्दे मन्दिर में दाख़िल हुए तो क्या देखते हैं कि दजून का मुजस्समा मुँह के बल रब के सन्दूक़ के सामने ही पड़ा है। उन्हों ने दजून को उठा कर दुबारा उस की जगह पर खड़ा किया।
4लेकिन अगले दिन जब सुब्ह-सवेरे आए तो दजून दुबारा मुँह के बल रब के सन्दूक़ के सामने पड़ा हुआ था। लेकिन इस मर्तबा बुत का सर और हाथ टूट कर दहलीज़ पर पड़े थे। सिर्फ़ धड़ रह गया था।
5यही वजह है कि आज तक दजून का कोई भी पुजारी या मेहमान अश्दूद के मन्दिर की दहलीज़ पर क़दम नहीं रखता।
6फिर रब ने अश्दूद और गिर्द-ओ-नवाह के देहातों पर सख़्त दबाओ डाल कर बाशिन्दों को परेशान कर दिया। उन में अचानक अज़ियतनाक फोड़ों की वबा फैल गई।
7जब अश्दूद के लोगों ने इस की वजह जान ली तो वह बोले, “लाज़िम है कि इस्राईल के ख़ुदा का सन्दूक़ हमारे पास न रहे। क्यूँकि उस का हम पर और हमारे देवता दजून पर दबाओ नाक़ाबिल-ए-बर्दाश्त है।”
8उन्हों ने तमाम फ़िलिस्ती हुक्मरानों को इकट्ठा करके पूछा, “हम इस्राईल के ख़ुदा के सन्दूक़ के साथ क्या करें?”
9लेकिन जब अह्द का सन्दूक़ जात में छोड़ा गया तो रब का दबाओ उस शहर पर भी आ गया। बड़ी अफ़्रा-तफ़्री पैदा हुई, क्यूँकि छोटों से ले कर बड़ों तक सब को अज़ियतनाक फोड़े निकल आए।
10तब उन्हों ने अह्द का सन्दूक़ आगे अक़्रून भेज दिया।
11तमाम फ़िलिस्ती हुक्मरानों को दुबारा बुलाया गया, और अक़्रूनियों ने तक़ाज़ा किया कि सन्दूक़ को शहर से दूर किया जाए। वह बोले, “इसे वहाँ वापस भेजा जाए जहाँ से आया है, वर्ना यह हमें बल्कि पूरी क़ौम को हलाक कर डालेगा।” क्यूँकि शहर पर रब का सख़्त दबाओ हावी हो गया था। मोहलक वबा के बाइस उस में ख़ौफ़-ओ-हिरास की लहर दौड़ गई।
12जो मरने से बचा उसे कम अज़ कम फोड़े निकल आए। चारों तरफ़ लोगों की चीख़-पुकार फ़िज़ा में बुलन्द हुई।