इल्यास इस्राईल वापस जाता है
1बहुत दिन गुज़र गए। फिर काल के तीसरे साल में रब इल्यास से हमकलाम हुआ, “अब जा कर अपने आप को अख़ियब के सामने पेश कर। मैं बारिश का सिलसिला दुबारा शुरू कर दूँगा।”
2चुनाँचे इल्यास अख़ियब से मिलने के लिए इस्राईल चला गया। उस वक़्त सामरिया काल की सख़्त गिरिफ़्त में था,
3इस लिए अख़ियब ने महल के इंचार्ज अबदियाह को बुलाया। (अबदियाह रब का ख़ौफ़ मानता था।
4जब ईज़बिल ने रब के तमाम नबियों को क़त्ल करने की कोशिश की थी तो अबदियाह ने 100 नबियों को दो ग़ारों में छुपा दिया था। हर ग़ार में 50 नबी रहते थे, और अबदियाह उन्हें खाने-पीने की चीज़ें पहुँचाता रहता था।)
5अब अख़ियब ने अबदियाह को हुक्म दिया, “पूरे मुल्क में से गुज़र कर तमाम चश्मों और वादियों का मुआइना करें। शायद कहीं कुछ घास मिल जाए जो हम अपने घोड़ों और ख़च्चरों को खिला कर उन्हें बचा सकें। ऐसा न हो कि हमें खाने की क़िल्लत के बाइस कुछ जानवरों को ज़बह करना पड़े।”
6उन्हों ने मुक़र्रर किया कि अख़ियब कहाँ जाएगा और अबदियाह कहाँ, फिर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
7चलते चलते अबदियाह को अचानक इल्यास उस की तरफ़ आते हुए नज़र आया। जब अबदियाह ने उसे पहचाना तो वह मुँह के बल झुक कर बोला, “मेरे आक़ा इल्यास, क्या आप ही हैं?”
8इल्यास ने जवाब दिया, “जी, मैं ही हूँ। जाएँ, अपने मालिक को इत्तिला दें कि इल्यास आ गया है।”
9अबदियाह ने एतिराज़ किया, “मुझ से क्या ग़लती हुई है कि आप मुझे अख़ियब से मरवाना चाहते हैं?
10रब आप के ख़ुदा की क़सम, बादशाह ने अपने बन्दों को हर क़ौम और मुल्क में भेज दिया है ताकि आप को ढूँड निकालें। और जहाँ जवाब मिला कि इल्यास यहाँ नहीं है वहाँ लोगों को क़सम खानी पड़ी कि हम इल्यास का खोज लगाने में नाकाम रहे हैं।
11और अब आप चाहते हैं कि मैं बादशाह के पास जा कर उसे बताऊँ कि इल्यास यहाँ है?
12ऐन मुमकिन है कि जब मैं आप को छोड़ कर चला जाऊँ तो रब का रूह आप को उठा कर किसी नामालूम जगह ले जाए। अगर बादशाह मेरी यह इत्तिला सुन कर यहाँ आए और आप को न पाए तो मुझे मार डालेगा। याद रहे कि मैं जवानी से ले कर आज तक रब का ख़ौफ़ मानता आया हूँ।
13क्या मेरे आक़ा तक यह ख़बर नहीं पहुँची कि जब ईज़बिल रब के नबियों को क़त्ल कर रही थी तो मैं ने क्या किया? मैं दो ग़ारों में पचास पचास नबियों को छुपा कर उन्हें खाने-पीने की चीज़ें पहुँचाता रहा।
14और अब आप चाहते हैं कि मैं अख़ियब के पास जा कर उसे इत्तिला दूँ कि इल्यास यहाँ आ गया है? वह मुझे ज़रूर मार डालेगा।”
15इल्यास ने कहा, “रब्ब-उल-अफ़्वाज की हयात की क़सम जिस की ख़िदमत मैं करता हूँ, आज मैं अपने आप को ज़रूर बादशाह को पेश करूँगा।”
16तब अबदियाह चला गया और बादशाह को इल्यास की ख़बर पहुँचाई। यह सुन कर अख़ियब इल्यास से मिलने के लिए आया।
क्या बाल हक़ीक़ी माबूद है या रब?
17इल्यास को देखते ही अख़ियब बोला, “ऐ इस्राईल को मुसीबत में डालने वाले, क्या आप वापस आ गए हैं?”
18इल्यास ने एतिराज़ किया, “मैं तो इस्राईल के लिए मुसीबत का बाइस नहीं बना बल्कि आप और आप के बाप का घराना। आप रब के अह्काम छोड़ कर बाल के बुतों के पीछे लग गए हैं।
19अब मैं आप को चैलेंज देता हूँ, तमाम इस्राईल को बुला कर कर्मिल पहाड़ पर जमा करें। साथ साथ बाल देवता के 450 नबियों को और ईज़बिल की मेज़ पर शरीक होने वाले यसीरत देवी के 400 नबियों को भी बुलाएँ।”
20अख़ियब मान गया। उस ने तमाम इस्राईलियों और नबियों को बुलाया। जब वह कर्मिल पहाड़ पर जमा हो गए
21तो इल्यास उन के सामने जा खड़ा हुआ और कहा, “आप कब तक कभी इस तरफ़, कभी उस तरफ़ लंगड़ाते रहेंगे?
22इल्यास ने बात जारी रखी, “रब के नबियों में से सिर्फ़ मैं ही बाक़ी रह गया हूँ। दूसरी तरफ़ बाल देवता के यह 450 नबी खड़े हैं।
23अब दो बैल ले आएँ। बाल के नबी एक को पसन्द करें और फिर उसे टुकड़े टुकड़े करके अपनी क़ुर्बानगाह की लकड़ियों पर रख दें। लेकिन वह लकड़ियों को आग न लगाएँ। मैं दूसरे बैल को तय्यार करके अपनी क़ुर्बानगाह की लकड़ियों पर रख दूँगा। लेकिन मैं भी उन्हें आग नहीं लगाऊँगा।
24फिर आप अपने देवता का नाम पुकारें जबकि मैं रब का नाम पुकारूँगा। जो माबूद क़ुर्बानी को जला कर जवाब देगा वही ख़ुदा है।” तमाम लोग बोले, “आप ठीक कहते हैं।”
25फिर इल्यास ने बाल के नबियों से कहा, “शुरू करें, क्यूँकि आप बहुत हैं। एक बैल को चुन कर उसे तय्यार करें। लेकिन उसे आग मत लगाना बल्कि अपने देवता का नाम पुकारें ताकि वह आग भेज दे।”
26उन्हों ने बैलों में से एक को चुन कर उसे तय्यार किया, फिर बाल का नाम पुकारने लगे। सुब्ह से ले कर दोपहर तक वह मुसलसल चीख़ते चिल्लाते रहे, “ऐ बाल, हमारी सुन!” साथ साथ वह उस क़ुर्बानगाह के इर्दगिर्द नाचते रहे
27दोपहर के वक़्त इल्यास उन का मज़ाक़ उड़ाने लगा, “ज़्यादा ऊँची आवाज़ से बोलें! शायद वह सोचों में ग़र्क़ हो या अपनी हाजत रफ़ा करने के लिए एक तरफ़ गया हो। यह भी हो सकता है कि वह कहीं सफ़र कर रहा हो। या शायद वह गहरी नींद सो गया हो और उसे जगाने की ज़रूरत है।”
28तब वह मज़ीद ऊँची आवाज़ से चीख़ने-चिल्लाने लगे। मामूल के मुताबिक़ वह छुरियों और नेज़ों से अपने आप को ज़ख़्मी करने लगे, यहाँ तक कि ख़ून बहने लगा।
29दोपहर गुज़र गई, और वह शाम के उस वक़्त तक वज्द में रहे जब ग़ल्ला की नज़र पेश की जाती है। लेकिन कोई आवाज़ न सुनाई दी। न किसी ने जवाब दिया, न उन के तमाशे पर तवज्जुह दी।
30फिर इल्यास इस्राईलियों से मुख़ातिब हुआ, “आएँ, सब यहाँ मेरे पास आएँ!” सब क़रीब आए। वहाँ रब की एक क़ुर्बानगाह थी जो गिराई गई थी। अब इल्यास ने वह दुबारा खड़ी की।
31उस ने याक़ूब से निकले हर क़बीले के लिए एक एक पत्थर चुन लिया। (बाद में रब ने याक़ूब का नाम इस्राईल रखा था)।
32इन बारह पत्थरों को ले कर इल्यास ने रब के नाम की ताज़ीम में क़ुर्बानगाह बनाई। इस के इर्दगिर्द उस ने इतना चौड़ा गढ़ा खोदा कि उस में तक़रीबन 15 लिटर पानी समा सकता था।
33फिर उस ने क़ुर्बानगाह पर लकड़ियों का ढेर लगाया और बैल को टुकड़े टुकड़े करके लकड़ियों पर रख दिया। इस के बाद उस ने हुक्म दिया, “चार घड़े पानी से भर कर क़ुर्बानी और लकड़ियों पर उंडेल दें!”
34जब उन्हों ने ऐसा किया तो उस ने दुबारा ऐसा करने का हुक्म दिया, फिर तीसरी बार।
35आख़िरकार इतना पानी था कि उस ने चारों तरफ़ क़ुर्बानगाह से टपक कर गढ़े को भर दिया।
36शाम के वक़्त जब ग़ल्ला की नज़र पेश की जाती है इल्यास ने क़ुर्बानगाह के पास जा कर बुलन्द आवाज़ से दुआ की, “ऐ रब, ऐ इब्राहीम, इस्हाक़ और इस्राईल के ख़ुदा, आज लोगों पर ज़ाहिर कर कि इस्राईल में तू ही ख़ुदा है और कि मैं तेरा ख़ादिम हूँ। साबित कर कि मैं ने यह सब कुछ तेरे हुक्म के मुताबिक़ किया है।
37ऐ रब, मेरी दुआ सुन! मेरी सुन ताकि यह लोग जान लें कि तू, ऐ रब, ख़ुदा है और कि तू ही उन के दिलों को दुबारा अपनी तरफ़ माइल कर रहा है।”
38अचानक आसमान से रब की आग नाज़िल हुई। आग ने न सिर्फ़ क़ुर्बानी और लकड़ी को भस्म कर दिया बल्कि क़ुर्बानगाह के पत्थरों और उस के नीचे की मिट्टी को भी। गढ़े में पानी भी एक दम सूख गया।
39यह देख कर इस्राईली औंधे मुँह गिर कर पुकारने लगे, “रब ही ख़ुदा है! रब ही ख़ुदा है!”
40फिर इल्यास ने उन्हें हुक्म दिया, “बाल के नबियों को पकड़ लें। एक भी बचने न पाए!” लोगों ने उन्हें पकड़ लिया तो इल्यास उन्हें नीचे वादी-ए-क़ैसोन में ले गया और वहाँ सब को मौत के घाट उतार दिया।
बारिश होती है
41फिर इल्यास ने अख़ियब से कहा, “अब जा कर कुछ खाएँ और पिएँ, क्यूँकि मूसलाधार बारिश का शोर सुनाई दे रहा है।”
42चुनाँचे अख़ियब खाने-पीने के लिए चला गया जबकि इल्यास कर्मिल पहाड़ की चोटी पर चढ़ गया। वहाँ उस ने झुक कर अपने सर को दोनों घुटनों के बीच में छुपा लिया।
43अपने नौकर को उस ने हुक्म दिया, “जाओ, समुन्दर की तरफ़ देखो।”
44आख़िरकार जब नौकर सातवीं दफ़ा गया तो उस ने वापस आ कर इत्तिला दी, “एक छोटा सा बादल समुन्दर में से निकल कर ऊपर चढ़ रहा है। वह आदमी के हाथ के बराबर है।”
45नौकर इत्तिला देने चला गया तो जल्द ही आँधी आई, आसमान पर काले काले बादल छा गए और मूसलाधार बारिश बरसने लगी। अख़ियब जल्दी से रथ पर सवार हो कर यज़्रएल के लिए रवाना हो गया।
46उस वक़्त रब ने इल्यास को ख़ास ताक़त दी। सफ़र के लिए कमरबस्ता हो कर वह अख़ियब के रथ के आगे आगे दौड़ कर उस से पहले यज़्रएल पहुँच गया।