पौलुस पर कई बातों का इन्किशाफ़
1लाज़िम है कि मैं कुछ और फ़ख़र करूँ। अगरचे इस का कोई फ़ाइदा नहीं, लेकिन अब मैं उन रोयाओं और इन्किशाफ़ात का ज़िक्र करूँगा जो ख़ुदावन्द ने मुझ पर ज़ाहिर किए।
2मैं मसीह में एक आदमी को जानता हूँ जिसे चौदह साल हुए छीन कर तीसरे आसमान तक पहुँचाया गया। मुझे नहीं पता कि उसे यह तजरिबा जिस्म में या इस के बाहर हुआ। ख़ुदा जानता है।
3हाँ, ख़ुदा ही जानता है कि वह जिस्म में था या नहीं। लेकिन यह मैं जानता हूँ
4कि उसे छीन कर फ़िर्दौस में लाया गया जहाँ उस ने नाक़ाबिल-ए-बयान बातें सुनीं, ऐसी बातें जिन का ज़िक्र करना इन्सान के लिए रवा नहीं।
5इस क़िस्म के आदमी पर मैं फ़ख़र करूँगा, लेकिन अपने आप पर नहीं। मैं सिर्फ़ उन बातों पर फ़ख़र करूँगा जो मेरी कमज़ोर हालत को ज़ाहिर करती हैं।
6अगर मैं फ़ख़र करना चाहता तो इस में अहमक़ न होता, क्यूँकि मैं हक़ीक़त बयान करता। लेकिन मैं यह नहीं करूँगा, क्यूँकि मैं चाहता हूँ कि सब की मेरे बारे में राय सिर्फ़ उस पर मुन्हसिर हो जो मैं करता या बयान करता हूँ। कोई मुझे इस से ज़्यादा न समझे।
7लेकिन मुझे इन आला इन्किशाफ़ात की वजह से एक काँटा चुभो दिया गया, एक तक्लीफ़दिह चीज़ जो मेरे जिस्म में धंसी रहती है ताकि मैं फूल न जाऊँ। इब्लीस का यह पैग़म्बर मेरे मुक्के मारता रहता है ताकि मैं मग़रूर न हो जाऊँ।
8तीन बार मैं ने ख़ुदावन्द से इल्तिजा की कि वह इसे मुझ से दूर करे।
9लेकिन उस ने मुझे यही जवाब दिया, “मेरा फ़ज़्ल तेरे लिए काफ़ी है, क्यूँकि मेरी क़ुदरत का पूरा इज़हार तेरी कमज़ोर हालत ही में होता है।” इस लिए मैं मज़ीद ख़ुशी से अपनी कमज़ोरियों पर फ़ख़र करूँगा ताकि मसीह की क़ुदरत मुझ पर ठहरी रहे।
10यही वजह है कि मैं मसीह की ख़ातिर कमज़ोरियों, गालियों, मज्बूरियों, ईज़ारसानियों और परेशानियों में ख़ुश हूँ, क्यूँकि जब मैं कमज़ोर होता हूँ तब ही मैं ताक़तवर होता हूँ।
पौलुस की कुरिन्थियों के लिए फ़िक्र
11मैं बेवुक़ूफ़ बन गया हूँ, लेकिन आप ने मुझे मज्बूर कर दिया है। चाहिए था कि आप ही दूसरों के सामने मेरे हक़ में बात करते। क्यूँकि बेशक मैं कुछ भी नहीं हूँ, लेकिन इन नाम-निहाद ख़ास रसूलों के मुक़ाबले में मैं किसी भी लिहाज़ से कम नहीं हूँ।
12जो मुतअद्दिद इलाही निशान, मोजिज़े और ज़बरदस्त काम मेरे वसीले से हुए वह साबित करते हैं कि मैं रसूल हूँ। हाँ, वह बड़ी साबितक़दमी से आप के दरमियान किए गए।
13जो ख़िदमत मैं ने आप के दरमियान की, क्या वह ख़ुदा की दीगर जमाअतों में मेरी ख़िदमत की निस्बत कम थी? हरगिज़ नहीं! इस में फ़र्क़ सिर्फ़ यह था कि मैं आप के लिए माली बोझ न बना। मुझे मुआफ़ करें अगर मुझ से इस में ग़लती हुई है।
14अब मैं तीसरी बार आप के पास आने के लिए तय्यार हूँ। इस मर्तबा भी मैं आप के लिए बोझ का बाइस नहीं बनूँगा, क्यूँकि मैं आप का माल नहीं बल्कि आप ही को चाहता हूँ। आख़िर बच्चों को माँ-बाप की मदद के लिए माल जमा नहीं करना चाहिए बल्कि माँ-बाप को बच्चों के लिए।
15मैं तो बड़ी ख़ुशी से आप के लिए हर ख़र्चा उठा लूँगा बल्कि अपने आप को भी ख़र्च कर दूँगा। क्या आप मुझे कम प्यार करेंगे अगर मैं आप से ज़्यादा मुहब्बत रखूँ?
16ठीक है, मैं आप के लिए बोझ न बना। लेकिन बाज़ सोचते हैं कि मैं चालाक हूँ और आप को धोके से अपने जाल में फंसा लिया।
17किस तरह? जिन लोगों को मैं ने आप के पास भेजा क्या मैं ने उन में से किसी के ज़रीए आप से ग़लत फ़ाइदा उठाया?
18मैं ने तितुस की हौसलाअफ़्ज़ाई की कि वह आप के पास जाए और दूसरे भाई को भी साथ भेज दिया। क्या तितुस ने आप से ग़लत फ़ाइदा उठाया? हरगिज़ नहीं! क्यूँकि हम दोनों एक ही रूह में एक ही राह पर चलते हैं।
19आप काफ़ी देर से सोच रहे होंगे कि हम आप के सामने अपना दिफ़ा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि हम मसीह में होते हुए अल्लाह के हुज़ूर ही यह कुछ बयान कर रहे हैं। और मेरे अज़ीज़ो, जो कुछ भी हम करते हैं हम आप की तामीर करने के लिए करते हैं।
20मुझे डर है कि जब मैं आऊँगा तो न आप की हालत मुझे पसन्द आएगी, न मेरी हालत आप को। मुझे डर है कि आप में झगड़ा, हसद, ग़ुस्सा, ख़ुदग़रज़ी, बुह्तान, गपबाजी, ग़ुरूर और बेतरतीबी पाई जाएगी।
21हाँ, मुझे डर है कि अगली दफ़ा जब आऊँगा तो अल्लाह मुझे आप के सामने नीचा दिखाएगा, और मैं उन बहुतों के लिए ग़म खाऊँगा जिन्हों ने माज़ी में गुनाह करके अब तक अपनी नापाकी, ज़िनाकारी और अय्याशी से तौबा नहीं की।