कव्वे इल्यास नबी को खाना खिलाते हैं
1एक दिन इल्यास नबी ने जो जिलिआद के शहर तिश्बी का था अख़ियब बादशाह से कहा, “रब इस्राईल के ख़ुदा की क़सम जिस की ख़िदमत मैं करता हूँ, आने वाले सालों में न ओस, न बारिश पड़ेगी जब तक मैं न कहूँ।”
2फिर रब ने इल्यास से कहा,
3“यहाँ से चला जा! मशरिक़ की तरफ़ सफ़र करके वादी-ए-करीत में छुप जा जिस की नदी दरया-ए-यर्दन में बहती है।
4पानी तू नदी से पी सकता है, और मैं ने कव्वों को तुझे वहाँ खाना खिलाने का हुक्म दिया है।”
5इल्यास रब की सुन कर रवाना हुआ और वादी-ए-करीत में रहने लगा जिस की नदी दरया-ए-यर्दन में बहती है।
6सुब्ह-ओ-शाम कव्वे उसे रोटी और गोश्त पहुँचाते रहे, और पानी वह नदी से पीता था।
इल्यास सारपत की बेवा के पास
7इस पूरे अर्से में बारिश न हुई, इस लिए नदी आहिस्ता आहिस्ता सूख गई। जब उस का पानी बिलकुल ख़त्म हो गया
8तो रब दुबारा इल्यास से हमकलाम हुआ,
9“यहाँ से रवाना हो कर सैदा के शहर सारपत में जा बस। मैं ने वहाँ की एक बेवा को तुझे खाना खिलाने का हुक्म दिया है।”
10चुनाँचे इल्यास सारपत के लिए रवाना हुआ।
11वह अभी पानी लाने जा रही थी कि इल्यास ने उस के पीछे आवाज़ दे कर कहा, “मेरे लिए रोटी का टुकड़ा भी लाना!”
12यह सुन कर बेवा रुक गई और बोली, “रब आप के ख़ुदा की क़सम, मेरे पास कुछ नहीं है। बस, एक बर्तन में मुट्ठी भर मैदा और दूसरे में थोड़ा सा तेल रह गया है। अब मैं जलाने के लिए चन्द एक लकड़ियाँ चुन रही हूँ ताकि अपने और अपने बेटे के लिए आख़िरी खाना पकाऊँ। इस के बाद हमारी मौत यक़ीनी है।”
13इल्यास ने उसे तसल्ली दी, “डरें मत! बेशक वह कुछ करें जो आप ने कहा है। लेकिन पहले मेरे लिए छोटी सी रोटी बना कर मेरे पास ले आएँ। फिर जो बाक़ी रह गया हो उस से अपने और अपने बेटे के लिए रोटी बनाएँ।
14क्यूँकि रब इस्राईल का ख़ुदा फ़रमाता है, ‘जब तक रब बारिश बरसने न दे तब तक मैदे और तेल के बर्तन ख़ाली नहीं होंगे’।”
15औरत ने जा कर वैसा ही किया जैसा इल्यास ने उसे कहा था। वाक़ई मैदा और तेल कभी ख़त्म न हुआ। रोज़-ब-रोज़ इल्यास, बेवा और उस के बेटे के लिए खाना दस्तयाब रहा। सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा रब ने इल्यास की मारिफ़त फ़रमाया था।
17एक दिन बेवा का बेटा बीमार हो गया। उस की तबीअत बहुत ख़राब हुई, और होते होते उस की जान निकल गई।
18तब बेवा इल्यास से शिकायत करने लगी, “मर्द-ए-ख़ुदा, मेरा आप के साथ क्या वास्ता? आप तो सिर्फ़ इस मक़्सद से यहाँ आए हैं कि रब को मेरे गुनाह की याद दिला कर मेरे बेटे को मार डालें!”
19इल्यास ने जवाब में कहा, “अपने बेटे को मुझे दे दें।” वह लड़के को औरत की गोद में से उठा कर छत पर अपने कमरे में ले गया और वहाँ उसे चारपाई पर रख कर
20दुआ करने लगा, “ऐ रब मेरे ख़ुदा, तू ने इस बेवा को जिस का मेहमान मैं हूँ ऐसी मुसीबत में क्यूँ डाल दिया है? तू ने उस के बेटे को मरने क्यूँ दिया?”
21वह तीन बार लाश पर दराज़ हुआ और साथ साथ रब से इल्तिमास करता रहा, “ऐ रब मेरे ख़ुदा, बराह-ए-करम बच्चे की जान को उस में वापस आने दे!”
22रब ने इल्यास की सुनी, और लड़के की जान उस में वापस आई।
23इल्यास उसे उठा कर नीचे ले आया और उसे उस की माँ को वापस दे कर बोला, “देखें, आप का बेटा ज़िन्दा है!”
24औरत ने जवाब दिया, “अब मैं ने जान लिया है कि आप अल्लाह के पैग़म्बर हैं और कि जो कुछ आप रब की तरफ़ से बोलते हैं वह सच है।”